गुडलक पाने के लिए राशिनुसार पहनें कपड़े

Sun, Dec 01, 2019
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sun, Dec 01, 2019
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
गुडलक पाने के लिए राशिनुसार पहनें कपड़े

आमतौर पर फर्स्ट इंप्रेशन इज़ द लास्ट इंप्रेशन होता है। जब आप पहली बार किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो सबसे पहले उसे उसके बर्ताव और कपड़ों से ही जज करते हैं। वहीं दूसरी ओर आपके द्वारा पहने गए कपड़े आपको हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि आप राशिनुसार कपड़ों का चुनाव करते हैं तो न केवल लोग आपसे प्रभावित होते हैं बल्कि गुडलक भी आता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि राशि के मुताबिक आपको क्या और कैसे कपड़े पहनने चाहिए?

 

यह राशिफल सामान्य गणना के आधार पर प्रस्तुत किया गया है अपनी कुंडली के अनुसार पहनावा जानने के लिये एस्ट्रोयोगी पर देश भर के प्रसिद्ध ज्योतिषियों से परामर्श करें।
 

राशिनुसार पहनावा

 

मेष राशि

राशिचक्र की पहली राशि मेष है। इन राशि के जातकों को अधिक चमक-धमक वाले कपड़ों से परहेज करना चाहिए। आपको अपनी उम्र और परिस्थिति के अनुसार कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। यदि हो सके तो आपको हमेशा हल्के और शालीन कपड़े पहनने चाहिए, ताकि आप गंभीर और समझदार व्यक्ति के रूप में दिखाई दें।

 

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को थोड़े चमकदार और खूबसूरत रंगों वाले कपड़ों का चयन करना चाहिए, ताकि आप अपनी उम्र से थोड़ा कम नज़र आएं और आपका व्यक्तित्व खुलकर सामने आ सके। आमतौर पर वृषभ राशि के जातक नीरस रंग के कपड़े पहनते हैं जिसकी वजह से उनकी पर्सनैलिटी छिप जाती है।

 

मिथुन राशि

राशिचक्र की तीसरी राशि है मिथुन। इन राशि के जातक आमतौर पर अपने पहनावे को लेकर काफी सजग और सतर्क रहते हैं। वे कपड़ों के चुनाव में रंग और ट्रेंड को हमेशा ध्यान रखते हैं, परंतु आपको पहनावे के अलावा अपने स्वभाव पर भी ध्यान देने जरूर होती है।

 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का पहनावा अपनी इच्छानुसार होता है। जब उनका मूड अच्छा होता है तो उनका पहनावा भी खूबसूरत होता है और यदि उनका मूड खराब होता है तो उनका पहनावा भी उल्टासीधा होता है। इसलिए आपको हमेशा अपने पहनावा को सही रखना चाहिए ताकि आपका मूड अच्छा बना रहे। 

 

सिंह राशि

राशिचक्र की पांचवी राशि है सिंह। इस राशि के लोगों का पहनावा हमेशा कमजोर रहता है। ये लोग कपड़ों पर बहुत कम ध्यान देते हैं। जब कोई इनके पहनावे को लेकर बार-बार टोकता है तब ये अपने पहनावे में बदलाव करते हैं। इसलिए सिंह राशि के जातकों को हमेशा साफ-सुथरे और सुंदर रंगों वाले कपड़े पहनने चाहिए इससे उनका वर्चस्व बढ़ेगा और संघर्ष कम होगा।

 

कन्या राशि

इस राशि के जातक पहनावे को लेकर सजग रहते हैं और हमेशा बेहतरीन व महंगे कपड़े पहनते हैं। इसके विपरीत कभी-कभार ये अजीबोगरीब कपड़ों को भी पहन लेते हैं। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि पहनावे पर विशेष ध्यान दें ताकि आपके रिश्ते और मन दोनों अच्छे रहें।

 

तुला राशि

राशिचक्र की सभी राशियों में यह राशि पहनावे और स्टाइल के मामले में सबसे ऊपर है। इन राशि के लोग हमेशा सही और सुंदर कपड़े पहनते हैं और दूसरे उनके पहनावे की वजह से आकर्षित होते हैं। लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि आप दिखावे के चक्कर में फिजूल खर्ची से बचें।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का मूड स्विंग होता रहता है जिसकी वजह से इनका पहनावा मूड पर निर्भर करता है। यदि मूड अच्छा है तो सुंदर और सही कपड़े पहन लेते हैं और अगर मूड खराब है तो फटे औऱ ऊटपटांग कपड़े भी पहन लेते हैं। इसलिए आपको हमेशा अपने मूड को अच्छा रखना चाहिए ताकि आप दूसरों पर अपना प्रभाव बना सकें और लोग आपकी अहमियत को समझें।

 

धनु राशि

इन राशि के लोग पहनावे को लेकर काफी लापरवाह होते हैं। इनके पहनावे को देखकर आप इनकी आर्थिक स्थिति का अंदाजा कभी नहीं लगा सकते हैं। इसलिए धनु राशि के जातकों को विशेष दिन और विशेष कार्य के लिए एक विशेष पहनावा रखना चाहिए।

 

मकर राशि

राशिचक्र की 10वीं राशि है मकर। इस राशि के जातक आमतौर पर युवावस्था में तो अपने पहनावे पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं लेकिन जैसे-जैसे इनकी उम्र बढ़ती है ये पहनावे को लेकर सजग और सतर्क हो जाते हैं। आपको उम्र के अनुसार ही कपड़े पहनने चाहिए।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का पहनावा या तो बहुत अच्छा होता है या तो बहुत खराब। यदि इनको ड्रेसिंग सेंस आ गया तो इनका पहनावा उम्दा हो जाता है। इसलिए आपको हमेशा कुछ नया ट्राई करते रहना चाहिए फिर चाहे वो स्टाइल में हो या रंगों में।

 

मीन राशि

राशिचक्र की अंतिम राशि है मीन। मीन राशि के लोगों का पहनावा काफी धीर-गंभीर होता है। ये लोग कपड़ों के मामले में रंग या स्टाइल से ज्यादा कंफर्ट को महत्व देते हैं। लेकिन आपको पहनावे में थोड़ा रंग और फैशन ट्रेंड का भी ख्याल रखना चाहिए।


संबंधित लेख

राशिनुसार जानें अपनी सासू मां का स्वभाव, नहीं होगी अनबन  । राशिनुसार इनकी पूजा से करें नववर्ष 2020 की शुरुआत


 

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!