शुक्र का वृषभ राशि में वक्री होना, आपके लिए कितना शुभ? जानिए

Thu, May 07, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Thu, May 07, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
शुक्र का वृषभ राशि में वक्री होना, आपके लिए कितना शुभ? जानिए

शुक्र को वैदिक ज्योतिष में सुख का कारक माना जाता है। मार्गी अवस्था में शुक्र शुभ परिणाम तो वक्री स्थिति में ये जातकों को अशुभ परिणाम देते हैं। कहते हैं जिस जातक का शुक्र अच्छे स्थिति में होता है। उसके जीवन में सुख समृद्धि व प्रेम की कमी नहीं होती है। परंतु यदि यही शुक्र कमजोर हो तो ऐसे में जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 14 मई को शुक्र बृषभ राशि में वक्री हो रहे हैं, तो आइये जानते हैं आपकी राशि पर वक्री शुक्र का कैसा असर पड़ेगा।

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का वक्री होना उनके संबंधों के लिए थोड़ा परेशानी खड़ा करने वाला हो सकता है। वक्री शुक्र के प्रभाव से आप के पारिवारिक जीवन में उतार – चढ़ाव आ सकता है। इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ उदार रहे तो यह समय आसानी से कट जाएगा।

 

वृषभ राशि

शुक्र आपके राशि के स्वामी है ऐसे में वक्री अवस्था में आपकी राशि में आने से यह ज्यादा परेशान नहीं करेंगे। फिर भी आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जातकों को इस समय कुछ परेशानी हो सकती है। आपको अपने साथी के साथ तालमेल बना कर चलना होगा। छोटी मोटी नोक झोंक हो सकती है।

 

मिथुन राशि

शुक्र का बृषभ राशि में वक्री अवस्था में होना आप जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। यह आपके प्रेम जीवन पर अधिक प्रभावित कर सकता है। इस अवधि में आपको सचेत रहना होगा। शुक्र आपके विचार में बदलाव ला सकता है। आप जुआ व शराब की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

 

कर्क राशि

आपकी राशि से शुक्र लाभ घर में प्रवेश करेंगें। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि लंबे समय से किसी नये घर या गाड़ी खरीदने के लिये प्रयासरत हैं तो सफलता मिल सकती है। आप एक नये बिज़नेस की शुरुआत करने की योजना भी इस समय बना सकते हैं। स्वास्थ्य भी संतोषजनक रहने के आसार हैं।

 

सिंह राशि

शुक्र का वक्री होना आपके लिये अपनी नौकरी व व्यवसाय पर अधिक ध्यान देने का संकेत दे रहा है। ऐसे में आपको इस समय अपना काम बड़ी ही गंभीरता से करना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। साथी के साथ संपर्क बनाएं रखें और विश्वासनीयता बनाए करें।

 

यहां दिए गया परिणाम सामान्य ज्योतिषीय गणना पर आधारित हैं। सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए कुंडली का आकलन करवाएं ऐसी स्थिति में परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं। अपनी जन्म कुंडली का आकलन करवा कर सटीक परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 

कन्या राशि

वक्री शुक्र का आपके धन पक्ष के लिए सही संकेत नहीं दे रहे हैं। आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप किसी को धन देने की सोच रहे हैं। तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आपको तनाव हो सकता है। पारिवारिक पहलू पर कुछ परेशानी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। व्यवसाय में भी आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है।

 

तुला राशि

शुक्र आपकी राशि के स्वामी भी हैं जो वक्री हो रहे हैं। इस समय आपको अपनी व अपने जीवन साथी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान को लेकर भी आप तनाव में आ सकते हैं। धन के मामले में आपको सावधान रहना होगा। बचत करने में आपको परेशानी आयेगी।

 

वृश्चिक राशि

शुक्र का वक्री होना आपके वैवाहिक संबंध के लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकता है। जीवन साथी से सहयोग मिलने के आसार कम हैं। जो अविवाहित जातक अपने लिये साथी की तलाश में हैं, हो सकता है उन्हें उनकी पसंद का जीवन साथी मिलने में अभी और समय लगे। स्वास्थ्य बेहतर बने रहने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।

 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिये शुक्र का वक्री होना सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा। परंतु कुछ परेशानी आ सकती हैं। इस समय आपके लिये सलाह है कि किसी को भी कोई सलाह न दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। इस समय आपको नियमित रूप से व्यायाम, ध्यान, योग करना चाहिए।

 

मकर राशि

शुक्र का वक्री होना आपके लिए यह समय आपके लिये कुछ सही नहीं रहने वाला है। व्यवसायी जातकों के लिये यह समय बहुत ही संभल कर चलने का है। नौकरीशुदा जातक भी कार्यस्थल पर कुछ परेशानी का सामना कर सकते हैं। धन अधिक खर्च हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में रिलेशनशिप को लेकर तनाव बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

 

कुंभ राशि

आपको सफलता के लिए मेहनत करना होगा। भाग्य के भरोसे बैठना आपके लिए सही नहीं है। समय का संकेत है कि आप अपने कार्यो को ईमानदारी के साथ करने की कोशिश करें। नई गाड़ी लेने का विचार बना रहे हैं तो समय सही नहीं है। आपको रूकना चाहिए। बचत करने के लिये यह सही समय है। खर्च पर लगाम लगाएं।

 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिये शुक्र का वक्री होना लाभदायक व शुभ परिणाम देने वाला है। आपके पराक्रम में बृद्धि होगी। जिससे आप अपना काम करने में अधिक सक्षम होगें। परंतु आपको इस दौरान अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। वित्तीय स्थिति भी स्थिर रहने की संभावना है। आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।


संबंधित लेख

शनि वक्री – इस तीन राशि वालों के लिए है बेहद अशुभ । बृहस्पति वक्री – मकर राशि में आने से आपके जीवन पर कैसा पड़ेगा असर?

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!