
अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का एक विशेष मूलांक होता है। यह मूलांक आपकी जन्म कि तिथि से तय होता है। अंकज्योतिष में इस मूलांक की मदद से न केवल व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी मिलती है, बल्कि आपके वैवाहिक जीवन और पार्टनर के साथ आपके संबंधों का भी पता चलता है। अंकज्योतिष की मानें तो कुछ मूलांक ऐसे भी होते हैं जिसकी लड़कियां अच्छी लाइफपार्टनर साबित होती हैं और अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली भी होती हैं। आज हम इस ब्लॉग में जानेंगे कि किस मूलांक वाली लड़कियां अपने पति के लिए लकी साबित होती हैं और कैसे वे अपने लाइफपार्टनर के साथ साथ रिश्ता निभाती हैं।
एक पत्नी के रूप में सबसे बेहतरीन मूलांक 2 की लड़कियों को माना जाता है। किसी भी महीने की 2, 11 और 20 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 2 होता है। इस दिन जन्मी पत्नी पतियों के लिए लकी होती हैं। अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की शादी मूलांक 2 वाली लड़कियों से होती है उनका भाग्य चमक उठता है। उन्हें शादी के बाद वैवाहिक सुख का पूरा आनंद मिलता है। मूलांक 2 की लड़कियां अपने पति के लिए बहुत लकी होती हैं, इसलिए उनके हर बिगड़े काम बन जाते हैं। मूलांक का व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव होता है। तो अब आगे हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि मूलांक 2 की लड़कियां अपने पति के लिए किस प्रकार शुभ और सौभाग्यशाली होती हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 की लड़कियों को शादी के लिए बिलकुल परफेक्ट मैच माना जाता है। पति के जीवन में सौभाग्य लाने में उनका बड़ा योगदान होता है। ऐसी मान्यता है कि मूलांक 2 वाली लड़कियों से शादी करते ही आपको अपने जीवन में बड़े बदलाव नज़र आने लगते हैं। यह सभी बदलाव बेहद सकारात्मक होते हैं।
अगर आप मूलांक 2 की लड़की से शादी करने वाले हैं तो आपकी किस्मत जल्द ही चमक सकती है। आपका समय कैसा भी क्यों न चल रहा हो, लेकिन इनके साथ संबंध बनते ही आपके अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। शादी के बाद आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करने लगते हैं।
मूलांक 2 वाली लड़कियां केवल अपने पति के लिए ही नहीं बल्कि जिस घर में शादी करके जाती हैं उसके लिए भी बहुत लकी साबित होती हैं। उनके आने से आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि का स्थान बन जाता है। इसी के साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, जो लोग 2 मूलांक की लड़कियों से विवाह करते हैं उन्हें अपनी पत्नी का बहुत प्रेम मिलता है। मूलांक 2 की लड़कियां अपने पति के प्रति प्यार और देखभाल खुलकर लुटाती हैं।
परिवार बनाने और संभालने में भी मूलांक 2 वाली लड़कियों का कोई जवाब नहीं होता है। मूलांक 2 वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है, इसलिए इस मूलांक की लड़कियां स्वभाव से बहुत इमोशनल होती हैं। चाहें कोई छोटा हो या बड़ा, हर किसी का पूरा सम्मान करती हैं।
2 मूलांक की लड़कियों को अपने जीवन में रिश्तों का महत्व पता होता है, इसलिए वे अपने सभी रिश्तों को अहमियत देती हैं। इनके यह खास गुण होते हैं जो हर किसी को पसंद आते हैं। इस मूलांक की लड़कियां अपने बेहतरीन स्वभाव से परिवार के प्रत्येक सदस्य के दिल में अपनी खास जगह बना लेती हैं।
यह कहना गलत नहीं होगा कि मूलांक 2 की लड़कियां अच्छी पत्नी के साथ-साथ एक अच्छी बहु भी साबित होती हैं। ऐसी लड़कियां जिस घर में शादी करके जाती हैं उसे स्वर्ग बना देती हैं। ससुराल के प्रत्येक सदस्य की पूरी देखभाल करती हैं। ससुराल वालों का भाग्य जाग उठता है और उन्हें खुशियां मिलने लगती हैं। ससुराल वालों को हर काम में उन्नति मिलने लगती है।
सौम्य स्वभाव के साथ-साथ 2 मूलांक वाली लड़कियां बहुत ही तेज बुद्धि की भी होती हैं। यह अपनी सभी जिम्मेदारियां बहुत ही ईमानदारी और समझदारी से निभाती हैं। इनका दिल बिलकुल साफ होता है, इसलिए यह कभी किसी को कष्ट पहुंचाने के बारे में नहीं सोचती हैं।
कुल मिलाकर, मूलांक 2 वाली लड़कियों को अपने पति के लिए सबसे लकी पत्नी माना जाता है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपका लाइफ पार्टनर आपके लिए कितना लकी है तो आप एस्ट्रोयोगी के अंकज्योतिष विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। आपके लिए पहली कॉल या चैट बिलकुल मुफ्त होगी।