कर्क करियर राशिफल 2022

कर्क करियर राशिफल 2022

कर्क करियर राशिफल 2022(Kark Rashifal Career 2022) के अनुसार, नौकरीपेशा जातकों के लिए साल की शुरुआत बेहतरीन रहेगी और उन्हें एक अच्छा पद मिल सकता है। इसके अलावा उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों में भी वृद्धि होगी। इस समय आपको ओवरकॉन्फिडेंस से खुद को बचाना होगा। नहीं तो यह स्थिति आपके खिलाफ जा सकती है। साल का मध्य तुलनात्मक रूप से सामान्य रहेगा। लेकिन साल के आखिरी तीन महीनों में आपको अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और कार्य कुशलता के कारण उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने काम को मजबूती से करेंगे, जिससे आप स्टैंडअलोन दिखेंगे। 

  • अगर आप व्यापार करते हैं तो यह साल आपके व्यापार को बढ़ावा देगा। 
  • आप न केवल व्यापार करेंगे बल्कि लोगों के कल्याण के लिए सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे, जिससे आपको बहुत सम्मान मिलेगा और व्यवसाय में लाभ भी मिलेगा। 
  • व्यापार विस्तार को लेकर जो योजनाएं लंबे समय से लम्बित थीं, उनके साथ जाने का सही समय आ गया है। 
  • आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन आमदनी के साथ-साथ भारी खर्चा भी होगा। 
  • अपने बिजनेस पार्टनर और कर्मचारियों पर आंख बंद करके भरोसा न करें क्योंकि आपको नुकसान हो सकता है। 
  • प्रॉपर्टी से जुड़ा कारोबार आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। 

क्या कहता है राशिफल 2022, मेष राशि के करियर बारें में।

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो कर्क राशि के भाग्य भाव में विराजमान होंगे। इस समय आपको व्यापार संबंधी यात्राओं से लाभ होगा। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा और कर्क राशि के दशम भाव में विराजमान होगा। राहु की यह स्थिति आपकी उच्च अधिकारियों से मुलाकात कराएगी। जिसके फलस्वरूप आपको व्यापार में अपार सफलता मिलेगी। व्यापार विस्तार से आपके शत्रु बढ़ेंगे और आप कोर्ट कचहरी के मामलों में भी फंस सकते हैं। 

वार्षिक करियर राशिफल 2022 (Career Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, जो जातक विदेश से जुड़कर व्यापार कर रहे हैं उनके लिए लाभदायक समय है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। यह साल पेशेवर जातकों को भी लाभ दिलाएगा। लेकिन आपको कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। जो जातक लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थे उन्हें इस साल ट्रांसफर मिल जाएगा। साथ ही जो जातक विदेश जाकर नौकरी करने की सोच रहे थे उनकी भी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। आपको सलाह दी जाती है कि मन लगाकर काम करें और अपने काम को लेकर कर्तव्यनिष्ठ रहें। 

वहीं 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे जिसके फलस्वरूप सहकर्मियों से आपको हानि हो सकती है। किसी भी बेवजह बहस में ना उलझें और अपनी पर्सनल बातों को साझा ना करें। इस समय उधार देने से भी बचें। जो जातक ऋण लेकर नया व्यापार करने की सोच रहे हैं उन्हें लोन मिल जाएगा। लेकिन काफी संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरीपेशा वालों को इस साल पदोन्नति मिलने के आसार हैं। 

कुल मिलकर कर्क करियर राशिफल 2022 (Kark Rashifal Career 2022) में आपका करियर अच्छा ग्रोथ करेगा। हालांकि आपको सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। तभी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त हो पाएंगे। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
कर्क राशिफल 2022 कर्क प्रेम राशिफल 2022 कर्क वित्त राशिफल 2022 कर्क पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कर्क राशिफल 2022

और पढ़ें...

कर्क प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

कर्क वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

कर्क पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...