वास्तु के अनुसार खरीदें घर का सामान नहीं होगा नुक्सान!

Tue, Jul 09, 2019
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Jul 09, 2019
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
वास्तु के अनुसार खरीदें घर का सामान नहीं होगा नुक्सान!

क्या आपके घर में तनाव का माहौल है? क्या आप अपने घर में सुख शांति लाना चाहते हैं? तो आप सही लेख पढ़ रहे हैं। क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने मात्र से आप के घर में चल रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। जी हां ऐसी कुछ बाते हैं जिनका ध्यान रखने से आपकी लगभग परेशानियां खत्म हो जाएंगी। ये बातें जुड़ी हैं वास्तु शास्त्र से। क्योंकि वास्तु शास्त्र ऐसी विधा है जिसमें भवन निर्माण से लेकर उसके साजो सामान के बारे में विस्तृत जानकारी है। तो आइए जानते हैं वास्तु की सहायता से कैसे होने वाले नुकसानों को रोका जा सकता है। परंतु सबसे पहले वास्तु के बारे में हम आपको कुछ जानकारी दे देते हैं।

वास्तु शास्त्र क्या है?

वास्तु शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसकी सहायता से दोष मुक्त भवन का निर्माण किया जाता है। इसी शास्त्र की सहायता आप अपने भवन का निर्माण कर उससे कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं। घर में, व्यापार में आपको लाभ होगा। घर तथा ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा विद्धमान रहेगी। वास्तु शास्त्र में दसों दिशाओं के बारे में सारी जानकारी दी गई है। साथ ही इनके प्रभाव व महत्व को भी बताया गया है। यदि आपका घर वास्तु के अनुसार है तो आपको लाभ होगा अन्यथा आपको स्वास्थ्य, धन, मान-सम्मान की हानि होगी। भवन में सदैव नकारात्मक शक्तियों का वास रहेगा। जिससे आपका जीवन तनाव, अशांति से भरा रहेगा। अगर आपका घर वास्तु सम्मत नहीं है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। वास्तु शास्त्र में इसके लिए सरल व प्रभावी उपाय मौजूद हैं। लेकिन इससे पहले की आप किसी वास्तु उपाय को जानने की कोशिश करें, सबसे पहले आपको यह जानना होगा की क्या वाकई में आपका घर वास्तु दोष से प्रभावित है?

कैसे जानें घर में है वास्तु दोष?

इसके लिए आपको योग्य वास्तुविद से परामर्श करने की आवश्यकता है। जिसके लिए आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप देश के प्रसिद्ध वास्तुविद से आसानी से परामर्श ले सकते हैं। एक बार आप वास्तुविद से बात कर यह जान लेंगे की आपके घर में किस तरह का वास्तु दोष है तो आपको आसानी होगी इसके निवारण के क्या किया जाए खैर आपको उपाय जानकारी स्वयं वास्तुशास्त्री ही दे देंगे। जिससे आप दोष को आसानी से समाप्त करने में सफल होंगे। इसके अलावा भी कई ऐसे सामान्य उपाय हैं जिन्हें अपना कर आप लाभ उठा सकते हैं। जैसे घर में मोर पंख रखने से भी वास्तु दोष दूर होता है। जानें क्या हैं मोर पंख के लाभ। इसके अलावा भी कई उपाय हैं जिनके बारे में हम आगे बात करेंगे।


वास्तुनुसार घर का समान खरीदने से होगा लाभ?

वास्तुविदों का मत है कि यदि घर में वास्तु दोष हो और घर के ढांचे में बदलाव नहीं किया जा सकता है तो ऐसी परिस्थिति में भी वास्तु दोष को समाप्त किया जा सकता है। इसके लिए आपको वास्तु के अनुसार अपने घर में कुछ चीजों को लाना होगा। दोष के अनुसार ये सामान भिन्न हो सकते हैं लेकिन ज्यादा महंगे नहीं। इसके अलावा घर में रखे सामान में कुछ बदलाव कर के भी कई दोषों को समाप्त किया जा सकता है। जैसे धन रखने की जगह वास्तु में उत्तर दिशा को माना जाता है। यदि आपके घर में घर रखने का स्थान उत्तर के बजाय दक्षिण दिशा में है तो आपके घर में उत्तर दिशा में वास्तु दोष बनेगा साथ ही धन हानि दोष भी। ऐसे में वास्तुविद सुझाव देंगे की तिजोरी व घर में धन रखने के स्थान में बदलाव करने मात्र से आपकी यह समस्या समाप्त हो जाएगी। धन स्थान के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

article tag
Vastu
article tag
Vastu
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!