धनु प्रेम राशिफल 2022

धनु प्रेम राशिफल 2022

धनु लव राशिफल 2022 (Dhanu Rashifal Love 2022) के अनुसार, यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। आपके रिश्ते में प्यार और आत्मीयता बढ़ेगी। समय-समय पर कुछ तुच्छ मुद्दे सामने आ सकते हैं, लेकिन इन बातों के बावजूद आपका प्रेम जीवन आगे बढ़ेगा। 

  • इस साल आप अपने प्यार के रंग में सराबोर रहेंगे। 
  • समाज की अनदेखी करके आप अपने रिश्ते को मजबूती से लम्बा खींचेंगे। 
  • साल के पहले दो महीने और साल का दूसरा भाग आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। 
  • यदि आप विवाहित हैं तो आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा। 
  • आपके और आपके लव पार्टनर के बीच आपसी समझ विकसित होगी। और आप अपने रिश्ते को बेहतरीन तरीके से जारी रखने की कोशिश करेंगे। लेकिन इन बातों के बीच आपके जीवन साथी की बिगड़ती सेहत आपको परेशान कर सकती है। इसलिए सावधान रहें। 

क्या कहता है राशिफल 2022, धनु राशि के लव लाइफ और दोस्ती बारें में।

वार्षिक लव राशिफल 2022 (Love Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, यह साल प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामले में मिलाजुला रहने वाला है। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो धनु राशि के चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे। गुरु की यह स्थिति वैवाहिक जीवन के लिए सामान्य रहेगी। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो धनु राशि के पंचम भाव में विराजमान होंगे। राहु की यह स्थिति प्रेमी जातकों के बीच मनमुटाव पैदा करेगी। जिसके चलते आप ब्रेकअप का फैसला ले सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि सूझबूझ के साथ मनमुटाव को दूर करें। जल्दबाजी और आवेग में आकर कोई फैसला ना लें। 

वहीं 12 अप्रैल 2022 को केतु एकादश भाव में विराजमान होंगे और केतु की यह स्थिति पति-पत्नी के बीच तनाव की स्थिति पैदा करेगी क्योंकि केतु की नवम दृष्टि सप्तम भाव में होगी। 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जो धनु राशि के तृतीय भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति प्रेमी जातकों के बीच संघर्ष पैदा कर सकती है। इस समयावधि में आपको अपने प्यार को साबित करने के लिए काफी संघर्ष करना होगा। इसके बाद 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में चले जाएंगे, जो धनु राशि के द्वितीय भाव में प्रवेश करेंगे। जिसके परिणामस्वरूप लव और मैरिड जातकों के लिए यह समयावधि सामान्य रहेगी। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, जब 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे, तो वे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को दूर करने में मददगार साबित होंगे। इस समय आपको अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना होगा और समस्याओं का समाधान खोजना होगा। इस समयावधि में आपको अपनी पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, परंतु संतान पक्ष से आपका मन दुखी रह सकता है। नववर्ष 2022 में ग्रह गोचर की स्थिति प्रेम और वैवाहिक जीवन में थोड़ा संघर्ष लेकर आ सकती है। हालांकि बुध के केंद्र और त्रिकोण में गोचर होने से आपसी संबंधों में सुधार होगा। जिसके चलते कठिन परिस्थितियों से आप निपट पाएंगे। 

कुल मिलाकर धनु प्रेम राशिफल 2022  (Dhanu Rashifal Love 2022) वैवाहिक और प्रेमी जातकों के लिए उतारचढ़ाव वाला रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि प्रेमपूर्वक अपने रिश्तों को संभालें। इस साल प्रेमी जातक प्रेम विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन प्रेम विवाह के लिए आपको संघर्ष करना पड़ेगा तदोपरांत आपके प्यार की जीत हो पाएगी। आपका सोच-समझकर लिया गया निर्णय आपके आपसी संबंधों में खटास आने से बचा सकता है। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
धनु राशिफल 2022 धनु करियर राशिफल 2022 धनु वित्त राशिफल 2022 धनु पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

धनु राशिफल 2022

और पढ़ें...

धनु करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

धनु वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

धनु पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...