वृषभ करियर राशिफल 2022

वृषभ करियर राशिफल 2022

वृषभ करियर राशिफल 2022(Vrishabha Rashifal Career 2022) के अनुसार, करियर के मामले में यह समय आपके लिए प्रगतिशील समय है। आप इस समय को जितना अधिक उपयोगी ढंग से व्यतीत करेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। 

क्या कहता है राशिफल 2022, वृषभ राशि के जॉब और करियर बारें में।

  • आमतौर पर यह साल आपकी नौकरी के लिए अच्छा रहेगा।
  • साल के मध्य में आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपके कुछ विरोधी सक्रिय होकर आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। 
  • दिसंबर के महीने में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपकी कई गलतियां आपको परेशानी में डाल सकती हैं। 
  • वहीं व्यापारी वर्ग के लिए साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। 
  • विदेशी व्यापार से आपको अत्यधिक लाभ होगा और आपके नए संपर्क बनेंगे, जिससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी। फरवरी से अप्रैल तक का समय थोड़ा कमजोर रहेगा। इस समय किसी भी मामले को लेकर अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मनमुटाव न करें। 
  • जुलाई और अगस्त के महीने आपके लिए अनुकूल रहेंगे और साल के आखिरी महीनों के बाद आपको अपने व्यवसाय में प्रगति मिलेगी। 
  • इस साल आपको व्यापार में बहुत मेहनत करने की जरूरत है। 
  • आपको अपने व्यवसाय के विस्तार की योजनाओं पर विचार करना चाहिए, हालांकि छोटी-छोटी समस्याएं सामने आएंगी। लेकिन आप उन्हें समझदारी और शांति से सुलझाने में सफल रहेंगे। 
  • आपको अपने पार्टनरशिप बिजनेस में सतर्क रहने की जरूरत है। 

वार्षिक करियर राशिफल 2022 (Career Horoscope 2022 in Hindi)  में वृषभ राशि के जातकों को अच्छा और प्रगतिकारक परिणाम दिलाएगी। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो गुरु की अपनी स्वयं की राशि है। जिसकी पंचम दृष्टि, तृतीय भाव और सप्तम भाव पर पड़ेगी, जिसके फलस्वरूप, वृषभ राशि के जातक व्यापार में अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में पेशेवर जातक सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करते दिखाई देंगे। इस अवधि के दौरान आप व्यापार संबंधी यात्राएं करेंगे और जो जातक विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा। 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके परिणाम स्वरूप व्यापारी वर्ग अपने व्यापार का विस्तार करेंगे और आपको धन वृद्धि होगी। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा और वह वृषभ राशि के 12वें भाव में विराजमान होगा। राहु की यह स्थिति आपके लिए अच्छी रहेगी। जो जातक विदेश जाकर व्यापार करना चाहते हैं उनके लिए यह अनुकूल समय रहेगा। वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र जब 1,10,9,11वें भाव में विराजमान होगा, तो यह भी लाभ कराएगा। पेशेवर जातकों के लिए साल 2022 सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। जो जातक नौकरी के लिए विदेश जाने की सोच रहे थे, वे इस साल जा सकते हैं क्योंकि राहु की बारहवें भाव की स्थिति और शनि की दशम भाव की स्थिति पूर्ण सहायता करेगी। 

हालांकि इस साल नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत के बाद प्रमोशन और इंक्रीमेंट हासिल हो पाएगा। 19 अक्टूबर 2022 को शुक्र जब तुला राशि में गोचर करेंगे तो वृषभ राशि के छठें भाव में विराजमान होंगे, जिसकी वजह से पेशेवर जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सराहना प्राप्त होगी। साथ ही सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा और पदोन्नति के आसार नजर आ रहे हैं। आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जो जातक ट्रांसफर चाहते हैं उनके लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। 

कुल मिलाकर वृषभ करियर राशिफल 2022 (Vrishabha Rashifal Career 2022)  आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहता है, तो यह आपके लिए उत्तम समय है। जो जातक विदेश से जुड़कर व्यापार या नौकरी कर रहे हैं उन्हें लाभ मिलेगा। हालांकि पेशेवर जातकों के लिए यह साल कड़ी मेहनत के बाद परिणाम देने वाला रहेगा। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
वृषभ राशिफल 2022 वृषभ प्रेम राशिफल 2022 वृषभ वित्त राशिफल 2022 वृषभ पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

वृषभ राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृषभ प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृषभ वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

वृषभ पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...