कुंभ राशिफल 2022

कुंभ राशिफल 2022

प्रिय कुंभ,वार्षिक राशिफल 2022 आपको बताएगा कि नया साल आपके लिए कैसा रहने वाला है। नववर्ष में प्रत्येक व्यक्ति अपनी मेहनत का सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करना चाहता है। एस्ट्रोयोगी आपके लिए वार्षिक राशिफल 2022 लेकर आया है। हमारे ज्योतिषी द्वारा इस राशिफल की भविष्यवाणी ग्रहों, नक्षत्रों की स्थिति तथा 12 राशियों पर उनके प्रभाव की गणना के आधार पर की गई हैं। चलिए जानते है ग्यारहवीं राशि कुंभ राशिफल 2022 के बारे में।  

  • कुंभ वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है?
  • प्रेम की दृष्टि से कुंभ राशि वालों के लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है?  
  • कुंभ राशि वालों के पेशेवर जीवन में साल 2022 कैसा परिणाम लेकर आएगा?
  • कुंभ जातक वर्ष 2022 में वित्तीय चुनौतियों का सामना करेंगे या धन संचय करने में सफल होंगे?
  • साल 2022 में परिवार के सदस्यों के साथ कुंभ जातकों के संबंध कैसे रहेंगे? 

क्या कहती है वर्ष 2022 की कुंडली 

वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में हो रहा है। वहीं कुंभ वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, नववर्ष 2022 आपके लिए सामान्य फल देने वाला रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति पैदा हो जाएगी, लेकिन आपसी सोच-समझ से एवं बड़े-बुजुर्गों की सहायता से वाद-विवाद सुलझ जाएगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो कुंभ राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप कुंभ राशि के नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए अच्छा समय होगा, जो नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको नौकरी मिलने की संभावना है।  28 अप्रैल 2022 को शनि का कुंभ राशि में गोचर होने जा रहा है, शनि की यह स्थिति आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। व्यापारी वर्ग से जुड़े जातकों को धन में वृद्धि होगी और उनके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। 

13 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो कुंभ राशि के तीसरे भाव में विराजमान होगा। राहु की यह स्थिति कुंभ राशि वालों के पराक्रम को सफल करेगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। यह साल धन की दृष्टि से अच्छा होगा। धन आएगा भी और खर्च भी होगा। छात्रों के लिए यह समय कड़ी मेहनत वाला होगा। पारिवारिक दृष्टि से समय कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों का इस वर्ष विवाह हो सकता है। वैवाहिक जातक सुखमय जीवन बिताएंगे। सेहत के मामले में कुंभ राशि के जातकों को सचेत रहने की जरूरत है। कार्य की अधिकता की वजह से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुल मिलाकर नया साल 2022 कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। 

साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को पड़ेगा, जो कुंभ राशि के तीसरे भाव में होगा। सूर्य की यह स्थिति पराक्रम में वृद्धि करेगी और व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों के बीच वाद-विवाद पैदा हो सकता है। वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को पड़ेगा, जिसमें सूर्य कुंभ राशि के नवम भाव में विराजमान होगा। सूर्य की यह स्थिति आपे भाग्य पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी। आपका जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है और जिसकी वजह से घर में कलह बनी रहेगी। इस वक्त किसी भी निर्णय को लेने से बचें और यात्रा को टाल दें। 

साल का पहल चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा, जिसमें चंद्रमा कुंभ राशि के दसवें भाव में विराजमान होंगे। यह स्थिति आपकी माता की सेहत पर असर डाल सकती है। चंद्रमा की यह स्थिति कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव उत्पन्न करेगी। नौकरी पेशा वालों को अधिक कार्यभार संभालना पड़ सकता है, जिसकी वजह से तनाव बना रहेगा। वहीं 8 नवंबर 2022 को दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा, जो कुंभ राशि के तीसरे भाव में होगा । चंद्रमा की यह स्थिति कुंभ राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि करेगी। आप व्यापार विस्तार के लिए यात्रा कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। 

साल 2022 में कुंभ राशि के लिए एस्ट्रो टिप्स

  • शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें।
  • काले तिल के तेल का दीपक शनि देव को अर्पित करें।
  • गरीबों में पेठा अर्पित करें।
  • मजदूर वर्ग के साथ इज्जत से पेश आएं।
  • भाग्य में वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाएं।

वर्ष 2022 में कुंभ राशि के लिए शुभ रंग 
वर्ष 2022 में कुंभ राशि वालों के लिए नीला और सिल्वर रंग शुभ रहेगा।

वर्ष 2022 में कुंभ राशि के लिए शुभ अंक
साल 2022 में कुंभ राशि के लिए 08 और 06 शुभ अंक रहेगा। 


प्रेम के मामले में कुंभ राशिफल 2022

कुंभ राशि के लिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामले में साल 2022 मधुरता लेकर आएगा। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनका विवाह इस साल हो जाएगा। वैवाहिक जोड़ों के लिए अच्छा समय है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा क्वालिटी टाइम एक-दूसरे के साथ बिताएं। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों का प्रेम विवाह भी इस साल संपन्न हो सकता है। 

करियर के मामले में कुंभ राशिफल 2022

करियर के मामले में साल 2022 कुंभ राशि के लिए शुभ रहेगा। जिन जातकों को नौकरी की तलाश थी उन्हें नौकरी मिल जाएगी। व्यापारी वर्ग से जुड़े लोगों का व्यापार में विस्तार होगा और धन लाभ भी मिलेगा। हालांकि अनावश्यक खर्च से आपको जूझना पड़ सकता है। 

वित्त के मामले में कुंभ राशिफल 2022

वित्त के मामले में वर्ष 2022 कुंभ जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस साल धन वृद्धि के साथ-साथ धन खर्च भी खूब होगा। आप किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं । अचल संपत्ति में निवेश करने से पहले सोच-समझ लें। वर्ष के मध्य में आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी।

पारिवारिक मामले में कुंभ राशिफल 2022

पारिवारिक दृष्टि से साल 2022 कुंभ जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिजनों में आपसी प्रेम बना रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा और आपको परिवार से सहयोग मिलेगा। 

शिक्षा के मामले में कुंभ राशिफल 2022

शिक्षा के क्षेत्र में साल 2022 कुंभ राशि के छात्रों के लिए संघर्ष भरा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे छात्र कड़ी मेहनत के बाद ही परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए यह साल सामान्य रहेगा। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप मन लगाकर पढ़ाई करें। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
कुंभ प्रेम राशिफल 2022 कुंभ करियर राशिफल 2022 कुंभ वित्त राशिफल 2022 कुंभ पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कुंभ प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

कुंभ पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...