मिथुन प्रेम राशिफल 2022

मिथुन प्रेम राशिफल 2022

मिथुन लव राशिफल 2022 (Mithun Rashifal Love 2022)  के अनुसार, साल की शुरुआत मिथुन राशि वालों के लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने प्रेम संबंधों में कई अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। और आप अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। पहल उनकी तरफ से भी होगी। इसलिए आपका रिश्ता मजबूत होगा। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार,  साल 2022 वैवाहिक जीवन के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत में सूर्य और बुध आपके सप्तम भाव में विराजमान होंगे। जिसके चलते आपसी संबंधों में मन-मुटाव पैदा हो सकता है। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे और वह मिथुन राशि के सप्तम भाव में विराजमान होंगे। यह स्थिति आपके लिए शुभ रहने वाली है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में पत्नी का साथ मिलेगा। 

क्या कहता है राशिफल 2022, मिथुन राशि के लव लाइफ और दोस्ती बारें में।

  • आमतौर पर साल का मध्य आपके प्रेम संबंधों के लिए बेहतरीन रहेगा। और आपके रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी। आप दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे। 
  • यदि आप शादीशुदा हैं तो साल की शुरुआत आपके लिए थोड़ी कमजोर रहेगी क्योंकि इस समय आपका जीवनसाथी अपने परिवार की ओर अधिक ध्यान देगा। 
  • जिससे आपके और आपके जीवन साथी के बीच दूरियां आ सकती हैं। 
  • हालांकि यह थोड़े समय के लिए होगा और स्थिति अपने आप बदल जाएगी। दांपत्य जीवन के लिए साल का मध्य और अंतिम भाग उत्तम रहेगा। 

वहीं 29 अप्रैल 2022 को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश और उसके बाद 12 जुलाई को शनि का व्रकी होकर पुन: मकर में राशि में चले जाना, वैवाहिक जीवन में खटपट पैदा कर सकता है। आपको सलाह दी जाती है आपसी मतभेद से बचें और सूझबूझ के साथ काम करें। 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होने जा रहे हैं, जो वैवाहिक जीवन में खलल पैदा करेंगे। ऐसे में आपको बेवजह बहस से बचाना होगा। हालांकि बृहस्पति शुभ ग्रह हैं इसलिए अलगाव की स्थिति पैदा नहीं होगी लेकिन एक-दूसरे के दिल को ठेस पहुंचाने वाले शब्द ना बोलें।

वार्षिक लव राशिफल 2022 (Love Horoscope 2022 in Hindi) प्रेमी जातकों के लिए बेहतर साबित होगा। वर्ष की शुरुआत में मंगल की दृष्टि पंचम भाव में पड़ने से आप व्यर्थ में बहस करेंगे और जिससे विवाद की स्थितियां पैदा हो सकती हैं। इसलिए आपको बहसबाजी से बचना चाहिए। मिथुन राशि के पंचम भाव का स्वामी शुक्र है। शुक्र के गोचर का प्रेमी जातकों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। 30 अप्रैल 2022 को शुक्र पंचम भाव का स्वामी होकर केंद्र में उच्च का होकर मीन राशि में विराजमान होंगे। शुक्र की यह स्थिति प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए संभावनाएं पैदा करेगी। इसके अलावा जो जातक सिंगल है उनके भी विवाह के योग इस साल बन रहे हैं। जुलाई के बाद प्रेमी जातकों का मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा, जिसकी वजह से आप नकारात्मकता का अनुभव करेंगे। परंतु दूरियां आपको पार्टनर के और नजदीक ले आएंगी। 

कुल मिलाकर मिथुन प्रेम राशिफल 2022(Mithun Love Rashifal 2022)  प्रेमी जातकों के लिए बेहतर रहेगा और प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। हालांकि वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको सलाह दी जाती है विवादों से दूरी बनाए रखें।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मिथुन राशिफल 2022 मिथुन करियर राशिफल 2022 मिथुन वित्त राशिफल 2022 मिथुन पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मिथुन राशिफल 2022

और पढ़ें...

मिथुन करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

मिथुन वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

मिथुन पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...