कोहली के लिए पिता और कप्तान के रूप में कैसा रहेगा साल 2021? जानिए

Wed, Nov 04, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Nov 04, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
कोहली के लिए पिता और कप्तान के रूप में कैसा रहेगा साल 2021? जानिए

भारतीय इंडियन टीम के कप्तान और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली। 5 नवंबर, 1988 को पिता प्रेम कोहली (पूर्व आपराधिक वकील) और माता सरोज कोहली (गृहिणी) के परिवार में जन्मे विराट आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में अपनी प्रसिद्धि को देखते हुए अब किसी परिचय की जरूरत नहीं है। और टाइम पत्रिका द्वारा दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों (2018) के रूप में प्रशंसित, सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी, आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर 2018 सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। ICC रैंकिंग में ODI प्लेयर ऑफ द ईयर 2012, 2017 और 2018 में, और विजडन की ‘लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द वर्ल्ड' 2016, 2017 और 2018 चुने गए थे। कोहली को 2013 में प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड मिला है और 2017 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत में सर्वोच्च खेल पुरस्कार जिसे राजीव गांधी खेल रत्न कहा जाता है, 2018 में कोहली को प्रदान किया गया। तो चलिए रन मशीन कोहली के जन्मदिवस (Virat Kohali Birthday) के उपलक्ष्य में उनकी जन्म कुंडली का विश्लेषण करते हुए  उनका आने वाला समय कैसा रहेगा इसके बारे में एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी से जानकारी लेते हैं। 

 

  • नाम- विराट कोहली

  • जन्म तिथि- 5 नवम्बर 1988

  • जन्म स्थान- दिल्ली  

  • जन्म समय- 10:28:00

  • लग्न-धनु, चन्द्र राशि- कन्या

  • नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी का दूसरा चरण, 

  • महादशा- राहू, अंतरदशा- शनि, प्रत्यांतर- बुध

 

कैसा रहेगा कोहली के लिए साल 2021?

विराट कोहली का जन्म धनु लग्न में हुआ है इनकी राशि कन्या बनती है। वहीं उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के दूसरे चरण में इनका जन्म हुआ है। वर्तमान में राहु की महादशा चल रही है, जो 23 मार्च 2028 तक जाएगी। राहु के साथ केतु का अंतर जो 22 सितंबर 2020 से शुरू होकर 11 अक्टूबर 2021 तक रहेगा। केतु के साथ शुक्र का प्रत्यंतर रहेगा, जो 15 अक्टूबर 2020 से शुरू होकर 18 दिसंबर 2020 तक रहेगा। 

राहु की महादशा को अच्छा इसलिए कह सकते हैं क्योंकि इनकी कुंडली में राहु तीसरे घर में बैठा हुआ है, जो पराक्रम का स्थान होता है और तीसरे घर का राहु बहुत अच्छा माना जाता है। जल्द ही विराट कोहली पिता बनने वाले हैं। ऐसे में 20 नवंबर 2020 से मकर राशि में बृहस्पति के गोचर के साथ, विराट कोहली अपने पिता और करियर को पूरी तरह से संतुलित करने के लिए तैयार हैं। 

 

एक अच्छे पिता और कैप्टन के रूप में लोहा मनवाएंगे कोहली

कोहली के पराक्रम में वृद्धि पराक्रमेश का पराक्रम के स्थान को देखना भी एक बहुत अच्छा योग बना देता है लेकिन शनि का लग्न में बैठना समय-समय पर गुस्सैल स्वभाव ही बना देता है। 2020 का समय विराट कोहली के लिए एक एवरेज का ही समय रहा है, बहुत अच्छा भी नहीं कह सकते तो बहुत बुरा भी नहीं लेकिन 18 दिसंबर 2020 को जब यह शुक्र निकल जाएगा। शुक्र की जगह पर प्रत्यंतर में सूर्य देव आ जाएंगे क्योंकि इनकी कुंडली में सूर्य भाग्य का स्वामी होकर कर्म के स्वामी के साथ इनकम के स्थान में एक आदित्य योग बना रहा है, जो चमकाने वाला काम करता है। 

आगामी साल की बात करें तो आने वाला समय इनके लिए अच्छा है। 2021 का समय विराट के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है फिर से अपनी पराक्रम क्षमता को दिखाकर फैंस को अपना दीवाना बनाए रखने वाला समय रहेगा। अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा तो नहीं कह सकते लेकिन दिसंबर से समय हेल्थ, वेल्थ, परिवार और दांपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। 

इसके अलावा 2021 से लेकर 2025 तक का समय विराट कोहली के लिए अच्छा है। वहीं 2025 से लेकर 2028 तक का समय भी कोहली के लिए उत्तम हो सकता है क्योंकि उस समय मंगल रहेंगे और मंगल चंद्रमा को देख रहा है, जो लक्ष्मी नारायण योग बना रहा है तो धन से लेकर मान-सम्मान सब कुछ देने का काम भी करेगा। कुल मिलाकर विराट कोहली का यह जन्मदिन उनको फिर से नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला होगा।

एस्ट्रोयोगी विराट कोहली को उनके जन्मदिवस की बधाई देता है और उम्मीद करता है कि आगामी समय इनके लिए अच्छा रहेगा। 

article tag
Celebrity
Vedic astrology
Hindu Astrology
Planetary Movement
article tag
Celebrity
Vedic astrology
Hindu Astrology
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!