Women's Day - महिलाओं के लिए राशिनुसार कैसा रहेगा 8 मार्च का दिन

Mon, Mar 08, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Mar 08, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Women's Day -  महिलाओं के लिए राशिनुसार कैसा रहेगा 8 मार्च का दिन

8 मार्च का दिन महिलाओं के विशेष महत्व रखता है। जैसा कि हम जानते हैं इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस लेख में एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्य ज्योतिषीय दृष्टि से सभी 12 राशियों की महिलाओं का यह दिन कैसा रहेगा गुजरेगा इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

 

राशिनुसार कैसा रहेगा महिला दिवस 2021

मेष राशि 

आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकता है क्योंकि अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई अहम फैसला आप आज ले सकती हैं। ऊर्जा और आत्मविश्वास आपके भीतर कूट-कूटकर भरा होगा और उसी आत्मविश्वास के बल पर आप अपने शत्रुओं को कुचलकर अपनी जीत का जश्न भी मना सकती हैं। प्रेम संबंधों की यदि बात की जाए तब दिन आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा और आप दिल की बात कह सकती हैं। अपने प्रेम को लेकर आप थोड़ा-सा पजेसिव भी रह सकती हैं जिससे किसी और के साथ बात करना आपको कतई पसंद नहीं आएगा लेकिन शुरुआत में आपको कोई ऐसी बात नहीं करनी है जिससे नींव कमजोर पड़े। 

 

वृषभ राशि 

आज का दिन आपको मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जाएगा। आप जानती हैं कि किस तरह से विपरीत परिस्थितियों से निपटा जा सकता है इसलिए दिन बहुत ज्यादा अनुकूल ना होने के बावजूद आप मैदान में डटी रहेगी। आप अंदर से कहीं न कहीं थोड़ा सा भावुक हो सकती हैं और अकेला महसूस कर सकती हैं लेकिन इस कठिन परिस्थिति में भी आप यह भाव अपने चेहरे पर नहीं आने देगी। कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों से बहुत ज्यादा उम्मीद ना रखें, “एकला चलो” की तर्ज पर आप काम करते हुए आगे बढ़े। 

 

मिथुन राशि 

यदि आप विवाहित हैं तब जीवन साथी की ओर से आपको लाभ मिलने के योग बनते हैं। यदि आप अभी तक अकेले हैं तब किसी पुरुष मित्र से लाभ होने के योग भी बनते हैं। यह लाभ आर्थिक या मानसिक किसी भी रुप में आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर काम का अत्यधिक बोझ बना रह सकता है लेकिन “वीमेन एम्पावरमेंट” और अपनी अत्यधिक बुद्धिमत्ता के सहारे आप चुटकियों में काम को निपटा लेगी। जिन महिलाओं को प्रेम जीवन को लेकर कोई अहम फैसला लेना है उन्हें यह फैसला आज टाल देना चाहिए। 

 

कर्क राशि 

आप एक अत्यधिक भावुक महिला हैं इसलिए ज्यादातर फैसलों में आपकी भावनाएँ शामिल होती हैं। आज का दिन भावनात्मक रूप से आपको कमजोर बनाने वाला रह सकता है। मानसिक तौर से आप खुद को कमजोर महसूस कर सकती हैं। जीवन के कुछ मोड़ों पर आपको किसी खास के सहारे की जरूरत महसूस हो सकती है लेकिन यह सहारा आपको शायद ही मिल पाए। आपके मूड में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आज देखे जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर भी आप ज्यादा संतोषजनक कार्य नहीं कर पाएँगी। 

 

सिंह राशि 

अपने कार्यक्षेत्र पर आपको आज काफी संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन इस संघर्ष को कोई अन्य भाँप भी नहीं पाएगा क्योंकि आप एक मजबूत विचारों और बलशाली व्यक्तित्व की महिला हैं। साथ में महिला दिवस के दिन आप किसी के भी सामने झुकना नहीं चाहेंगी। बॉस के साथ संबंधों को आप सुधारने का प्रयास करेगी और ये प्रत्यक्ष ना होकर अप्रत्यक्ष रहेगा अर्थात अपने काम के बल पर आप ये करेगी। घर-गृहस्थी का बोझ आज भूलना चाहेगी क्योंकि आप अपने लिए कुछ समय निकालना चाहती हैं। 

 

टैरो रीडर । अंक ज्योतिषी । वास्तु सलाहकार । फेंगशुई एक्सपर्ट । करियर एस्ट्रोलॉजर । लव एस्ट्रोलॉजर । फाइनेंशियल एस्ट्रोलॉजर । मैरिज एस्ट्रोलॉजर । मनी एस्ट्रोलॉजर । स्पेशलिस्ट एस्ट्रोलॉजर 

 

