सितंबर 2024 के टैरो मासिक राशिफल से जानें क्या कहते हैं आपके लिए टैरो कार्ड्स?

Sun, Sep 01, 2024
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Sun, Sep 01, 2024
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
सितंबर 2024 के टैरो मासिक राशिफल से जानें क्या कहते हैं आपके लिए टैरो कार्ड्स?

Monthly Tarot Reading Horoscope september 2024: सितंबर का महीना साल का नौवां महीना है, जो नई ऊर्जा और जोश से भरा हुआ है। यह समय हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों का है, जो जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लेकर आते हैं। अंक 9, मंगल ग्रह से जुड़ा होता है, जो साहस, ऊर्जा, और जुनून का प्रतीक है। इस महीने आपको अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं में इस नए जोश और उत्साह का अनुभव होगा। हमारी मासिक टैरो रीडिंग, आपको यह जानकारी प्रदान करेंगी कि सितंबर का महीना उत्सवों के साथ-साथ किन नई संभावनाओं और चुनौतियों को अपने साथ लेकर आएगा। 

सितंबर 2024 के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स?

तो आइए, टैरो मासिक रीडिंग के अनुसार, देखते हैं कि सितबंर का महीना सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है। हर राशि के लिए टैरो कार्ड्स क्या संकेत दे रहे हैं, और हमें इस महीने कौन से महत्वपूर्ण बदलावों का सामना करना पड़ेगा? तैयार रहें इस नए अध्याय के लिए, जो आपके जीवन में नई उम्मीदें और संभावनाएं लेकर आ रहा है।

मेष राशि के लिए सितंबर 2024 का टैरो राशिफल

टैरो कार्ड के अनुसार, इस महीने आप काम में न केवल रचनात्मक होंगे बल्कि मानसिक रूप से भी तेज रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी मजबूती और खुशी के संकेत मिल सकते हैं।

प्रेम संबंध - टैरो कार्ड: एस ऑफ वैंड्स 

अगर आप सिंगल हैं, तो अपने दिल की बात कहने का यह सही समय है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को और मजबूत करेंगे। कुछ लोग सगाई करेंगे और कुछ की शादी की तैयारी भी शुरू हो सकती है।

करियर - टैरो कार्ड: एस ऑफ स्वॉर्ड्स 

इस महीने आपके दिमाग में नए और रचनात्मक विचार आएंगे, जिससे आप काम में तेजी से आगे बढ़ेंगे। नई नौकरी या प्रमोशन की संभावनाएं भी दिख रही हैं। आपके पास कई ऐसे मौके आएंगे, जहां आप अपनी प्रतिभा दिखा सकें और आगे बढ़ सकें।

परिवार - टैरो कार्ड: 5 ऑफ स्वॉर्ड्स 

सितंबर 2024 का टैरो राशिफल बताता है कि घर में कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप किसी भी बहस को बढ़ने न दें। शांत रहकर, धैर्य से काम लें, धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा।

व्यापार - टैरो कार्ड: 5 ऑफ वैंड्स 

व्यापार में मतभेद और अहंकार की लड़ाई हो सकती है। टैरो की सलाह है कि आप बीच का रास्ता निकालें, ताकि सबको फायदा हो और विवाद खत्म हो सके।

उपाय: अपने सोलर प्लेक्सस चक्र पर ध्यान करें। इससे आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृषभ राशि के लिए सितंबर 2024 का टैरो राशिफल

टैरो राशिफल के अनुसार, आपको अपने व्यापार में उन्नति मिल सकती है. आपके घर में भी शांति व सौहार्द बना रहेगा।

प्रेम संबंध - टैरो कार्ड: 6 ऑफ स्वॉर्ड्स 

अब वक्त आ गया है कि आप पुराने, नकारात्मक रिश्तों को पीछे छोड़ दें। इस महीने आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत आराम मिलेगा, और कुछ लोगों को नया जीवनसाथी भी मिल सकता है।

करियर - टैरो कार्ड: एस ऑफ कप्स 

इस महीने काम में नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। नए साझेदार, प्रोजेक्ट्स और क्लाइंट्स मिलने की संभावना है। सितंबर 2024 का टैरो राशिफल संकेत दे रहा है कि आपके करियर में नये दरवाजे खुलने वाले हैं।

