मकर वित्त राशिफल 2022

मकर वित्त राशिफल 2022

मकर फाइनेंस राशिफल 2022 (Makar Rashifal Finance 2022) के अनुसार, वर्ष की शुरुआत आपके लिए थोड़ी नाजुक हो सकती है क्योंकि इस समय आपके खर्चे अचानक से बढ़ जाएंगे। और आपका पैसा भी अनावश्यक यात्रा के कारण खर्च होगा। लेकिन साल का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। आपकी आय में पर्याप्त वृद्धि होगी। 

  • पूरे साल आपकी आमदनी में लगातार बढ़ोतरी होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। 
  • यदि आप व्यापार करते हैं तो आर्थिक लाभ के लिए साल की शुरुआत और मई से जुलाई और नवंबर से दिसंबर तक का समय बेहतरीन रहेगा। 
  • इस समय आपके पास धन का प्रवाह निरंतर रहेगा और आपको विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे। 
  • चुनौतियों का सामना करके आप निश्चित रूप से अपने जीवन में उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। बस आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत है। 

क्या कहता है राशिफल 2022, मकर राशि के आर्थिक और वित्त बारें में।

वार्षिक वित्त राशिफल 2022 (Finance Horoscope 2022 in Hindi)वित्त के मामले में आपके लिए उत्तम रहेगा। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो मकर राशि के तृतीय भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति की यह स्थिति आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा जो धन वृद्धि में सहायक होगा। साझेदारी में जो कार्य कर रहे हैं उससे भी आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। साल 2022 में गुरु का गोचर आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। आपके लिए आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में गोचर करेंगे, जो मकर राशि के पंचम भाव में विराजमान होंगे। राहु की यह स्थिति व्यापारी वर्ग के लिए सामान्य रहेगी परंतु विदेश से जुड़कर व्यापार कर रहे जातकों को धन लाभ करवाएगी। 

29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जो मकर राशि के द्वितीय भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति धन लाभ के अनेक रास्तों को खोलकर मकर जातकों को आर्थिक तौर पर दृढ़ करेगी। परंतु गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि इनकी वजह से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर पुन: मकर राशि में चले जाएंगे, जो मकर राशि के प्रथम भाव में विराजमान होंगे। शनि की यह स्थिति धन संबंधी मामलों में आपको संघर्ष करवा सकती है। धन के प्रवाह या उसके मिलने में आपको विलंब करवा सकती है। 

हालांकि एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) का कहना है कि इस दौरान आपके कार्यों में रुकावट नहीं आएगी। इसलिए चिंता की आवश्यकता नहीं है। साल 2022 में मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, जिसके फलस्वरूप धन संबंधी मामलों में बढ़ोत्तरी होगी। 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति वक्री होंगे और यह स्थिति आपको अप्रत्याशित धन लाभ कराएगी। जिन जातकों को अपने कार्यों को शुरू करने के लिए लोन की जरूरत है उन्हें भी इस समयावधि में लोन आसानी से मिल जाएगा। यह लोन आपके कार्य में उन्नति दिलवाने के लिए सहायक होगा। गुरु की यह स्थिति आपको उच्च अधिकारियों से मेलमिलाप बढ़ाने में मदद करेगी। 

कुल मिलाकर मकर वित्त राशिफल 2022 (Makar Rashifal Finance 2022)  आपको आर्थिक तौर पर सफलता दिलाएगा। इस समय का उचित उपयोग करते हुए आप सतत अपने कार्य में लगकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि गुप्त दुश्मनों से सावधान रहें। हालांकि शनि और राहु की स्थिति आपके मन को भटका सकती है जिसकी वजह से धन हानि हो सकती है। इसलिए भटकाव उत्पन्न करने वाली स्थिति से आप दूरी बनाकर रहें। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

2023 में प्रेम, करियर, नौकरी या व्यापार एवं आर्थिक समस्याओं के लिए ज्योतिष मार्गदर्शन हेतु एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से परामर्श करें।
अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मकर राशिफल 2022 मकर प्रेम राशिफल 2022 मकर करियर राशिफल 2022 मकर पारिवारिक राशिफल 2022

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2022 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मकर राशिफल 2022

और पढ़ें...

मकर प्रेम राशिफल 2022

और पढ़ें...

मकर करियर राशिफल 2022

और पढ़ें...

मकर पारिवारिक राशिफल 2022

और पढ़ें...