कुंभ पारिवारिक  राशिफल 2022

कुंभ पारिवारिक राशिफल 2022

कुंभ फैमिली राशिफल 2022(Kumbh Rashifal Family 2022)  के अनुसार,  यह साल पारिवारिक दृष्टिकोण से आपके लिए सामान्य रहने वाला है। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो कुंभ राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे। गुरु की यह स्थिति पारिवारिक जीवन के लिए शुभ रहेगी साथ ही आपको ससुराल पक्ष का भी सहयोग प्राप्त होगा। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में गोचर करेंगे। राहु की यह स्थिति भाई-बहन के सहयोग से आपको वंचित कर देगी। वहीं 12 अप्रैल 2022 को केतु तुला राशि में प्रवेश करेंगे जो कुंभ राशि के नवम भाव में विराजमान होंगे। जिसके फलस्वरूप संतान पक्ष की तरफ से मानसिक तनाव बना रहेगा। यह समयावधि संतान के लिए कष्टकारी रह सकती है। हालांकि इस गोचर के दौरान आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। 

क्या कहता है राशिफल 2022, कुंभ राशि के परिवार और संबंधों बारें में।

वार्षिक पारिवारिक राशिफल 2022 ( Family  Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, जब 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ में गोचर करेंगे, जो कुंभ राशि के प्रथम भाव में विराजमान होंगे। दरअसल कुंभ राशि के स्वामी शनि है इसलिए आपको पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जो कुंभ राशि के द्वादश भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति व्यापारिक यात्रा के कारण परिवार से दूर रहने के लिए मजबूर करेगी, परंतु आपको परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे, जो वक्री होकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस समयावधि के दौरान जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा। संतानपक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। गुरु की यह स्थिति वैवाहिक दंपत्तियों को संतान सुख दिलाएगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे और जिसकी वजह से हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। नववर्ष 2022 को शुक्र की गोचर स्थिति दूसरी, चौथी, पंचम, नवम और दशम भाव में होगी, तब आपको परिवार के सदस्यों से पूर्ण लाभ मिलेगा। इस समयावधि में अचल संपत्ति के योग बन रहे हैं।  

कुल मिलाकर कुंभ पारिवारिक राशिफल 2022(Kumbh Rashifal Family 2022)  पारिवारिक मामले में आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी से अपेक्षा मत रखें वरना आपको आघात हो सकता है। इस समय आपकी और आपके परिवार की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपकी और आपके परिवार के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
कुंभ राशिफल 2022 कुंभ प्रेम राशिफल 2022 कुंभ करियर राशिफल 2022 कुंभ वित्त राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कुंभ राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...