परिवार - टैरो कार्ड: 10 ऑफ कप्स 

मासिक टैरो राशिफल के अनुसार, परिवार में खुशी और सुकून का माहौल रहेगा। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, और इससे आपको गहरा संतोष मिलेगा।

व्यापार - टैरो कार्ड: 6 ऑफ कप्स 

व्यापार के लिहाज से यह समय आपके लिए अनुकूल है। आप तरक्की करेंगे, और हो सकता है कि आपके व्यापार में चैरिटी या सामाजिक कार्यों का भी योगदान बढ़े। सही दिशा में काम करते रहें, आपको अच्छे नतीजे मिलते रहेंगे।

उपाय: लैपिस लाजुली क्रिस्टल धारण करें।

मिथुन राशि के लिए सितंबर 2024 का टैरो राशिफल

टैरो के सितंबर महीने की भविष्यवाणियों के अनुसार, इस महीने आपको अपने रिश्तों में सुकून का अनुभव होगा। यह काम में सम्मान और पुरस्कार प्राप्त करने का भी समय हो सकता है।

प्रेम संबंध - टैरो कार्ड: दी वर्ल्ड 

आप एक परिपक्व और संतुलित रिश्ते का अनुभव करेंगे, जहां दोनों पार्टनर एक-दूसरे का सम्मान करेंगे और रिश्ता आपसी समझ पर टिका होगा।

करियर - टैरो कार्ड: 9 ऑफ पेंटाकल्स 

आपकी मेहनत रंग लाएगी, और अब आपको अपने काम के लिए पहचान व पुरस्कार मिल सकते हैं। सितंबर के लिए टैरो रीडिंग बताती हैं कि अब यह वक्त थोड़ा आराम करने का और अपनी उपलब्धियों का आनंद लेने का है।

परिवार - टैरो कार्ड: दी हायरोफैंट 

परिवार का माहौल बहुत ही सुखद और सकारात्मक रहेगा। सभी सदस्य पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों को महत्व देंगे।

व्यापार - टैरो कार्ड: 3 ऑफ स्वॉर्ड्स 

इस महीने आपको अपने व्यापार में कुछ वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान कुछ विवाद की स्थिति भी पैदा हो सकती है। 

उपाय: घर में एक विंड चाइम लगाएं।

शुभ मुहूर्त सितंबर 2024: सितंबर माह के मासिक शुभ मुहूर्त से जानें, शुभ कार्यों के लिए सही समय और तिथि 

कर्क राशि के लिए सितंबर 2024 का टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स आपके लिए व्यापार और नौकरी में सफलता का संकेत दे रहे हैं. आप इस दौरान परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। हालांकि प्रेम जीवन में आपको अकेलेपन का अहसास हो सकता है।

प्रेम संबंध - टैरो कार्ड: 5 ऑफ पेंटाकल्स 

इस समय आपके रिश्ते में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। सितंबर महीने की टैरो भविष्यवाणी के अनुसार, आपको ऐसा लग सकता है कि आपका पार्टनर आपको समझ नहीं रहा है या आपसे दूर हो रहा है। ऐसे में खुद से प्यार करना और अपनी अहमियत को पहचानना बेहद जरूरी है।

करियर - टैरो कार्ड: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स 

आप अपने काम को लेकर पूरी तरह समर्पित रहेंगे और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए जी-जान से मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत का फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा।

परिवार - टैरो कार्ड: 2 ऑफ पेंटाकल्स 

आप खुद को काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हुए पाएंगे। हालांकि काम की वजह से दबाव रहेगा, लेकिन आप फिर भी अपने परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे।

व्यापार - टैरो कार्ड: 6 ऑफ वैंड्स 

टैरो के सितंबर महीने की भविष्यवाणी बताती हैं कि यह आपके लिए व्यापार में जीत और सफलता का समय होगा। आपको आर्थिक लाभ होगा और आपका व्यवसाय अब स्थिरता की ओर बढ़ेगा। प्रोफेशनल ग्रोथ के भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

