सिंह प्रेम राशिफल 2022

सिंह प्रेम राशिफल 2022

सिंह लव राशिफल 2022 (Singh Rashifal Love 2022) के अनुसार, आपके लिए साल की शुरुआत सामान्य रहेगी। और आपको अपने जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बातें याद रखनी होंगी। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं और उसे अपने जैसा मानते हैं, उसकी समस्याओं को समझना आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। अगर आप ये सभी काम कर पाते हैं तो साल का मध्य आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। इस समय आपका पार्टनर आपके करीब आएगा। और आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। अप्रैल से अगस्त के बीच आप अपने प्रेम संबंधों का आनंद लेंगे। और आप अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताएंगे। 

क्या कहता है राशिफल 2022, सिंह राशि के लव लाइफ और दोस्ती बारें में।

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेगा, जो सिंह राशि के अष्टम भाव में विराजमान होगा। गुरु की यह स्थिति प्रेमी जातकों के लिए सही रहेगी। इस साल जो प्रेमी जातक विवाह बंधन में बंधने की सोच रहे हैं, उनके लिए शुभ समय है। जिन सिंह जातकों का लंबे वक्त से विवाह नहीं हो रहा था उनके भी विवाह के योग बन रहे हैं। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा, जो सिंह राशि के नवम भाव में विराजमान होगा। राहु की यह स्थिति प्रेमी जातकों और वैवाहिक जातकों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगी। पति-पत्नी के बीच आपसी टकराव होगा, जिसकी वजह से गलतफहमियां पैदा होंगी। हालांकि बात तलाक तक नहीं पहुंचेगी क्योंकि बृहस्पति की शुभ स्थिति बचाव करेगी। 

वार्षिक लव राशिफल 2022 (Love Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, सिंह वैवाहिक दंपत्तियों के लिए यह साल कुछ खट्टा और मीठा रहने वाला है। लेकिन आपसी नोकझोंक और तनाव के बाद भी स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। सिंह प्रेमी जातकों को अपने परिवार का सहयोग भी मिलेगा। परंतु राहु की नवम दृष्टि पंचम भाव में पड़ने से आपसी संबंधो में शक उत्पन्न हो सकता है और भटकाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि बिना सोचे समझे आवेश में आकर निर्णय ना लें। 

वहीं 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और शनि की यह स्थिति दांपत्य जीवन में सामान्य स्थिति लेकर आएगी। जिन दंपत्तियों को संतान सुख नहीं प्राप्त हुआ है उन्हें इस साल संतान सुख प्राप्त होगा। 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री हो रहे हैं और गुरु की यह स्थिति आपसी संबंधों में टकराव लेकर आएगी। इस साल सिंह वैवाहिक जातक क्वालिटी टाइम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, जिसकी वजह से संबंधों में मधुरता आएगी। 

कुल मिलाकर सिंह प्रेम राशिफल 2022(Singh Rashifal Love 2022) लव और मैरिड लाइफ के लिए सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। आपको सलाह दी जाती है कि आपसी संबंधों में अत्यधिक ना उलझते हुए उसे प्रेमपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। इससे समस्या का समाधान निकलेगा और रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
सिंह राशिफल 2022 सिंह करियर राशिफल 2022 सिंह वित्त राशिफल 2022 सिंह पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

सिंह राशिफल 2022

और पढ़ें...

सिंह करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

सिंह वित्त राशिफल 2022

और पढ़ें...

सिंह पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...