तुला करियर राशिफल 2022

तुला करियर राशिफल 2022

तुला करियर राशिफल 2022 (Tula Rashifal Career 2022)  के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए फलदायी साबित होगा। आपको अपने काम में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आप अपनी नौकरी में रुचि लेंगे, जिससे आप अपना काम ज्यादा सही तरीके से कर पाएंगे। इस साल न केवल आपकी प्रशंसा होगी बल्कि आपके पद में पदोन्नति भी होगी। साल के मध्य में आपके प्रमोशन के योग रहेंगे। 

  • जनवरी का महीना भी इस लिहाज से अच्छा रहेगा। हालांकि नौकरी में लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। बॉस और अधिकारियों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। 
  • लेकिन साल के अंत तक परिस्थितियाँ आपके अनुकूल बन जाएंगी। 
  • अगर आप व्यापार करते हैं तो एक बात याद रखें कि अपने राज अपने बिजनेस पार्टनर को न बताएं, नहीं तो वे आपके रहस्यों का गलत इस्तेमाल करते हुए आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
  • व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का मध्य तुलनात्मक रूप से अच्छा रहेगा। 
  • वर्ष का अंतिम भाग भी सामान्य रूप से फलदायी रहेगा। 

क्या कहता है राशिफल 2022, तुला राशि के जॉब और करियर बारें में।

वार्षिक करियर राशिफल 2022 (Career Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, यह साल 2022 आपके लिए सामान्य से अच्छा और उतार-चढ़ाव वाल रहेगा। 13 अप्रैल 2022 बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे और यह समय नौकरीपेशा जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। जो जातक विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक हैं उनकी मनोकामना इस साल पूर्ण होगी। आपको अपने उच्च अधिकारियों से सराहना भी प्राप्त होगी जिसके चलते आपको पदोन्नति मिल सकती है। 

12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे और तुला राशि के सप्तम भाव में विराजमान होंगे। राहु की यह स्थिति साझेदारी में काम कर रहे जातकों के लिए अनबन की स्थिति पैदा कर सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि आपसी विवाद को सुलझाए वरना व्यापार में नुकसान हो सकता है। इस समय गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। इस समय कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। वहीं 29 अप्रैल 2022 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और तुला राशि के पंचम भाव में विराजमान होगा। शनि की यह स्थिति खेल, अभिनय, संगीत और कला में  जगत वालों के लिए शुभ रहेगी। 

तुला व्यापारी वर्ग के जातक जो विदेश से आयात-निर्यात से जुड़े हैं उनके लिए यह समय उत्तम रहेगा। 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे, जिसके फलस्वरूप नौकरीपेशा करने वालों को सोच-विचारकर कार्य करना होगा। अपने सभी उच्च अधिकारियों से बहस करने से बचें। इस समय पदोन्नति के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको सलाह दी जाती है कि संयम बरतें और किसी से बेवजह उलझने से बचें। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, 12 जुलाई 2022 को शनि व्रकी होकर पुन: मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यह समयावधि व्यापारी वर्ग के लिए अच्छी रहेगी। हालांकि आपको नया व्यापार करने से बचना होगा। इस समयावधि में निवेश करना आपके लिए लाभकारी होगा। 23 मई 2022 को शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो तुला राशि के सप्तम भाव में विराजमान होंगे। यहां से शुक्र प्रथम भाव में दृष्टि डालेंगे, जो उनका खुद का घर है। शुक्र की यह स्थिति व्यापारियों को उनके क्षेत्र में मान-सम्मान दिलाएगी और आपके गुप्त शत्रु परास्त होंगे। साल 2022 में शुक्र केंद्र स्थान, नवम, पंचम और एकादश भाव में गोचर करके विराजमान होंगे तो तुला राशि वालों को लाभ मिलेगा। यह समय नवीनीकरण के लिए उत्तम रहेगा। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
तुला राशिफल 2022 तुला प्रेम राशिफल 2022 तुला वित्त राशिफल 2022 तुला पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

तुला राशिफल 2022

और पढ़ें...

तुला प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

तुला वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

तुला पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...