उपाय: कलर थेरेपी के अनुसार, इस महीने पीला रंग पहनें।

सिंह राशि के लिए सितंबर 2024 का टैरो राशिफल

मासिक टैरो रीडिंग के अनुसार, इस महीने आपके लिए व्यापार में ईमानदारी और नैतिकता को अपनाने का समय है। परिवार में खुशियां और मिलन समारोह होंगे, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

प्रेम संबंध - टैरो कार्ड: किंग ऑफ कप्स 

आपके प्रेम संबंध में आपसी समझ और शांति बनी रहेगी। दोनों पार्टनर एक-दूसरे की मदद और समर्थन करेंगे। इसके साथ ही एक-दूसरे के प्रति दया व करुणा का भाव रहेगा।

करियर - टैरो कार्ड: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स 

इस महीने आप अपने काम में बुद्धि और तर्क का खूब इस्तेमाल करेंगे। आपकी सोच-समझ और शोध आपको करियर में आगे बढ़ाएंगे। 

परिवार - टैरो कार्ड: 4 ऑफ वैंड्स 

इस महीने घर में जश्न और परिवार के साथ समय बिताने के मौके आएंगे। पार्टियों और मेल-मिलाप से घर का माहौल खुशहाल व आनंदमय रहेगा।

व्यापार - टैरो कार्ड: 7 ऑफ स्वॉर्ड्स

इस माह आपको अपने व्यापार में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करने की जरूरत है। नैतिकता को अपनाकर आप अपने व्यापार की साख को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।

उपाय: गुलाब की खुशबू वाला अरोमा ऑयल इस्तेमाल करें।

कन्या राशि के लिए सितंबर 2024 का टैरो राशिफल

इस महीने आपके व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लिए जाएंगे। काम का बोझ भले ही ज्यादा होगा, लेकिन प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा, जिससे संतुलन बना रहेगा।

प्रेम संबंध - टैरो कार्ड: 3 ऑफ कप्स 

टैरो की मासिक रीडिंग के अनुसार, आपके रिश्ते में इस महीने मस्ती और उत्साह बना रहेगा। कुछ लोग अपने रिश्ते को अधिक गहराई से समझेंगे और भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।

करियर - टैरो कार्ड: दी डेविल 

इस महीने काम का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा, और आप खुद को काफी व्यस्त पाएंगे। तनाव को कम करने के लिए खुद को शांत रखना और आराम करना सीखें।

परिवार - टैरो कार्ड: किंग ऑफ वैंड्स 

इस महीने परिवार में संतुलन बना रहेगा। टैरो कार्ड दर्शाते हैं कि घर के मुखिया, जैसे आपके पिता, अनुशासन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

व्यापार - टैरो कार्ड: जजमेंट 

आप अपने व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।

उपाय: अपने मूलाधार चक्र को संतुलित करें।

दक्षिण दिशा शुभ या अशुभ? जानें इस दिशा का महत्व और उपाय

तुला राशि के लिए सितंबर 2024 का टैरो राशिफल

इस महीने आपको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, और व्यापार में स्पष्ट लक्ष्यों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आप अपने परिवार की खुशी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

प्रेम संबंध - टैरो कार्ड: दी हाई प्रीस्टेस 

सितंबर 2024 के टैरो भविष्यवाणी के अनुसार, इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर अपनी भावनाओं और विचारों को साझा करेंगे। दोनों के बीच बातचीत का अच्छा माहौल रहेगा।

करियर - टैरो कार्ड: 8 ऑफ कप्स आपमें से कुछ लोग नई नौकरी की तलाश में रहेंगे क्योंकि वर्तमान नौकरी में संतुष्टि नहीं मिल रही है। आप ऐसा रोल ढूंढने की कोशिश करेंगे जो आपके कौशल और रुचियों के ज्यादा अनुकूल हो।

परिवार - टैरो कार्ड: दी एम्पेरर

आप अपने परिवार को आराम और सुविधा देने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। आपके लिए इस महीने सबसे महत्वपूर्ण बात होगी अपने परिवार की खुशी।

व्यापार - टैरो कार्ड: टेम्प्रेंस 

व्यापार में आपको स्पष्ट लक्ष्य बनाने और उन्हें हासिल करने के लिए धैर्य और समझदारी से काम करने की जरूरत होगी।

