वृश्चिक प्रेम राशिफल 2022

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2022

वृश्चिक लव राशिफल 2022 (Vrishchik Rashifal Love 2022)  के अनुसार, साल की शुरुआत आपके लिए बेहतरीन रहेगी। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपके प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। और आप पूरे दिल से अपने प्यार और भावनाओं का इजहार कर पाएंगे।

  • अगर आप किसी प्रेम संबंध में नहीं हैं तो इस साल आपको अपना लव पार्टनर मिल सकता है। 
  • हो सकता है कि किसी यात्रा के दौरान आप अपने लव पार्टनर से मिलें और यह मुलाकात एक करीबी रिश्ते में तब्दील हो जाए। 
  • वहीं अप्रैल, मई, जुलाई और अक्टूबर आपके प्रेम संबंधों के लिए काफी अच्छे रहेंगे।
  • अगर आप शादीशुदा हैं तो साल की शुरुआत से ही आपको अच्छे नतीजे मिलने शुरू हो जाएंगे। जीवन साथी से प्यार मिलेगा। 
  • आपको अपने जीवन साथी से कई बातों को लेकर परामर्श मिलेगा और उनसे आपको लाभ होगा। 
  • यदि आप उनकी सलाह से कोई व्यवसाय करते हैं तो इस वर्ष आपके लाभ के योग बनेंगे। 

क्या कहता है राशिफल 2022, वृश्चिक राशि के लव लाइफ और दोस्ती बारें में।

वार्षिक लव राशिफल 2022 (Love Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, यह साल वैवाहिक जीवन के मामले में आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा परंतु प्रेमी जातकों के लिए यह साल सामान्य रहने वाला है। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेगा, जो वृश्चिक राशि के पंचम भाव में विराजमान रहेगा। बृहस्पति की यह स्थिति प्रेमी जातकों के लिए शुभ रहेगी। प्रेमी जातक जो लंबे समय से प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे थे उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। जिन जातकों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है उनके भी विवाह के योग बन रहे हैं। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा और केतु द्वादश भाव में रहेगा। राहु-केतु की यह स्थिति सुखों में कमी करेगी। 

वहीं 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो वृश्चिक के चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति संबंधों में तनाव पैदा करेगी। बेहतर होगा इस समय एक-दूसरे से उलझने के बजाय एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें। 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके फलस्वरूप प्रेमी जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। इस समय आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, जिसकी वजह से प्रगाढ़ता आएगी और आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री हो रहे हैं, जिसके चलते आपको संतान सुख मिल सकता है। 

हालांकि एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) का कहना है कि साल 2022 में वैवाहिक जीवन में तनाव बने रहने के आसार हैं। आपको सलाह दी जाती है कि क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और एक-दूसरे की बातों को अहमियत दें। इस साल पति-पत्नी आपसी विवाद में किसी बाहरी को शामिल करने से बचें। आपसी सूझबूझ और समझदारी से अपने विवाद को सुलझाएं। वहीं प्रेमी जातकों को सलाह दी जाती है कि समय का उचित लाभ उठाते हुए अपने प्रेम को सरल बनाएं और विवाह के बंधन में बंध जाएं। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
वृश्चिक राशिफल 2022 वृश्चिक करियर राशिफल 2022 वृश्चिक वित्त राशिफल 2022 वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

वृश्चिक राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृश्चिक करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृश्चिक वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...