मिथुन पारिवारिक  राशिफल 2022

मिथुन पारिवारिक राशिफल 2022

मिथुन फैमिली राशिफल 2022 (Mithun Rashifal Family 2022)  के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए यह साल उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। साल की शुरुआत में आपके जीवन साथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। माता-पिता से भी आपका विवाद हो सकता है। लेकिन मई के बाद स्थिति अनुकूल रहेगी। आप अपने छोटे भाई-बहनों के साथ पारिवारिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने परिवार की महिलाओं को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अपनी मां, छोटी बहन और पत्नी का विशेष ध्यान रखें। 

सितंबर से अक्टूबर तक आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आप भी अपने घर में बच्चे के जन्म की खुशी मना सकते हैं। आप अपने बचपन के दोस्तों से मिलेंगे, जिनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। लेकिन इस साल आपको दोस्तों के साथ कोई विशेष प्रोजेक्ट शुरू नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है।

क्या कहता है राशिफल 2022, मिथुन राशि के परिवार और संबंधों बारें में।

वार्षिक पारिवारिक राशिफल 2022( Family  Horoscope 2022 in Hindi)  के अनुसार, 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेगा। बृहस्पति की दृष्टि 3,4 और 6ठें भाव में पड़ेगी, जिसकी वजह से आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और आपके परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। इस साल आप अचल संपत्ति पर निवेश कर सकते हैं और घर की सुख-सुविधाओं में धन खर्च कर सकते हैं। माता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनका भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस समय घर के कार्य के लिए जो जातक लोन लेना चाहते हैं उन्हें आसानी से लोन मिल जाएगी। 

29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और जो भाग्य का स्वामी है। जिसके फलस्वरूप आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा भी ले सकते हैं। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में गोचर करेगा, जो मिथुन राशि के एकादश भाव में विराजमान होगा। राहु की यह स्थिति संतान पक्ष को कष्ट दे सकती है। जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहे थे उनके लिए भी अनुकूल समय है। 

एस्ट्रोयगी ज्योतिषाचार्य(Jyotishi)   के अनुसार, 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होने जा रहे हैं, जिसके चलते परिवार में वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद कलह की स्थिति पैदा कर सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि आप सूझबूझ के साथ आपसी मतभेदों को सुलझाएं। 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके फलस्वरूप पारिवारिक मामलों की वजह से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। धन के अधिक व्यय से आप परेशान रहेंगे। हालांकि यह तनाव जल्द ही खत्म भी हो जाएगा। वहीं आपको ससुराल पक्ष से भी लाभ प्राप्त होगा। 

कुल मिलाकर मिथुन पारिवारिक राशिफल 2022(Mithun Rashifal Family 2022) आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहने के संकेत दे रहा है। इस साल आप अपने परिवार के नजदीक आएंगे। परिजनो के सहयोग से आपको मानसिक मजबूती मिलेगी और उन्नति के द्वार खुलेंगे। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मिथुन राशिफल 2022 मिथुन प्रेम राशिफल 2022 मिथुन करियर राशिफल 2022 मिथुन वित्त राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मिथुन राशिफल 2022

और पढ़ें...

मिथुन प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

मिथुन करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

मिथुन वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...