उपाय: क्वार्ट्ज क्रिस्टल का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि के लिए सितंबर 2024 का टैरो राशिफल

सितंबर 2024 के लिए मासिक टैरो राशिफल के अनुसार, इस महीने आपको काम में एक बेहतरीन मार्गदर्शक मिलेगा, और आपका व्यापार नई ऊंचाइयों को छूएगा।

प्रेम संबंध - टैरो कार्ड: 2 ऑफ स्वॉर्ड्स 

इस समय आपको अपने प्रेम संबंधों में धीमी गति से आगे बढ़ने की जरूरत है। आपके पार्टनर को रिश्ते को समझने और इसे स्वीकार करने में थोड़ा समय लग सकता है।

करियर - टैरो कार्ड: नाइट ऑफ पेंटाकल्स 

करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको एक ऐसा मेंटोर मिलेगा जो आपको सही दिशा में ले जाएगा और आपके विकास में मदद करेगा।

परिवार - टैरो कार्ड: 10 ऑफ पेंटाकल्स 

टैरो कार्ड्स दिखा रहे हैं कि परिवार में एक मजबूत जुड़ाव रहेगा। सभी सदस्य एक-दूसरे को समझेंगे और हर मुश्किल में साथ देंगे।

व्यापार - टैरो कार्ड: 8 ऑफ पेंटाकल्स 

आपका व्यापार इस महीने तेजी से बढ़ेगा और आपको बड़ी सफलता व आर्थिक लाभ मिलने की भी अच्छी संभावना है। 

उपाय: अपने ऑरा को साफ रखने के लिए सेज का धुआं करें।

धनु राशि के लिए सितंबर 2024 का टैरो राशिफल

इस महीने आपको अपने व्यापार की गति बहुत धीमी लग सकती है. इस कारण आपको काम का भी तनाव रहेगा, लेकिन इस समय का सकारात्मक पक्ष देखें तो आपके रिश्ते पहले से मजबूत होंगे।

प्रेम संबंध - टैरो कार्ड: दी स्टार 

आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। कुछ लोग अपने पुराने प्रेमी से फिर से जुड़ सकते हैं, और पुराने मसले सुलझ जाएंगे।

करियर - टैरो कार्ड: दी टॉवर 

काम में कुछ तनाव और मुश्किलें सामने आ सकती हैं। कुछ लोगों को जल्द ही नौकरी बदलने की जरूरत महसूस हो सकती है।

परिवार - टैरो कार्ड: दी मून 

परिवार के सदस्यों के बीच कुछ गलतफहमियां और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी आशंका है कि परिवार का कोई सदस्य कुछ छिपा रहा है, जिससे विवाद हो सकते हैं।

व्यापार - टैरो कार्ड: 4 ऑफ कप्स 

व्यापार में गति धीमी रह सकती है, और आपको लगेगा कि आप कहीं अटक गए हैं। दूसरों से तुलना करने और ईर्ष्या महसूस करने के बजाय, यह सोचना बेहतर होगा कि आप अपने व्यापार को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।

उपाय: घर की ऊर्जा को साफ रखने के लिए पालो सैंटो का उपयोग करें।

मकर राशि के लिए सितंबर 2024 का टैरो राशिफल

मासिक टैरो रीडिंग के अनुसार, इस महीने व्यापार में विस्तार होने की संभावना है, लेकिन परिवार में राजनीति से सावधान रहने की जरूरत होगी।

प्रेम संबंध - टैरो कार्ड: 8 ऑफ स्वॉर्ड्स 

सितंबर 2024 की टैरो भविष्यवाणी के अनुसार, रिश्ते में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, जहां आपको लगेगा कि आप फंसे हुए हैं। इस समय आत्ममंथन करें और सोच-समझकर अगला कदम उठाएं।

करियर - टैरो कार्ड: दी सन  

काम में सफलता और उपलब्धियां आपके कदम चूमेंगी। आप अपने भीतर से प्रेरित महसूस करेंगे और उत्कृष्टता की ओर बढ़ेंगे।

