सिंह राशिफल 2022

सिंह राशिफल 2022

प्रिय सिंह, इस नए साल में क्या भविष्यवाणी कर रहे है आपके तारें? इस बारे में आप जान सकते है वार्षिक राशिफल 2022 से। एस्ट्रोयोगी आपके लिए लेकर आया है वार्षिक राशिफल 2022। हमारे ज्योतिषी ने ग्रहों और नक्षत्र की स्थिति एवं 12 राशियों पर प्रभाव की गणना करके नए साल के लिए भविष्यवाणियां की है। चलिए जानते है राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह राशिफल 2022 के बारे में। 

  • सिंह वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है?
  • प्रेम की दृष्टि से सिंह राशि वालों के लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है?  
  • सिंह राशि वालों के पेशेवर जीवन में साल 2022 कैसा परिणाम लेकर आएगा?
  • सिंह जातक वर्ष 2022 में वित्तीय चुनौतियों का सामना करेंगे या धन संचय करने में सफल होंगे?
  • साल 2022 में परिवार के सदस्यों के साथ सिंह जातकों के संबंध कैसे रहेंगे? 

क्या कहती है वर्ष 2022 की कुंडली 

वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में हो रहा है। वहीं सिंह वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आपके लिए साल 2022 काफी उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा। राहु का दसवें घर में गोचर साल की शुरुआत में होने से लाभ दिलाएगा। साथ ही व्यापारी वर्ग के लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। किसी से बेवजह न उलझे आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। छठे भाव में शनि और बृहस्पति की युति के कारण शत्रु आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को इस साल अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलने के आसार हैं। इसलिए पढ़ाई में शॉर्टकट ढूंढने का प्रयास न करें वरना नुकसान हो सकता है। सिंह राशि के जातक वित्त के मामले में इस साल सोच-समझकर खर्च करें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके साथ ही वर्ष की शुरुआत में मंगल का आपकी राशि के नौवें घर में स्थित होना लाभ दिलाएगा। 

12 अप्रैल 2022 को बृहस्पति का मीन राशि में प्रवेश करने से सिंह राशि वालों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे और धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। 13 अप्रैल को शुक्र मिथुन में गोचर करेंगे जिसके फलस्वरूप आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही इस साल अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि आपका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा और पत्नी के साथ तनाव की स्थिति रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से चिंताएं बनी रहेंगी। लेकिन प्रेमी सिंह जातकों के लिए यह वर्ष सुकून भरा रहेगा और रोमांस चरम पर होगा।

30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा और सूर्य सिंह राशि के नवम भाव में विराजमान होगा। यह स्थिति जातकों के लिए सुखदायी होगी। आपके सभी अटके कार्य वापस से शुरू हो जाएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं 25 अक्टूबर को दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ेगा और सूर्य सिंह राशि के तीसरे भाव में विराजमान होंगे। इस अवधि में आपको अधिक परिश्रम करना होगा और नकारात्मकता से बचना होगा। इस समय किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें और किसी नए काम की शुरुआत ना करें।

16 मई 2022 को साल का पहला चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। चंद्रमा सिंह राशि के चौथे भाव में विराजमान होंगे, इसलिए आपको माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। साथ ही धन का निवेश करने से बचें। आप धन के अनावश्यक खर्च से परेशान रहेंगे। वहीं 8 नवंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण पड़ेगा और चंद्रमा आपकी राशि के नौंवें भाव में विराजमान होगा। यह स्थिति आपको अध्यात्म की ओर झुकाएगी। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा।

साल 2022 में सिंह राशि के लिए एस्ट्रो टिप्स

  • तांबे के लोटे में जल लेकर गुड़ को मिक्स करें और सूर्यदेव के अर्घ्य दें।
  • सूर्योदय से पहले उठें और पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें।
  • घर की पूर्वदिशा में सूर्य का यंत्र स्थापित करें।
  • भाग्य को बढ़ाने हेतु हनुमान जी के दर्शन करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

वर्ष 2022 में सिंह राशि के लिए शुभ रंग 
वर्ष 2022 में सिंह राशि वालों के लिए भगवा और लाल रंग शुभ रहेगा।

वर्ष 2022 में सिंह राशि के लिए शुभ अंक
साल 2022 में सिंह राशि के लिए 01 और 03 शुभ अंक रहेगा। 

प्रेम के मामले में सिंह राशिफल 2022

लव के मामले में सिंह जातकों के लिए वर्ष  2022 उतार-चढ़ाव वाला रहेगा परंतु लंबे वक्त से प्रेम विवाह में जो अड़चन आ रही थी वह दूर हो जाएंगी और विवाह संपन्न होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बने रहने की संभावना है। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी सलाह देते हैं कि संयम के साथ बर्ताव करें। 

करियर के मामले में सिंह राशिफल 2022

करियर के मामले में साल 2022 में आपके लिए आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और कार्य में उन्नति होगी। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा। हालांकि नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में संघर्ष करना पड़ सकता है। मीडिया फील्ड से जुड़े जातक अपनी फील्ड में अच्छा करेंगे और प्रमोशन भी पा सकते हैं। 

वित्त के मामले में सिंह राशिफल 2022

वित्तीय मामले में साल 2022 सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन आपके गुप्त शत्रुओं से बचकर रहना होगा। 13 अप्रैल के बाद आपको जमीन-जायदाद और वाहन सुख मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इस वर्ष आप सेविंग्स कर पाएंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा।

पारिवारिक  मामले में सिंह राशिफल 2022

पारिवारिक दृष्टि से साल 2022 सिंह जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपको परिजनों को सहयोग मिलेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। बृहस्पति के प्रभाव के कारण परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ससुराल पक्ष में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। 

शिक्षा के मामले में सिंह राशिफल 2022

शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी जातकों के लिए साल 2022 शुभ रहेगा। शनि का छठे भाव में आना प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों को सफलता दिलाने वाला हो सकता है। जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए यह समय शुभ रहेगा। हालांकि आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी तभी सफलता आपके कदमगी। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
सिंह प्रेम राशिफल 2022 सिंह करियर राशिफल 2022 सिंह वित्त राशिफल 2022 सिंह पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

सिंह प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

सिंह करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

सिंह वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

सिंह पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...