कब लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण? जानें तिथि एवं राशियों पर इसके प्रभाव के बारे में

Fri, Dec 03, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Dec 03, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
कब लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण? जानें तिथि एवं राशियों पर इसके प्रभाव के बारे में

Surya Grahan 2021: 4 दिसंबर 2021 को लगने जा रहा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण। यह ग्रहण मार्गशीर्ष माह की अमावस्या को लगेगा। जानें सूर्य ग्रहण का समय, सूतक काल और किस राशि पर रहेगा प्रभाव

 

वर्ष 2021 अपने अंतिम दौर में हैं और आखिरी महीने की शुरुआत हो रही हैं सूर्य ग्रहण के साथ। यह ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन लगने जा रहा हैं जो 4 दिसंबर को शनिवार के दिन लगेगा। सूर्य ग्रहण का आरंभ सुबह 10:59 बजे होगा और दोपहर 3:07 बजे समाप्त होगा। इस ग्रहण का सबसे अधिक असर वृश्चिक राशि और अनुराधा एवं ज्येष्ठा नक्षत्र पर होगा। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। साल के अंतिम चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लगने जा रहा हैं। किसी भी ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों को करना वर्जित होता है। 

 

क्या होता हैं सूर्य ग्रहण?

जब सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी अपनी परिक्रमा पूरी करते हुए एक रेखा में आ जाते हैं और इस दौरान सूर्य एवं पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो सूर्य कुछ समय के लिए चंद्रमा के पीछे छिप जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।

 

कहाँ दिखाई देगा ये सूर्य ग्रहण?

वर्ष का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इस ग्रहण को अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकता हैं।

 

सूतक काल

4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्ण सूर्य ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है; इसलिए सूतक काल न होने के कारण किसी भी प्रकार के नियमों का पालन करने की आवश्यकता नहीं है।

सूर्य ग्रहण सम्बंधित किसी भी जानकारी या व्यक्तिगत भविष्यवाणी प्राप्त करने के लिए एस्ट्रोयोगी पर देश के प्रसिद्ध ज्योतोषियों से संपर्क करें। 

 

आइए जानते है कि सभी 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव होगा?

 

मेष राशि 

इस समय के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई नया सामान न खरीदें। जल्दबाजी में काम करने से बचें और हर काम को सोच समझकर ही करें। इस समय आप किसी गहन सोच में रहेंगे।

उपाय:- लाल कपड़े में बांधकर लाल गुड़ का दान करें।

 

वृषभ राशि

अनावश्यक वाद-विवाद एवं मतभेद से दूर रहने का प्रयास करें। किसी भी तरह का मतभेद आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। इस अवधि में कार्य संबंधित यात्राओं से बचने का प्रयास करें। तनाव के कारण आप उदास महसूस कर सकते हैं इसलिए अधिक सोचने से बचें। इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

उपाय:- सफेद कपड़े में मिश्री बांधकर दान करें।

 

मिथुन राशि 

इस समय आपके शत्रु पराजित होंगे। आप अपने स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें। इस अवधि में संपत्ति खरीदने से बचने का प्रयास करें; अन्यथा आपको हानि हो सकती है। इस समय माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

उपाय:- गायों को हरी घास या सब्जी का दान करें।

 

कर्क राशि

अनावश्यक खर्चों से बचें, इस समय बचत के बजाय खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार संबंधित मामलों में आप निराश हो सकते हैं। इस दौरान अपने बच्चे का ख्याल रखें। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि यह अवधि उनके लिए अच्छा रहेगी।

उपाय:- चावल या दूध का दान करें।

 

सिंह राशि

इस समय अधिक सोचना आपके लिए एक बड़ी समस्या होगी। आप ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। आपकी मेहनत द्वारा आपको सफलता प्राप्त हो सकती है इसलिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। भाई-बहनों के बीच अनबन हो सकती है। आप छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। इस अवधि को आप अपने प्रयासों से फलदायी बना सकते हैं, इसलिए एकाग्र रहने का प्रयास करें।

उपाय:- गेहूं के आटे और गुड़ की बनी मिठाई का दान करें।

यह भी पढ़ें: ➭ वार्षिक राशिफल 2022  |  अंकज्योतिष भविषयफल 2022  |  टैरो रीडिंग 2022 

 

कन्या राशि

इस दौरान किसी भी यात्रा पर जाने से बचें। जो लोग पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें प्रयास के बाद सफलता प्राप्त हो सकती हैं। खर्चों के कारण आप तनाव महसूस कर सकते हैं। इस अवधि में किसी को धन उधार न दें। आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे और इसके कारण आप शांतिपूर्ण महसूस करेंगे।

उपाय:- मूंग की दाल जरूरतमंद लोगों को दान करें।

 

तुला राशि

धन संबंधित मामलों में आपके द्वारा किये गए प्रयास फलदायी सिद्ध हो सकते हैं। परिवार से धन के मामले में आपको लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों से आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी।

उपाय:- मंदिर में पुजारी को पूजन सामग्री भेंट करें।

 

वृश्चिक राशि

इस अवधि के दौरान आप कुछ समय के लिए उलझन महसूस कर सकते हैं। हालाँकि, आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे और अपने काम पर वापस आ जाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको अपने पिता का सहयोग मिलेगा, जो आपके लिए अनुकूल रहेगा। सरकारी काम जो पहले से अटके हुए थे, वे आपके प्रयासों से पूरे हो सकते हैं।

उपाय:- पीली मिठाई का दान करें।

 

धनु राशि

इस अवधि में आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल न मिलने की संभावना है इसलिए आपकी ऊर्जा का स्तर थोड़ा कम हो सकता है। अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं जो आपको शांति देगा। अनावशयक खर्चों में वृद्धि से आप तनावग्रस्त महसूस करेंगे।

उपाय:- केसर और चना दाल का दान करें।

 

मकर राशि

आपका और अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। इस दौरान साझेदारी में कोई भी काम करने से बचें। कार्य संबंधित यात्राओं से बचने की कोशिश करें। विदेश में कार्यरत लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उन्हें निश्चित रूप से अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय:- सरसों के तेल का दान करें।

 

कुंभ राशि

इस अवधि में अपने व्यवसाय संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद सिद्ध होंगे। इस दौरान जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आपको लंबी यात्राओं पर जाने का अवसर मिल सकता है।

उपाय:- काले कपड़े में बांधकर काली उड़द की दाल का दान करें।

 

मीन राशि 

अनावश्यक यात्राओं से बचने का प्रयास करें। वाहन चलाते या सवारी करते समय सतर्क रहें। अपने खान-पान का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों के कारण आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि आपको समाज में प्रसिद्धि दिलाएगी। प्रॉपर्टी में निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा लेकिन निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।

उपाय:- मछलियों को गेहूँ के आटे की लोई बनाकर खिलाएं।


सूर्य ग्रहण 2021 के दौरान जरूर करें ये काम

  • ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ, सूर्य मंत्र जप और ध्यान आदि करने से ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान आप दिए गए मंत्र "ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात।" का जप कर सकते हैं।  
  • सूर्य ग्रहण लगने से पूर्व खाने-पीने की वस्तुएँ और पके हुए भोजन में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए।

 

सूर्य ग्रहण 2021 के दौरान क्या न करें?

  • ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्य को नहीं करना चाहिए।
  • इस समय भोजन पकाना और खाना नहीं चाहिए।
  • भगवान की प्रतिमाओं और तुलसी को स्पर्श करना निषेध होता है।
  • ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान सोने से बचें।

✍️ By- Team Astroyogi

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!