Vastu Tips 2023: घर में सुख-समृद्धि लाते हैं ये पौधे

Sat, Dec 31, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Dec 31, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Vastu Tips 2023: घर में सुख-समृद्धि लाते हैं ये पौधे

Vastu Tips: भला अपने प्यारे से घर में और घर के आंगन में कौन पेड़-पौधे नहीं लगाना चाहता है। शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसको प्रकृति से प्यार ना हो। लेकिन कई बार हम अपने अल्पज्ञान की वजह से घर के लिए गलत पौधों और पेड़ों का चुनाव कर लेते हैं जो बाद में परिवार के लोगों के सुख और शान्ति को प्रभावित करते हैं। इस विषय पर अगर वास्तुशास्त्र की सहायता ले जाए तो वास्तु में साफ़-साफ़ जिक्र किया गया है कि किन पेड़-पौधों को लगाने से सुख की प्राप्ति होती है। तो आइये जानते हैं कि वह कौन-कौन से पेड़-पौधें हैं, जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है-

वास्तुशास्त्र में सबसे पहले तो यह बताया गया है कि काँटों वाले और जिन पेड़-पौधों से दूध निकलता है उन्हें घर पर नहीं लगाना चाहिए। घर के सामने पीपल का पेड़ होना अशुभ बताया गया है। बरगद का पेड़ घर पर नहीं बल्कि मंदिर पर लगाना चाहिए।

तुलसी का पौधा:

  • तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रदान करता है।

बांस का पेड़:

  • वास्तु में बांस का पेड़ समृद्धि और तरक्की का प्रतीक होता है। धन और यश के लिए घर में कहीं भी लगा सकते हैं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा भी समाप्त होती है। आजकल बांस के पौधे को ‘बोना’ बनाने की विधि से छोटा कर, घर में रखने लायक बनाया जा रहा है। लेकिन कई वास्तुकार इसका विरोध भी करते हैं क्योकि इस विधि को प्रकृति के खिलाफ माना जाता है।

मनी प्लांट:

  • मनी प्लांट के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। जैसे की इसके नाम से ही स्पष्ट है कि यह पौधा धन सम्बंधित सभी प्रकार के लाभ घर के लोगों को प्रदान करता है।

नारियल एवं अशोक का पेड़:

  • नारियल एवं अशोक का पेड़ घर के आंगन में लगाने चाहिए। खासकर अशोक का पेड़, शोक को दूर करने वाला और प्रसन्नता देने वाला वृक्ष है।

केले का पेड़:

  • ईशान कौण की दिशा में केले का पेड़ लगाया जाना शुभ बताया गया है। केले का पौधा वैसे वास्तु के साथ-साथ धार्मिक कारणों से भी महत्वपूर्ण बताया गया है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के साथ-साथ केले के पेड़ को भी पूजा जाता है। वास्तु के अनुसार भी यह पेड़ घर में सुख-शान्ति प्रदान करता है।

नीम का पेड़:

  • घर में नीम का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर से कई बीमारियों को भी दूर करता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार नीम का पेड़ बहुत शुभ बताया गया है। वायव्य कोण में नीम का वृक्ष लगाना चाहिए।

अब अंत में अगर रसोईघर की बात करें तो यहां वास्तु के अनुसार पुदीना, हरी मिर्च और धनिया जैसे छोटे पौधे लगाना शुभ बताया गया है। इन पौधों का वैज्ञानिक और वास्तु दोनों का अपना महत्व बताया गया है।

एस्ट्रोयोगी के ज्योतिषियों से व्यक्तिगत भविष्यवाणी प्राप्त करने के लिए संपर्क करें एस्ट्रोयोगी विशेषज्ञों से।  

संबंधित लेख: घर में बनाना हो पूजा का स्थान, तो रखें इन बातों का ध्यान | घर की बगिया लाएगी बहार | स्वस्थ रहने के 5 सरल वास्तु उपाय | कौन हैं आंगन की तुलसी, कैसे बनीं पौधा

 

article tag
Health
Finance
Vastu
Marriage
article tag
Health
Finance
Vastu
Marriage
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!