तुला पारिवारिक  राशिफल 2022

तुला पारिवारिक राशिफल 2022

तुला फैमिली राशिफल 2022(Tula Rashifal Family 2022)  के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए यह साल पारिवारिक दृष्टिकोण से मिलाजुला रहेगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो तुला राशि के छठे भाव में स्थापित होंगे। गुरु की यह स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। जब बृहस्पति की नवम दृष्टि, तृतीय भाव में पड़ेगी, जिसके कारण पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही व्यय भी होगा। 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो अनबन की स्थिति पैदा कर सकते हैं। 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके फलस्वरूप आप अपने घर की मरम्मत करवा सकते हैं। इस समयावधि में अपनी माता का ख्याल रखें और उनकी सेहत का ध्यान रखें। 

क्या कहता है राशिफल 2022, तुला राशि के परिवार और संबंधों बारें में।

एस्ट्रोयगी ज्योतिषाचार्य का कहना है कि इस समय किराएदार आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए अपनी प्रॉपर्टी को किराए पर देने से पहले सावधानी बरतें और कागजी कार्यवाही पूर्ण होने के बाद ही किराए पर दें। 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे और बृहस्पति की यह स्थिति आपके घर में मांगलिक कार्य करवाएगी। जिसके फलस्वरूप घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। वहीं 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में चले जाएंगे। शनि के गोचर की यह स्थिति इस साल आपको आपके परिवार से दूर रहने को मजबूर करेगी। इस साल व्यापारिक यात्राओं की वजह से आप अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाएंगे और खुद को अकेला महसूस करेंगे। 

  • वार्षिक पारिवारिक राशिफल 2022 ( Family  Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, इस साल नवविवाहित दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है, जिसके फलस्वरूप आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। 
  • हालांकि जिन जातकों के संतान बड़े हो गए हैं उनकी तरफ से आपको कष्ट पहुंच सकता है। 
  • इस समय आपको अपनी संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है वरना आपकी संतान गलत संगति में पड़ सकती है। 
  • इस साल आपको अपने परिवार का सहयोग सामान्य ही प्राप्त होगा। 
  • इस वर्ष किसी भी वाद-विवाद से बचकर रहें और शत्रु को खुद पर हावी ना होने दें। 

कुल मिलाकर तुला पारिवारिक राशिफल 2022 (Tula Rashifal Family 2022)  पारिवारिक दृष्टि से सामान्य रहने वाला है। आपको सलाह दी जाती है कि परिजनों के साथ समय बिताने के लिए वक्त जरूर निकालें। विवादों से बचकर रहें। संतान पक्ष के साथ समय बिताएं और उन्हें अच्छे कार्यों और गतिविधियों से अवगत कराएं। 

 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
तुला राशिफल 2022 तुला प्रेम राशिफल 2022 तुला करियर राशिफल 2022 तुला वित्त राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

तुला राशिफल 2022

और पढ़ें...

तुला प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

तुला करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

तुला वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...