सिंह करियर राशिफल 2022

सिंह करियर राशिफल 2022

सिंह करियर राशिफल 2022(Singh Rashifal Career 2022)  के अनुसार, नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल काफी अनुकूल रहने वाला है। और सिंह राशि के जातकों को अपने श्रम का पूरा फल मिलेगा। लेकिन आपके लिए यह याद रखना जरूरी है कि आपके दिमाग में एक विचार आएगा और आप मेहनत से पीछे हट जाएंगे और आपको अपने काम को टालने की आदत हो सकती है। यह आपके लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। इस आदत से बचें और अपना ध्यान अपने काम पर लगाएं। 

  • साल के शुरुआती महीने आपकी नौकरी के लिए बेहतरीन हैं। 
  • इसके बाद साल का मध्य आपके लिए अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा। 
  • लेकिन साल का आखिरी हिस्सा आपकी पहचान में इजाफा करेगा। 
  • यदि आप व्यापार करते हैं तो विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त करने के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। 
  • इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट के काम से आपको ढेर सारा मुनाफा मिल सकता है। 
  • पैसा निवेश करने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि मार्केट की स्थिति क्या है, आप कहां पैसा लगा रहे हैं, नहीं तो आपका निवेश आपके लिए हानिकारक साबित होगा। 
  • व्यापार की दृष्टि से वर्ष का मध्य उत्तम रहेगा। छोटी-छोटी परेशानियां आएंगी लेकिन आप समय रहते हर समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। 
  • इस साल आपको नए व्यापार समझौते और अवसर प्राप्त होंगे। 

क्या कहता है राशिफल 2022, सिंह राशि के जॉब और करियर बारें में।

वार्षिक करियर राशिफल 2022 (Career Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो सिंह राशि के अष्टम भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति की यह स्थिति आपके लिए लाभदायक होगी। व्यापारी वर्ग को आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। जो जातक विदेश से जुड़कर व्यापार कर रहे हैं उनको अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस साल आपको अपने उच्च अधिकारियों का संपूर्ण सहयोग मिलेगा, जिसकी वजह से आप व्यापार विस्तार कर पाएंगे। 

वहीं 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा और केतु तृतीय भाव में। राहु की यह स्थिति आपको विदेश से जुड़े व्यापार का विस्तार कराएगी। नौकरीपेशा जातक के लिए यह समय पदोन्नति वाला होगा। आपको अपने बॉस का सहयोग प्राप्त होगा और साथ ही आप अपने कार्य में सराहना भी पाएंगे, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और कार्य प्रगति में आपको अपने सहकर्मियों से भी लाभ होगा। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) द्वारा आपको सलाह दी जाती है कि नववर्ष 2022 में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अपने कार्य की गतिविधि को किसी के साथ साझा ना करें। राहु-केतु सफलता के साथ-साथ कभी भटकाव की स्थिति भी उत्पन्न कर देंगे। इसलिए एकाग्रता के साथ कार्य करें। इस साल आपको अपने पराक्रम का सही और अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा, जिसके कारण आपक आत्म मनोबल में बढ़ोत्तरी होगी। 

वहीं 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे, जिसके फलस्वरूप कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ जाएगा। हालांकि केतु की वजह से मन में भटकाव पैदा होगा लेकिन गुरु और शनि का सकारात्मक प्रभाव उस स्थिति को संभाल लेगा। 12 जुलाई 2022 को शनि व्रकी होकर पुन: मकर में प्रवेश करेंगे, जो सिंह राशि के छठे भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति सरकारी नौकरीपेशा जातकों के लिए सबसे ज्यादा शुभ रहेगी। इसके अलावा जो भी सरकारी कार्य अभी तक अटके हुए थे वे सभी इस साल सुलझ जाएंगे। 

कुल मिलाकर सिंह करियर राशिफल 2022(Singh Rashifal Career 2022)  सिंह जातकों के लिए सफलता लेकर आएगा। आपको सलाह दी जाती है कि भटकाव की स्थिति से दूर रहें और जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। सोच विचार कर किया गया फैसला आपको सफलता दिलवा सकता है। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
सिंह राशिफल 2022 सिंह प्रेम राशिफल 2022 सिंह वित्त राशिफल 2022 सिंह पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

सिंह राशिफल 2022

और पढ़ें...

सिंह प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

सिंह वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

सिंह पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...