31 जुलाई को बन रहा है समसप्तक योग, बनेगी बात या बिगड़ेंगे हालात? जानिए

Wed, Jul 29, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Jul 29, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
31 जुलाई को बन रहा है समसप्तक योग, बनेगी बात या बिगड़ेंगे हालात? जानिए

वैदिक ज्योतिष (Vedic Jyotish) में समसप्तक योग तब बनता है, जब दो या दो से अधिक ग्रहों की युति होती है। जब वे एक दूसरे से सातवें स्थान पर होते हैं तब इस योग का निर्माण होता है। परंतु इस योग के शुभ फल ग्रहों की युति , लग्न अनुसार ग्रहों का योग और शुभ-अशुभ ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही प्राप्त होते हैं। 

 

वहीं इस बार 31 जुलाई 2020 को शुक्र वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पर पहले से ही राहु और बुध विराजमान होंगे, जबकि धनु राशि में बृहस्पति के साथ केतु भी विराजमान होंगे। ऐसे में बृहस्पति और शुक्र एक-दूसरे से सातवें स्थान पर होने से समसप्तक योग का निर्माण करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र और बृहस्पति को विरोधी ग्रह माना जाता है, इसलिए इस योग का राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं एस्ट्रोयोगी के अनुभवी एस्ट्रोलॉजर्स से...

 

वृषभ राशि

दरअसल राशि स्वामी शुक्र का परिवर्तन इस राशि से ही हो रहा है, जिसकी वजह से इस राशि के जातकों को समसप्तक योग के शुभ फल प्राप्त होंगे। आपकी फैमिला लाइफ में सुधार होने के आसार हैं साथ ही आप अपने परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। करियर के मामले में आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। हालांकि आपका धन खर्च भी हो सकता है। वृषभ राशि के लोगों को संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी भी मिल सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को आकर्षित करने में सक्षम होंगे। 

 

मिथुन राशि

शुक्र गोचर करके इसी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं ऐसे में गुरु-शुक्र की युति से बनने वाला समसप्तक योग इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। करियर के मामले में नौकरीपेशा वालों को इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आपको धन के नये स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं और आपके व्यापार में वृद्धि भी हो सकती है। 

 

सिंह राशि

शुक्र का परिवर्तन आपकी राशि के एकादश भाव में होगा, जिसकी वजह से समसप्तक योग का आपको भी शुभ फल मिलेगा। सिंह राशि के जातकों की सभी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होने के आसार हैं। यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो यह अनुकूल समय होगा। करियर के मामले में आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत से काम करने की वजह से आपकी प्रशंसा होगी और इस महिलाओं को धन लाभ भी हो सकता है। इसके अतिरिक्त आपको सरकारी योजना का भी लाभ प्राप्त हो सकता है। 

 

तुला राशि

आपकी राशि के स्वामी शुक्र आपके लिए भाग्य स्थान पर आ रहे हैं, जिसकी वजह से समसप्तक योग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। तुला राशि के जातक लंबे वक्त से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। तुला राशि के वैवाहिक जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय गुजरेगा। आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है। 

 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के सातवें भाव में शुक्र प्रवेश करेंगे, इस वजह से गुरु-शुक्र युति से बने योग का प्रभाव शुभ रहेगा। आपको समसप्तक योग की वजह से समाज में यश, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यदि आपका लंबे वक्त से किसी के साथ विवाद चल रहा है तो वह भी दूर हो जाएगा। आपके माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी और नवदंपत्ति के घर में नया सदस्य भी आ सकता है। आपको ससुराल पक्ष की तरफ से धन लाभ हो सकता है और शिक्षा से जुड़े जातकों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। 


संबंधित लेख

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर । कर्क राशि में बुध का परिवर्तन  

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!