कन्या राशि 

इस महिला दिवस पर आपका अपनी माता के प्रति विशेष अनुराग उमड़ सकता है जबकि पिता के साथ कनेक्शन कमजोर पड़ता नजर आता है। माता से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनती है। आप बहुत ही व्यवहारिक महिला है लेकिन आज कोई बात आपके दिल को ठेस पहुँचा सकती है। कार्यक्षेत्र पर करने को बहुत कुछ काम होगा लेकिन काम को निपटाने का मन बिल्कुल नहीं होगा। आप खुद के लिए कुछ समय निकालकर एंजॉय करें और अपनी ऊर्जा शक्ति को फिर से एकत्रित करें।  

 

तुला राशि 

आज आप सिर्फ और सिर्फ मौज-मस्ती करती नजर आएंगी। शाम या रात्रि के समय आप पार्टी का आयोजन कर सकती हैं। पूरी तरह से पार्टी नहीं कर पाएंगी तब भी एक दो मित्रों के साथ मिलकर कहीं डिनर का प्रोग्राम भी आपका बन सकता है। इस पार्टी के आयोजन का एक कारण दिन भर की ऑफिस की थकान को दूर करना भी है। प्रेम संबंधों के लिए दिन मिश्रित सा कहा जाएगा क्योंकि आज रुठने-मनाने का दिन हो सकता है। जो महिलाएं नई जगह पर जॉब के लिए अप्लाई करना चाहती हैं उन्हें आज कर देना चाहिए, अगले दिन के लिए इस काम को ना छोड़ें। 

 

वृश्चिक राशि 

महिला दिवस पर आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है क्योंकि काफी समय से आप जी-जान से अपनी पहचान बनाना चाह रही होगी लेकिन बहुत ज्यादा अभी तक बना नहीं बना पाई होगी। मन में कुछ खिन्नता का भाव समाया रह सकता है लेकिन आपको एक बात समझनी है कि जो भी प्रयास आपके द्वारा अभी तक किए गए हैं वो कभी बेकार नहीं जाएँगे। आज ना सही कुछ समय बाद आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य ही मिलेगा इसलिए आप सिर्फ अपने कर्मों पर ध्यान दें फल की इच्छा अभी कुछ समय के लिए भूल जाएँ। 

 

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए बहुत सारे अवसर प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है क्योंकि कार्यक्षेत्र पर आपका काम सभी को पसंद आने वाला होगा। आपके काम के बलबूते पर सभी आपको जानेगें और जिनकी नजरों से आप अभी तक बची होगी वह लोग भी आपकी तरफ आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाएँगे। निजी जीवन की अगर बात करें तब वहाँ कुछ परेशानी आपको देखनी पड़ सकती है। फिजूलखर्ची से आप चाहकर भी खुद को बचा नहीं पाएँगी। भविष्य में होने वाली यात्रा का प्लान आज बन सकता है। कुल मिलाकर दिन मिश्रित से फल प्रदान करने वाला रहेगा। 

 

मकर राशि 

पृथ्वी तत्व राशि होने से आपकी सहनशीलता किसी से छिपी नहीं होगी। इसी सहनशीलता से आप अत्यधिक व्यवहारिक महिला हैं जो सिर्फ भावनाओं में बहकर निर्णय नहीं लेती हैं वरन बात के सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद ही अंतिम निर्णय पर पहुँचती हैं। आपकी इसी खासियत की वजह से आज का दिन भी खास बनने वाला होगा। महिला दिवस पर आप समाज-सोसायटी में अपनी पहचान बनाना चाहेगी और इसके लिए आप भरसक प्रयास करेगीं। जिन महिलाओं की लव-लाईफ़ में पिछले कुछ समय से परेशानी आ रही होगी उन्हे आज चुप रहना चाहिए क्योंकि आज बात ज्यादा बिगड़ सकती है। 

 

कुंभ राशि 

अपने जैसी मानसिक स्तर की महिलाओं के साथ बातचीत का अवसर आपको मिल सकता है। इस महिला दिवस पर आनलाईन कुछ समारोहों का हिस्सा बन सकती हैं जहाँ आपके मन के भाव महिलाओं के लिए कुछ कर दिखाने के रहेगे। काफी समय से आप विदेशी कंपनियों में काम के लिए कोशिश कर रहीं हैं तब आपको मनोनुकूल फल प्राप्त हो सकते हैं। वर्तमान नौकरी में आप आज असंतुष्ट नजर आती हैं जिससे मन बेचैन रहेगा। माता-पिता या किसी पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य भी आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।  

 

मीन राशि 

कार्यक्षेत्र पर आपका दिन अच्छा रहेगा और अब तक जो भी आपने मेहनत की है उसका अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा लेकिन आपके सहयोगी आपकी ऎसी सफलता को देखकर बहुत ज्यादा खुश नहीं हो पाएँगे। बहन अथवा बहन जैसी महिला आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। पर्सनल लाईफ में कुछ उथल-पुथल महसूस कर सकती हैं और इस कारण आपकी वाणी बहुत खराब हो सकती हैं जिस पर नियंत्रण नहीं रखा तब आपसी संबंधों में खटास उत्पन्न होते देर नहीं लगेगी। प्रेम संबंधों का मिला-जुला रुप देखने को मिल सकता है।   

 

एस्ट्रोयोगी परिवार की तरफ से समस्त महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!