धनु पारिवारिक  राशिफल 2022

धनु पारिवारिक राशिफल 2022

धनु फैमिली राशिफल 2022 (Dhanu Family Rashifal 2022) के अनुसार, यह साल पारिवारिक दृष्टिकोण से आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो धनु राशि के चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे। गुरु की यह स्थिति सुख-शांति में वृद्धि करेगी और माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 12 अप्रैल 2022 के दिन राहु मेष राशि में गोचर करेंगे, जो धनु राशि के पंचम भाव में विराजमान होंगे। राहु की यह स्थिति भाई-बहन के बीच अनबन की स्थिति पैदा कर सकती है। साल 2022 में आपको भाई-बहन का सहयोग नहीं मिल पाएगा, जिसकी वजह से आपका मन दुखी रहेगा। 

  • एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) का कहना है कि साल 2022 में आप अपने पारिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
  • यह साल सुख-दुख के साथ तालमेल बिठाकर चलने वाला रहेगा। 
  • आपको अपनी समझ के साथ चीजों को संभालना होगा। इसलिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें।
  • खासतौर पर पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और आपसी मनमुटाव से बचें। 
  • व्यापार और परिवार के बीच बैलेंस बनाकर चलें। ताकि आप अपने परिवार के साथ समय बिता पाएं। 
  • इस साल परिवार के सदस्यों को एकजुट करने में आप सहयोगी होंगे। 
  • धनु राशि के जातकों को समाज में यश और मान-सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

क्या कहता है राशिफल 2022, धनु राशि के परिवार और संबंधों बारें में।

वार्षिक पारिवारिक राशिफल 2022 ( Family  Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, जब 12 अप्रैल 2022 को केतु तुला राशि में परिवर्तन करेगा, जो धनु राशि के एकादश भाव में विराजमान होगा। इस समय पत्नी से अनबन हो सकती है जिसके चलते मन उदास रहेगा। साथ ही व्यापारिक यात्राओं की वजह से परिवार से अलगाव वाली स्थिति पैदा हो सकती है। फिर 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो धनु राशि की तृतीय भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए शुभ रहेगी। शनि की तृतीय दृष्टि संतान भाव में होने के कारण संतान को कष्ट पहुंचाने का कारण भी बन सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि संतान की सेहत का ध्यान रखें।

12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में चले जाएंगे, जो धनु राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे। जिसके फलस्वरूप आपको माता की सेहत पर ध्यान देना होगा। इस समयावधि के दौरान आपको अपनी माता के खानपान का ध्यान रखना होगा। 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे। गुरु की यह स्थिति आपको भाई-बहन का सहयोग दिलाएगी। साथ ही परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी और विश्वास मजबूत होगा। इस समय जिन दंपत्तियों को संतान प्राप्ति नहीं हुई है उन्हें संतान का सुख मिलेगा। घर में नए मेहमान के आने से परिवार में खुशी को माहौल बना रहेगा। इस साल आपको पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिल सकता है। 

कुल मिलाकर धनु पारिवारिक राशिफल 2022 आपके पारिवारिक जीवन में शांति और समृद्धि लाने वाला है और आप लंबे समय से चल रहे मतभेदों को दूर करने की संभावना रखते हैं।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
धनु राशिफल 2022 धनु प्रेम राशिफल 2022 धनु करियर राशिफल 2022 धनु वित्त राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

धनु राशिफल 2022

और पढ़ें...

धनु प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

धनु करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

धनु वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...