कुंभ करियर राशिफल 2022

कुंभ करियर राशिफल 2022

कुंभ करियर राशिफल 2022(Kumbh Rashi Career 2022) के अनुसार, साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके अच्छे भाग्य के कारण स्थानान्तरण या पदोन्नति या दोनों के योग बने रहेंगे, लेकिन दोनों चीजें आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगी। इससे आपको अपनी नौकरी में उच्च पद प्राप्त होगा और आपके वेतन में वृद्धि होगी।  

  • यदि आप व्यापार करते हैं तो साल के पहले महीने से आपको अपनी लंबी यात्राओं के माध्यम से अच्छे ऑर्डर मिलने लगेंगे और आपका व्यवसाय आगे बढ़ेगा। 
  • इस साल व्यक्तिगत संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। इससे आपके व्यापार की गति में वृद्धि होगी। 
  • साल के बीच में अप्रैल से जुलाई तक के चार महीने कुछ कमजोर रहेंगे। इसलिए इस दौरान सावधान रहें। 
  • अवसरों का लाभ उठाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 
  • वहीं नौकरी पाने की कोशिश कर रहे युवाओं को साक्षात्कार और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। 

क्या कहता है राशिफल 2022, कुंभ राशि के जॉब और करियर बारें में।

वार्षिक करियर राशिफल 2022 (Career Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, यह साल करियर के मामले में शुभ रहेगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो कुंभ राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति की यह स्थिति व्यापारिक संबंधों में विस्तार के लिए सहायक होगी। आपको अप्रत्याशित धन लाभ भी होगा। रुका हुआ धन भी आपको इस समयावधि में वापस मिल जाएगा। नौकरीपेशा वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। जो जातक लंबे वक्त से बेरोजगार थे उन्हें नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी का कहना है कि इस अवधि में आपको अपने उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। साथ ही आपको इंक्रीमेंट और प्रमोशन भी मिल सकता है। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो कुंभ राशि के तृतीय भाव में विराजमान होंगे। राहु की यह स्थिति साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगी। इस समय व्यापार में पूंजी निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। 

12 अप्रैल 2022 को केतु तुला राशि में प्रवेश करेगा, जो कुंभ राशि के नवम भाव में विराजमान होगा। केतु की यह स्थिति आपको तनाव दे सकती है। इस स्थिति में आपको घबराना नहीं है बल्कि धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में चले जाएंगे, जो कुंभ राशि के द्वादश भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति विदेश से जुड़कर व्यापार कर रहे जातकों को सफलता दिलाएगी। 

29 अप्रैल 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे, जिसके फलस्वरूप आपके व्यापार में वृ्द्धि होगी। आपको अपने सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस समय जो जातक साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं उनके लिए उपयुक्त समय है। इस समयावधि में आपके व्यापार में वृ्द्धि होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

कुल मिलाकर साल 2022(Kumbh Rashi Career 2022) करियर के मोर्चे पर आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि तनाव की स्थिति में कोई भी निर्णय ना लें। किसी भी कार्य को करते समय देरी ना करें, क्योंकि समय आपको भरपूर लाभ दिला सकता है। इस साल आपको कई सारे अच्छे अवसर प्राप्त होंगे इसलिए उचित लाभ उठाते हुए प्रगति की ओर अग्रसर रहें। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
कुंभ राशिफल 2022 कुंभ प्रेम राशिफल 2022 कुंभ वित्त राशिफल 2022 कुंभ पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कुंभ राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...