ये चार फूल बदल सकते हैं आपका भाग्य

Sat, Aug 31, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Aug 31, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
ये चार फूल बदल सकते हैं आपका भाग्य

फूल अक्सर आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं और अपनी सुगंध से मन को बेहतरीन महसूस करवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन फूलों का ज्योतिष में भी खास फूलों का महत्व होता है? जी हां, ज्योतिष में बताया गया है कि फूलों का आपके जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव होता है। फूल मन को प्रसन्न करते हैं इसलिए इन्हें पूजा के दौरान भगवान को भी अर्पित किया जाता है। हर फूल अपने एक अलग महत्व रखता है। कुछ फूलों का उपयोग जीवन में सकारात्मकता लेकर आता है तो कुछ फूल जीवन को सुख-समृद्धि से भर देते हैं। भाग्य चमकाने वाले फूल आपके जीवन में से कष्टों को कम कर सकते हैं और कई ज्योतिषीय दोषों का निवारण कर सकते हैं। आगे इस लेख में हम ऐसे चार शुभ फूलों के बारे में बताएंगे। 

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें। 

शुभ फूलों के उपाय 

हमारे जीवन में फूलों का महत्व बहुत ज्यादा होता है। फूलों का उपयोग आपको कई लाभदायक परिणाम दे सकता है। यहां आपके लिए कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताया गया है जो आपका भाग चमका सकते हैं।       

गुलाब का फूल 

गुलाब के फूल का उपयोग अक्सर विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा में किया जाता है। इसकी सुंदरता और सुगंध जितनी मनमोहक होती है, उतने ही इसके उपाय भी प्रभावी होते हैं। गुलाब के फूल के उपयोग में आपको देवी दुर्गा की पूजा के दौरान, 7 गुलाब की पंखुड़ियों को एक पान में रखकर माता को अर्पित करना चाहिए, इससे कुंडली के कई दोष दूर हो सकते हैं। इसी तरह, यदि आप मंगल दोष से प्रभावित हैं, तो आपको मंगलवार को शिवलिंग पर 11 गुलाब के फूल अर्पित करने चाहिए, इससे आपको मंगल दोष में राहत मिल सकती है। इसके अलावा आर्थिक लाभ के लिए आपको शुक्रवार की शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान, गुलाब के फूल अर्पित करें और श्री सूक्त का पाठ करें। पूजा के बाद, इस फूल को घर के तिजोरी में रखें ताकि घर में धन की कमी न हो।

गेंदे का फूल  

गेंदे का फूल ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ फूल माना जाता है। इन्हें घर में रखने से धन-संपत्ति और सकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसा माना जाता है कि अगर गेंदे के फूल को लाल कपड़े में लपेटकर कपूर के साथ तिजोरी में रखा जाए, तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। इससे घर में धन की कमी नहीं होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है, तो गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को गेंदे के फूल अर्पित करना शुभ होता है। इससे बृहस्पति ग्रह की स्थिति सुधरती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। गेंदे के फूल वास्तु दोष को भी दूर करने में सहायक होते हैं। घर की उत्तर या पूर्व दिशा में गेंदे का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी तरह के वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। गेंदे के पीले फूल सुख और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें घर के मुख्य दरवाजे पर तोरण के रूप में लगाने से माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और आर्थिक लाभ मिलता है।

पलाश का फूल 

पलाश के फूल, जिन्हें टेसू के फूल भी कहा जाता है, न सिर्फ देखने में सुंदर होते हैं, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इनका विशेष महत्व भी है। इन फूलों का उपयोग धन वृद्धि और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन पलाश के फूल और एकाक्षी नारियल को सफेद कपड़े में बांधकर माता लक्ष्मी के समक्ष रखकर विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। पूजा के बाद इस सफेद पोटली को अलमारी या तिजोरी में रखने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा, पलाश के फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और ग्रहों के दोष को भी समाप्त करते हैं। इन फूलों की उपस्थिति से घर का वातावरण शुद्ध और शांतिपूर्ण हो जाता है। आयुर्वेद में भी पलाश के फूलों के कई औषधीय लाभ बताए गए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इस प्रकार, पलाश के फूल न केवल सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और शांति भी लाते हैं।

अपराजिता का फूल  

अपराजिता के फूल, जो मोरपंख की तरह नीले रंग के होते हैं, धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत खास माने जाते हैं। यह माना जाता है कि भगवान विष्णु को अपराजिता का फूल अत्यधिक प्रिय होता है, और इसका उपयोग धार्मिक कार्यों में विशेष फलदायक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अपराजिता के फूलों के उपायों को अपनाने से करियर में तरक्की और धन लाभ के अवसर प्राप्त होते हैं। यदि आप अपनी मनचाही नौकरी पाने में बार-बार विफल हो रहे हैं, तो एक विशेष उपाय किया जा सकता है। नवमी के दिन देवी माता पर अपराजिता के 6 फूल, फिटकरी के 5 टुकड़े, और एक कमर में बांधने वाली बेल्ट चढ़ाएं। दशमी तिथि के दिन उस बेल्ट को किसी कन्या को भेंट कर दें। अपराजिता के फूलों को पानी में प्रवाहित कर दें, और इंटरव्यू के समय फिटकरी के टुकड़ों को अपनी जेब में रखें। यह उपाय सफलता दिलाने में मदद करता है। अपराजिता के फूल न केवल धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह करियर में आने वाली बाधाओं को भी दूर करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इन शुभ फूलों का उपयोग आप अपने जीवन से दुखों और कष्टों को समाप्त कर सकते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। फूलों से जुड़े अन्य उपायों के लिए या किसी अन्य ज्योतिषीय सलाह के लिए आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल या चैट पर संपर्क कर सकते हैं।      

article tag
Vedic astrology
article tag
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!