टी-20 विश्वकप - एशिया जीत लिया क्या विश्व भी जीतेंगें

Fri, Mar 11, 2016
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Mar 11, 2016
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
टी-20 विश्वकप - एशिया जीत लिया क्या विश्व भी जीतेंगें

बांग्लादेश की धरती पर टी-20 एशिया कप जीतने का जोश अभी ठंडा नहीं हुआ कि भारतीय खिलाड़ी अब टी-20 विश्वकप को हाथ में उठाने को बेताब हैं। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एशिया कप में हालांकि कुछ खास चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ा और सितारों ने उनका पूरा साथ दिया। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों के अनुसार धोनी पर राहू की महादशा चल रही है जिससे विदेशी सरजमीं पर वह शत्रु पर विजय प्राप्त कर सके। ऐसे में यह जानना भी दिलचस्प है कि क्या इस विजय रथ को वे आगे यानि टी-20 विश्व कप में भी जारी रख पायेंगें। इस पर एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों ने धोनी की जन्म कुंडली के आधार पर ग्रहचाल से विश्वकप में भारत की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है। आइये जानते हैं क्या कहते हैं इस समय भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सितारे।


नाम: महेन्द्र सिंह धोनी

जन्म तिथि: 7 जुलाई 1981

जन्म समय: 11:15:00

जन्म स्थान: रांची


आप भी अपनी ज्योतिषीय समस्याओं का समाधान एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करके कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों से बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

उपरोक्त विवरण के अनुसार महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म कन्या लग्न में हुआ व उनकी चंद्र राशि कन्या है। इस समय इन पर राहू की महादशा चल रही है जिसमें अतंर्दशा में शुक्र विराजमान है इस समय इनकी कुंडली में प्रत्यंतर दशा में गुरु विद्यमान है।

धोनी की कुंडली के अनुसार जून 2017 तक धोनी का समय बहुत अच्छा है। इस समय शुक्र भाग्येश पीरियड में चल रहा है। हालांकि धोनी को सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, ग्रहों का संकेत है कि विश्वकप के दौरान इनका शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अब आपको बताते हैं कि भारत के हर मैच पर धोनी के सितारों की क्या दशा रहेगी। यहां क्लिक कर आप जान सकते हैं कि आपके सितारे क्या कहते हैं।

15 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगा भारत

वैसे तो विश्वकप 8 मार्च से शुरु होगा लेकिन भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ 15 मार्च को होगा। इस दिन नवम चंद्रमा होने से समय, धोनी के लिये शुभ है। इनका शुक्र भी मजबूत रहेगा जो कि काम बनाने वाला ग्रह माना जाता है, साथ ही शुक्र शत्रु के घर में बैठा है जिससे जीत मिलने के प्रबल आसार हैं। मेहनत कराने वाला ग्रह मंगल भी इनका बहुत अच्छा है लेकिन धोनी को इस दिन अति आत्मविश्वास से बचना होगा अन्यथा यह उनके लिये हानिकारक हो सकता है।

19 मार्च को होगा पाकिस्तान से सामना

एशिया कप में पहले भारत फिर बांग्लादेश के हाथों करारी मात खाने का गम शायद टीम अभी भुला भी नहीं पाई है कि एक बार फिर भारत एक बड़ी चुनौति के रुप में उसके सामने होगा। वहीं विश्वकप में अभी तक भारत को हराना उसके लिये एक सपना ही बना हुआ है, यह मनोवैज्ञानिक दबाव तो पाकिस्तान पर होगा ही लेकिन धोनी के मजबूत सितारे मनोबल के साथ उसके पराक्रम को बढाने वाले भी हैं। इस दिन धोनी का चंद्रमा ग्यारहवां रहेगा जोकि बहुत शुभ माना जाता है, उस पर यह अपनी राशि का भी है जिससे चंद्रमा को और अधिक बल मिलता है। यह मन को प्रसन्नचित करनेवाला होता है। वहीं मंगल भी अपनी राशि का है जो कि शत्रु स्थान पर बैठा है यह पराक्रम को बढाता है व शत्रु को कमजोर करने में सहायक होता है। हालांकि इस दिन नीच का बुध होने से धोनी को स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी।

23 मार्च भारत बनाम ग्रुप 2 से कोई टीम

इस दिन भारत का मुकाबला ग्रुप दो में चुनी गई किसी टीम के साथ होगा। मुकाबला चाहे किसी भी टीम के साथ हो लेकिन इस दिन धोनी का चंद्रमा प्रथम रहेगा जिसे शुभ ही माना जाता है। हालांकि बुध इस समय नीच का होगा जिसे स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक ही माना जाता है। लेकिन फिर भी टीम की जीत के आसार इस दिन भी हैं।

27 मार्च को सामने होगा ऑस्ट्रेलिया  

इस दिन धोनी का चंद्रमा दूसरा है यह भी इनके लिये अच्छा ही है, पराक्रम भी मजबूत है, भाग्य भी सहयोग करने वाला है। लेकिन इस दिन परिस्थितियां थोड़ी बदल सकती हैं। धोनी के धुरंधर शायद उनकी अपेक्षाओं पर खरा न उतर पायें। इसलिये टक्कर कड़ी रहने की संभावना है। टीम का भरपूर सहयोग मिला तो आसानी से जीत हासिल की जा सकती है।

इसके बाद 30, 31 मार्च को सेमीफाइनल व 3 अप्रैल को फाइनल की जंग होगी। उम्मीद है भारत अंत तक इस जंग में बना रहेगा। क्योंकि घरेलू मैदान और दर्शक तो खिलाड़ियों का जोश बढायेंगें ही साथ ही टी-20 में दुनिया की शीर्ष टीम होने का गौरव भी भारतीय क्रिकेट टीम खोना नहीं चाहेगी। बाकि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और अपवाद कहीं भी हो सकते हैं।

एस्ट्रोयोगी पर अन्य ज्ञानवर्धक लेख पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें।

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!