क्या आप भी जन्मे हैं जुलाई महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

Mon, Jun 28, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Jun 28, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्या आप भी जन्मे हैं जुलाई महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

हर व्यक्ति अपने जन्म के समय, तिथि और महीने के हिसाब से अपना स्वभाव लेकर इस दुनिया में आता है। वैसे तो व्यक्ति का स्वभाव और उसका व्यक्तित्व बहुत अधिक माता-पिता के संस्कारों पर भी निर्भर करता है, लेकिन वो किस महीने में, किस तिथि और किस दिन पैदा हुआ है, ये भी उसके स्वभाव और उसके व्यक्तित्व पर प्रभाव डालता है। साल के बारह अलग-अलग महीनों में जन्मे लोग अलग-अलग तरह का स्वभाव लेकर इस दुनिया में आते हैं। आज हम जुलाई महीने में जन्मे लोगों के स्वभाव के बारे में बताएंगे।

यदि जन्म के महीने के अनुसार जानना चाहते हैं अपना स्वभाव तो एस्ट्रोयोगी  पर देश के जाने माने एस्ट्रोलॉजर्स से लें गाइडेंस। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

जुलाई में जन्मे लोगों का स्वभाव

  • खुशनुमा होता है मिजाज

जुलाई का महीना सावन का महीना होता है और इस महीने में भगवान शिव की सबसे ज्यादा अराधना की जाती है। इस महीने में जन्मे जातकों के बारे में एक बात सबसे ज्यादा यही कही जाती है कि इन लोगों को समझ पाना बहुत कठिन होता है। जुलाई महीने के जातक को काफी हद तक मूडी स्वभाव का कहा जाता है। वहीं दूसरी तरफ इन लोगों को आशावादी व्यक्तित्व का भी कहा जाता है। कई शोध में ये बात सामने आई है कि जुलाई महीने के जातक बहुत ही सुलझे हुए होते हैं। शांत स्वभाव वाले यह लोग जीवन में कोई भी फैसला बहुत सोच-समझ कर करते हैं।

  • भीड़ में अलग बना लेते हैं जगह

जुलाई महीने में जन्मे लोगों की एक और जो खासियत होती है वह यह कि अन्यों की तुलना में इनके कद की ऊँचाई थोड़ी ज्यादा होती है। साथ ही ये लोग भीड़ में भी अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं और इनके अंदर ये काबिलियत भी होती है। ये खासियत इनके अंदर शुरुआत से ही होती है। नकारात्मकता में भी सकारात्मक बातें ढूँढ़ लेना जुलाई महीने में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है।

  • भावनात्मक भी होते हैं जुलाई के जातक

जुलाई महीने में जन्मे लोगों को समझना कोई आसान काम नहीं होता क्योंकि यह लोग रहस्यवादी प्रवृति के माने जाते हैं। जुलाई महीने में जन्मे लोगों के मन में सभी के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर होता है और अपने भविष्य के प्रति यह काफी हद तक स्पष्ट होते हैं। इन लोगों को लेकर कहा जाता है कि ये बहुत भावनात्मक भी होते हैं। साथ ही ये लोग किस व्यक्ति से कितना और कब बोलना है, इसको लेकर ये काफी सतर्कता बरतते हैं। स्पष्ट रूप से कहा जाये तो जुलाई महीने में जन्मे लोग बड़े डिप्लोमैटिक होते हैं।

  • इनकी कूटनीति नहीं कर सकता कोई फेल

जुलाई महीने में जन्मे लोगों को टैलेंटेड कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि इनके अंदर टैलेंट तो कूट-कूटकर भरा होता है। इनकी कूटनीति हमेशा सफल होती है। इसके अलावा जुलाई के जातकों को आलसी भी कहा जाता है। इन जातकों को ऑफिस हो या घर खूब लाड-दुलार मिलता है। इस महीने में जन्‍मे जातकों के लिए खेलकूद में जाना या फि व्यापार करना अत्यधिक लाभदायक होता है। इनमें शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को समझने का गुर होता है। ये रिश्‍ते निभाने में निपुण होते हैं। ऐसे व्‍यक्‍ति पैसे को लेकर बेफिक्र रहते हैं। यह घर की सजावट पर भी ध्यान देते हैं।

  • प्यार के प्रति समर्पण की होती है भावना

जुलाई में जन्मे लोगों की अगर लव लाइफ के बारे में बात की जाए तो प्यार के रिश्तों को निभाना तो कोई इन्हीं से सीखे। प्यार के लिए समर्पित हो जाना ये जुलाई महीने के जातकों में खासियत होती है। इन्‍हें अपने प्‍यार में फंसाना किसी के लिए भी आसान काम नहीं होता। पहले तो ये जातक किसी के प्‍यार में आसानी से पड़ते नहीं हैं, लेकिन जब इन्‍हें किसी से प्‍यार हो जाता है तो ये उसका हाथ कभी नहीं छोड़ते। ये जातक आकर्षक व्‍यक्‍तित्‍व के होते हैं इसलिए कोई भी बड़ी आसानी से इनको अपना दिल दे बैठता है।

july birthstoneजुलाई में जन्मी कुछ महान शख्सियतें

ऊपर आपको जुलाई के महीने में जन्मे लोगों की खूबियां बताई गई हैं। आपको हम कुछ ऐसे उदाहरण देते हैं, जिनका जन्म जुलाई में हुआ है और वो बुलंदियों पर हैं। इन हस्तियों में सबसे पहला नाम तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आता है। धोनी अपने फील्ड की महान शख्सियत हैं। मैदान पर उनके स्वभाव और उनकी कूटनीति के सामने अच्छे-अच्छे खिलाड़ी फेल हैं। धोनी का जन्म भी 7 जुलाई को आता है। प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, मलाला युसूफजई, एंजेला मार्केल, दलाई लामा, सौरव गांगुली और जेनिफर लोपेज जैसी शख्सियतों का जन्म भी जुलाई में हुआ है।

जुलाई महीने के प्रमुख लेख

 

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!