करना चाहते हैं लव मैरिज? तो करें ये 5 आसान उपाय।

Fri, Feb 16, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Feb 16, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
करना चाहते हैं लव मैरिज? तो करें ये 5 आसान उपाय।

Vivah Ke Liye Lal Kitab Ke Upay: जीवन में प्यार बड़े ही सौभाग्य से मिलता है। यही कारण है कि लोग इसे पाने के लिए बहुत कोशिशें करते हैं। हालांकि यह राह आसान नहीं होती। जो लोग लव मैरिज करने के बारे में सोचते हैं उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग परिवार को मनाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करते रह जाते हैं। तो कुछ लोगों की आपसी सहमति नहीं बन पाती। इसके अलावा इसमें ग्रहों की स्थिति भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कई बार लोग इन परिस्थितियों के कारण लव मैरिज करने में सक्षम नहीं हो पाते और जीवनभर इसका पछतावा करते रहते हैं। प्यार को पाना आसान नहीं है लेकिन ज्योतिष में इसे पाने के कई तरीके बताए गए हैं। जो बहुत ही आसान और असरदार साबित होते हैं।   

अगर आप भी लव मैरिज करना चाहते हैं और इसमें आने वाली हर बाधा को समाप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए लाल किताब के इन उपायों का पालन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। लव मैरिज के लिए लाल किताब के ये उपाय आपके विवाह को सफल बनाने में आपकी बहुत मदद करेंगे। आइए जानते हैं विवाह के लिए लाल किताब के चमत्कारी उपायों के बारे में। 

लाल किताब क्या है?

ज्योतिष के क्षेत्र में लाल किताब को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। लाल किताब के उपाय आपकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। यह एक ऐसी किताब है जिसमें आपके जीवन में चल रही प्रत्येक समस्या का उपाय दिया गया है। इसे सदियों से लोग अपने जीवन की परशानियों के समाधान खोजने के लिए उपयोग में लाते हैं। कहते हैं कि इस ग्रन्थ को पीढ़ियों से संभाला जाता रहा है ताकि लाल किताब के टोटके लोगों की मदद कर सकें। 

इस लाल किताब को लेकर अलग-अलग मत शामिल हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह किताब केवल टोटकों और उपायों के लिए सिद्ध होती है। वहीं अन्य लोगों का मानना है कि यह अरब ज्योतिष पर आधारित है। इसके अलावा इसे हिमाचली विद्या से भी जुड़ा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि लाल किताब अरुण संहिता है। अरुण सहिंता के आधार पर ही रावण ने रावण सहिंता की रचना की थी।

यह भी पढ़ें: लव लाइफ में समस्याएं ला सकता है शुक्र दोष ! जानें इसके संकेत और उपाय। 

लव मैरिज के लिए लाल किताब के 5 उपाय 

प्रेम विवाह करने वाले लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे मुख्य समस्या घर-परिवार की असहमति होती है। प्रेम विवाह के लिए लाल किताब के यह उपाय घरवालों की मंजूरी पाने और ग्रहों का आशीर्वाद प्राप्त करने में आपकी मदद करेंगे।  

  1. मां दुर्गा की पूजा: अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उसके साथ एक बेहतरीन जीवन चाहते हैं तो आपको हर शुक्रवार मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। साथ ही माता को लाल रंग की चुनरी भी चढ़ानी चाहिए। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आपको अपने प्रेमी के साथ एक सफल जीवन का आशीर्वाद दे सकती हैं। यह उपाय आपको लगभग 16 शुक्रवार तक करना है। 

  2. हीरा और ओपल रत्न : अपनी लव लाइफ को सफल बनाने और लव मैरिज की राह में आ रही सभी अड़चनों को दूर करने के लिए लाल किताब के अनुसार, आपको ओपल या हीरा रत्न पहनना चाहिए। ज्योतिशास्त्र में, हीरा और ओपल प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने का कार्य करते हैं। कुंडली में शुक्र ग्रह प्रेम जीवन से संबंधित होता है और ओपल रत्न शुक्र ग्रह को मजबूत करता है।

  3. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा: प्रेम विवाह से जुड़ी किसी भी समस्या को दूर करने के लिए आपको शुक्ल पक्ष के पहले गुरूवार से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। पूजा के लिए आपको माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की तस्वीर के आगे ओम लक्ष्मी नारायणा नमः मंत्र का रोज़ 3 माला जाप करना चाहिए। यह जाप आपको स्फटिक की माला से करना है। आपको तीन महीने तक गुरूवार के दिन मंदिर में प्रसाद भी चढ़ाना है और अपने विवाह के लिए प्रार्थना करनी है। 

  4. बांसुरी अर्पित करें: प्रेम और कृष्ण का अटूट संबंध है। ऐसे में भगवान कृष्ण को प्रसन्न करना आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत असरदार हो सकता है। लाल किताब के अनुसार, यदि आप एक अच्छे प्रेम जीवन की इच्छा रखते हुए लव मैरिज करना चाहते हैं तो आपको भगवान कृष्ण के मंदिर जाना चाहिए। मंदिर जाकर भगवान कृष्ण का स्मरण करते हुए आपको बांसुरी अर्पित करनी चाहिए। साथ ही “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए। 

  5. पीले फूलों की माला चढ़ाएं: अपने मनपसंद व्यक्ति से विवाह करना हर किसी का सपना होता है। तो अगर आप चाहते हैं कि आपका विवाह ऐसे व्यक्ति से हो जिससे आप प्रेम करते हैं तो आपको भगवान विष्णु को पीले फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। यह उपाय आपको प्रत्येक गुरूवार को करना है। यह उपाय आपको मनचाहा साथी पाने में चमत्कारी रूप से मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: मेरी शादी कब होगी? जानिए अपनी कुंडली में विवाह के योग

इन उपायों का पालन करके आप अपने मनपसंद व्यक्ति का हांथ जीवनभर के लिए थाम सकते हैं। याद रखें, विवाह का बंधन आपसी समझ, विश्वास और प्यार की नींव पर बनता है। अगर आपके रिश्ते में ये तीनों चीज़ें हैं तो आपको केवल सफल विवाह के लिए लाल किताब के इन सरल उपायों का पालन करने की जरूरत है। यह लव मैरिज में आ रही सभी समस्याओं को समाप्त करने में चमत्कारी रूप से कारगर होगा। 

अगर आप व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर प्रेम विवाह से जुड़ी कोई खास जानकारी पाना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ एस्ट्रोलॉजर्स से संपर्क कर सकते हैं। वह आपको आपकी कुंडली के आधार पर सही मार्गदर्शन दे सकते हैं।

article tag
Love
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!