स्वस्थ रहने के 5 सरल वास्तु उपाय

Mon, Apr 17, 2017
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Apr 17, 2017
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
स्वस्थ रहने के 5 सरल वास्तु उपाय

स्वस्थ शरीर में ही ईश्वर का निवास होता है। यदि कोई व्यक्ति स्वस्थ ही नहीं है, तो ऐसे में वह ईश्वर की बनाई, इतनी प्यारी मानव शरीर रचना का आनंद ही नहीं उठा सकता है। बेशक आप करोड़पति हों या अरबपति हों, अब अगर व्यक्ति स्वस्थ ही नहीं है तो वह भला धन का क्या आनंद ले सकता है?

धर्म शास्त्रों में भी स्वास्थ्य का विशेष महत्व बताया गया है। अब आप अगर वास्तु शास्त्र को मानते हैं तो वास्तु के इन सरल उपायों को करने से भी आप खुद को काफी बीमारियों से दूर रख सकते हैं। आइये जानते हैं स्वस्थ रहने के 5 उपायों के बारे में-

1. शयनकक्ष पर ध्यान दें

  • शयनकक्ष घर का एक ऐसा स्थान होता है जहाँ व्यक्ति आराम करता है और अपना अधिकतर समय बिताना चाहता है। कई बार हम ऐसा महसूस करते हैं कि अपने शयनकक्ष में हमें अच्छी नींद नहीं आती है या सुबह उठने पर भी हमारी नींद पूरी नहीं हो रही होती है। तो इसका अर्थ साफ़ है कि शयनकक्ष में नकारात्मक ऊर्जा हावी हो रही है जो जल्द ही आपको बीमार कर सकती है इसलिए शयनकक्ष कभी भी पूरी तरह से बंद नहीं होना चाहिए। सुबह की ताज़ी हवा आने के लिए कमरे में उपयुक्त खिड़की होनी चाहिए। शयनकक्ष में झूठे बर्तन बहुत अधिक समय तक नहीं रखने चाहिए। साथ ही साथ और महत्वपूर्ण बात कि अगर आप शयनकक्ष में कोई तस्वीर लगा रहे हैं तो नकारात्मक तस्वीर का तो प्रयोग बिलकुल भी न करें।

2.  सर उत्तर और पैर दक्षिण दिशा में सोते समय नहीं हो

  • रात को सोते समय अच्छी नींद यदि नहीं हो पाती है तो इससे आप खुद को बीमार बना रहे हैं। वास्तु के अनुसार अच्छी नींद व्यक्ति को काफी बीमारियों से दूर रखती है। रात को सोते समय ध्यान दें कि आपका सर उत्तर और पैर दक्षिण दिशा में सोते समय नहीं रहें। इन दिशाओं में इस प्रकार सोने से सिर दर्द और अनिद्रा की बीमारियां , व्यक्ति को परेशान करने लगती हैं।

3. टीवी का प्रयोग, भोजन करते समय न करें

  • भोजन करते समय व्यक्ति को टेलीविजन नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से एक तो भोजन की जगह व्यक्ति का ध्यान, टीवी की तरफ रहता है और वास्तु के अनुसार टेलीविजन से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जो हमारे मस्तिष्क और मन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

4. शौचालय और रसोई घर पास-पास न हों

  • व्यक्ति की अधिकतर बीमारियां तो रसोईघर से ही निकलती हैं। घर खरीदते या लेते समय, इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि कहीं घर में शौचालय और रसोई घर पास-पास में तो नहीं हैं। वास्तु में ऐसा होना, बीमारियों को आमंत्रण बताया गया है।

5. घर में जरूर हो तुलसी का पौधा और सूर्य की पेंटिंग 

  • वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा अपने आप में एक अचूक दवा है। यदि घर में तुलसी जी का कोई पौधा है तो यह छोटा सा उपाय ही कई छोटी या मौसमी बीमारियों को व्यक्ति से दूर कर देता है। साथ ही सूर्य की पेंटिंग या क्रिस्टल भी नकारात्मक ऊर्जा को व्यक्ति से दूर करती हैं।

जीवन में आ रही है बार-बार समस्या? तो अभी बात करें एस्ट्रोयोगी पर देश के प्रसिद्ध ज्योतिषियों से। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

संबंधित लेख

वास्तु के अनुसार, इन पेड़-पौधों को घर में लगाने से मिलता है सुख   |   घर की बगिया लाएगी बहार​   

article tag
Vastu
article tag
Vastu
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!