परिवार - टैरो कार्ड: 10 ऑफ स्वॉर्ड्स

परिवार में कुछ राजनीति हो सकती है, जिससे आप खुद को ठगा हुआ महसूस कर सकते हैं। कोई आपको धोखा दे सकता है, इसलिए तैयार रहें। आपको सलाह दी जाती है कि शांतिपूर्वक स्थिति को संभालें।

व्यापार - टैरो कार्ड: 4 ऑफ पेंटाकल्स 

आपकी ईमानदारी और मेहनत से इस महीने आपका व्यापार विस्तार की ओर बढ़ेगा। एक रोमांचक सफर के लिए तैयार रहें।

उपाय: हीलिंग बाथ सॉल्ट से स्नान करें, यह आपके लिए लाभकारी होगा।

ये भी पढ़ें: अंकज्योतिष मासिक राशिफल सितंबर 2024 

कुंभ राशि के लिए सितंबर 2024 का टैरो राशिफल

टैरो कार्ड के अनुसार, इस महीने आपके लिए व्यापार में विस्तार के संकेत हैं, और व्यक्तिगत जीवन में प्यार और देखभाल का माहौल रहेगा।

प्रेम संबंध - टैरो कार्ड: 7 ऑफ पेंटाकल्स 

इस महीने आपके रिश्ते में एक-दूसरे की देखभाल और प्यार जताने का समय है। दोनों पार्टनर एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे और अपने प्यार को खुलकर व्यक्त करेंगे।

करियर - टैरो कार्ड: 7 ऑफ कप्स 

करियर के लिहाज से आपके सामने कई विकल्प और अवसर होंगे। सोच-समझकर और तर्क के साथ सबसे सही विकल्प चुनें।

परिवार - टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ कप्स 

मासिक टैरो रीडिंग के अनुसार, परिवार में इस महीने प्यार, देखभाल और सहानुभूति का माहौल रहेगा। सभी सदस्य एक-दूसरे का भावनात्मक रूप से ख्याल रखेंगे।

व्यापार - टैरो कार्ड: दी एम्प्रेस 

इस महीने व्यापार में उन्नति होगी और आर्थिक लाभ मिलेगा। यह व्यापार के विस्तार के बारे में सोचने का भी अच्छा समय हो सकता है।

उपाय: लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें।

मीन राशि के लिए सितंबर 2024 का टैरो राशिफल

इस माह आपके लिए व्यापार में संसाधनों का ध्यान रखना जरूरी हो सकता है, और घर में थोड़ा आराम से रहना बेहतर होगा। हालांकि, प्रेम जीवन के लिए यह महीना अच्छा रहेगा।

प्रेम संबंध - टैरो कार्ड: 9 ऑफ कप्स 

मासिक टैरो राशिफल के अनुसार, अगर आप सिंगल हैं, तो यह किसी खास व्यक्ति से मिलने का समय हो सकता है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वे इसे अगले चरण पर ले जाने की योजना बना सकते हैं।

करियर - टैरो कार्ड: 2 ऑफ कप्स 

इस महीने आपको अपने टीम के सहयोग से लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। दूसरों के साथ मिलकर काम करना आपके काम को आसान और सफल बनाएगा।

परिवार - टैरो कार्ड: 10 ऑफ वैंड्स

आप खुद को पारिवारिक जिम्मेदारियों के बोझ तले दबा हुआ महसूस करेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी प्राथमिकताएं तय करें और एक-एक कर सभी काम पूरे करें।

व्यापार - टैरो कार्ड: दी मैजिशियन 

अपनी बुद्धिमानी और संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करें ताकि आपको लाभ हो सके। टैरो कार्ड्स सलाह देते हैं कि ऐसे खर्चों से बचें जो वास्तव में जरूरी नहीं हैं।

उपाय: अपने स्वाधिष्ठान चक्र को संतुलित करें।

*नोट- ऊपर सितंबर 2024 के लिए सामान्य टैरो भविष्यवाणियां दी गई हैं। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर, इसके प्रभाव अलग-अलग भी हो सकते हैं. व्यक्तिगत टैरो कार्ड भविष्यवाणियों और आसान उपायों के लिए, आप एस्ट्रोयोगी पर टैरो सोनिया के साथ कॉल या चैट कर सकते हैं।

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!