कर्क पारिवारिक  राशिफल 2022

कर्क पारिवारिक राशिफल 2022

कर्क फैमिली राशिफल 2022(Kark Rashifal Family 2022)  के अनुसार, यह साल आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे और कर्क राशि के नवम भाव में विराजमान होंगे। जिसके फलस्वरूप आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण होंगे। यह साल संतान पक्ष से राहत और खुशखबरी लेकर आने वाला है। इस साल संतान की प्रगति से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा जो कर्क राशि के दशम भाव में विराजमान होगा। राहु की यह स्थिति आपके माता-पिता के स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। पिता के साथ आपकी अनबन हो सकती है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी विवाद में ना पड़ें और अपने बड़ों का सम्मान करते रहें। 

क्या कहता है राशिफल 2022, कर्क राशि के परिवार और संबंधों बारें में।

वार्षिक पारिवारिक राशिफल 2022 ( Family  Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, जब 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेगा, जो कर्क राशि के अष्टम भाव में विराजमान होगा। शनि की यह स्थिति पारिवारिक विवाद उत्पन्न करेगी। परिजनों के बीच अविश्वास पैदा होगा। परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा जिसकी वजह से मन अप्रसन्न रहेगा। विद्यार्थीगण को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता हाथ लगेगी। इसलिए कड़ी मेहनत करने से पीछे ना हटें। इस साल परिवार में बिमारी के चलते धन खर्च हो सकता है। इसलिए अपने परिजनों की सेहत का ध्यान रखें। आप अपने परिजनों के साथ बाहर यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके अंदर और परिजनों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। 

वहीं 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे, जिसके फलस्वरूप पैतृक संपत्ति का मसला हल हो जाएगा और आपको लाभ मिलेगा। जिन कर्क राशि की माताएं लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं उनकी सेहत में सुधार होगा। जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। हालांकि अनावश्यक धन खर्च से परिवार में परेशानी आ सकती है इसलिए अंकुश लगाएं। कोर्ट कचहरी के मामलों में इस साल आपको सफलता मिल जाएगी। 

कुल मिलाकर कर्क पारिवारिक राशिफल 2022(Kark Rashifal Family 2022)  थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा लेकिन साल के अंत तक सबकुछ ठीक हो जाएगा। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
कर्क राशिफल 2022 कर्क प्रेम राशिफल 2022 कर्क करियर राशिफल 2022 कर्क वित्त राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कर्क राशिफल 2022

और पढ़ें...

कर्क प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

कर्क करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

कर्क वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...