मीन वित्त राशिफल 2022

मीन वित्त राशिफल 2022

मीन फाइनेंस राशिफल 2022(Meen Rashifal Finance 2022) के अनुसार, आय की दृष्टि से साल की शुरुआत आपके लिए बेहतरीन रहेगी। और आर्थिक मोर्चे पर आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। भाग्य के सितारे शक्तिशाली होंगे और धन प्राप्ति में आपकी मदद करेंगे। साल के मध्य में आपको आर्थिक व्यवस्था की ओर ध्यान देना होगा क्योंकि आपकी टैक्स देनदारी बढ़ सकती है और आपकी आय में काफी वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आप अपने पैसे को सही जगह निवेश करें ताकि आपको इसका फायदा सही समय पर मिल सके। आपका अटका हुआ धन भी आपके पास आएगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। यह साल आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। निवेश से जुड़ी योजनाएं आपके बहुत काम आएंगी। 

क्या कहता है राशिफल 2022, मीन राशि के आर्थिक और वित्त बारें में।

वार्षिक वित्त राशिफल 2022 (Finance Horoscope 2022 in Hindi) आर्थिक स्थिति के मामले में आपके लिए अच्छा रहेगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे, जो मीन राशि के प्रथम भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति की यह  स्थिति मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम लेकर आने वाली है। इस समयावधि के दौरान आपके भाग्य में वृद्धि होगी और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे। पूंजी में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं जिन राशियों के सप्तम, नवम भाव में भी गुरु रहेंगे उनके लिए यह समयावधि बहुत लाभकारी रहेगी। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार, जब 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में गोचर करेंगे, जो मीन राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे। राहु की यह स्थिति आपकी पूंजी को एक साथ आने में दिक्कत देगी। आपकी पूंजी आपको टुकड़ों में मिलेगी। साथ ही राहु की यह स्थिति अकास्मिक धन लाभ भी करा सकती है। लेकिन इस समय आपको धन का लेन-देन सोचसमझकर करना होगा। 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जो मीन राशि के द्वादश भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति विदेश से जुड़कर व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ कराएगी। इस समयावधि में व्यापार से जुड़ी यात्राएं आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी। 

फिर 12 जुलाई 2022 शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जो मीन राशि के एकादश भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति आपको अपनी मनोकामना पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी। इसलिए समय का सदुपयोग करते हुए अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करें। इसके बाद 29 जुलाई 2022 बृहस्पति वक्री होंगे। गुरु की यह स्थिति विदेश में रह रहे जातकों के लिए अति शुभ रहेगी। जो जातक विदेश जाकर व्यापार या नौकरी करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह साल अनुकूल रहेगा। 

कुल मिलाकर मीन वित्त राशिफल 2022(Meen Rashifal Finance 2022) के अनुसार, आपका धन खर्च होगा लेकिन धन की बढ़ोत्तरी होती रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि अपना ध्यान केवल अपने लक्ष्य पर रखें। भटकाव की स्थिति से दूर रहें। साथ ही पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। किसी भी प्रकार के निर्णय में जल्दबाजी ना करें। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मीन राशिफल 2022 मीन प्रेम राशिफल 2022 मीन करियर राशिफल 2022 मीन पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मीन राशिफल 2022

और पढ़ें...

मीन प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

मीन करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

मीन पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...