अंकज्योतिष राशिफल 2024

अंकज्योतिष राशिफल 2024 - Numerology 2024 in Hindi


क्या आप सोच रहे हैं कि साल 2024 आपके लिए कैसा होगा? तो आपको बता दें कि इस नए साल में आपके लिए बहुत सारे सरप्राइज हो सकते हैं। साल 2024 के बारें में अधिक जानने के लिए, अंकज्योतिष राशिफल 2024 की भविष्यवाणियों को पढ़ें और इसके महत्व को समझें।

अंकज्योतिष 2024 की भविष्यवाणियां देखने के लिए अपना मूलांक चुनें


अपना मूलांक जानें

क्या आप अपने जीवन में इस साल एक नई शुरुआत करना चाह रहे हैं? क्या आप अपने जीवन के बारें कुछ नया जानने के लिए उत्सुक हैं या आप यह जानना चाहते हैं कि यह साल आपके लिए क्या खुशखबरी लेकर आया है। तो, करियर, वित्त, प्रेम और शिक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी पानें के लिए एस्ट्रोयोगी के अंकज्योतिष राशिफल 2024 को अच्छे से पढ़ें।

साल 2024, शनि का अंक है। साल 2024 में, शनि आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव ला सकते हैं। हर कोई कुछ अच्छा होने की उम्मीद कर सकता है। अंक ज्योतिष राशिफल 2024 के अनुसार, यह साल करियर और बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग इस साल कुछ नया करेंगे।

अंकज्योतिष की भविष्यवाणियों के अनुसार, यह साल सभी के लिए न्याय से भरा होने वाला है। हर फील्ड के लोग कड़ी मेहनत करेंगे और अपने जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप रिजल्ट भी मिलेंगे। साल 2024 आपके तकनीकी अध्ययन और नौकरी के फील्ड में प्रयास करने का भी हो सकता है।

आइए जानें कि साल 2024 से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं?

अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियों से संकेत मिलता है कि साल 2024 में मूलांक 8 की शक्ति होती हैं। ऐसा माना जाता है कि मूलांक 8 व्यक्ति को मजबूत, शक्तिशाली और मेहनती बनाता है। मूलांक 8 द्वारा शासित लोग अपने भौतिकवादी लक्ष्य प्राप्त करते हैं। वे व्यावहारिक होते हैं और हमेशा न्याय चाहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2024 में अंक 2 और अंक 4 का गुण है। अंक 2 जानकारी प्राप्त करने और सहयोग का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि अंक 4 मैनेजमेंट और कार्य का प्रतिनिधित्व करता है।

साल 2024 के चारों अंकों में शनि की ऊर्जा है। इस मूलांक 8 में उपलब्धियों प्राप्त करने के लिए एक मजबूत क्षमता होती है। यह करियर, सफलता और उनके लक्ष्यों की उपलब्धियों का भी अंक है।

अंकज्योतिष में मूलांक 8 का क्या अर्थ है?

अंक ज्योतिष में संख्या 8 धन, शक्ति और कर्म का प्रतिनिधित्व करती है। मूलांक 8 में आपको अनंत का चिह्न दिखाई देगा, जो कि अनंत की संख्या है, यह मूलांक 8 को बहुत खास बनाता है। माना जाता है कि मूलांक 8 वाले लोग भगवान का सबसे ज्यादा आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वे बहुत मेहनती होते हैं इसलिए अक्सर अपने सीनियर्स के पसंदीदा होते हैं। वे चुनौतीपूर्ण कार्यों को संभालने में भी सक्षम होते हैं।

मूलांक 8 से प्रभावित लोग कठोर स्वभाव के होते हैं। वे सत्ता, पद और पैसे में विश्वास करते हैं।

नंबर 8 आपको हर क्षेत्र में अच्छा पद दे सकता है।

मूलांक 8 वाले लोगों में अच्छे लीडर के गुण होते हैं। वे अपने एम्प्लॉईज की अच्छे से देख रेख और उन्हें कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही बड़े ऑर्गनाईजेशन में जिम्मेदारी संभालने में सक्षम भी हो सकते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव हो सकते हैं। जब नकारात्मक प्रभावों की बात आती है, तो माना जाता है कि यह संख्या आपके जीवन में उतार-चढ़ाव लाती है। आपको कभी-कभी संघर्ष करना पड़ सकता है और कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कड़ी मेहनत करना और अपना सर्वश्रेष्ठ देना सभी के लिए साल 2024 का मुख्य उद्देश्य हो सकता है।

इसके अलावा मूलांक 8 आपके भाग्य में समय-समय पर उतार-चढ़ाव ला सकता है। कभी-कभी, इससे जातक निराश हो सकते हैं। यह संख्या लोगों को अतिमहत्वाकांक्षी बना सकती है, जिससे अक्सर जीवन में तनाव हो सकता है।

मूलांक 8 के तहत जन्में लोगों के साथ रहना तब तक मुश्किल होता है जब तक कि वे तालमेल बिठाने के इच्छुक न हों। जब बात इनके पर्सनल जीवन की आती है, तो इन व्यक्तियों के पास अपने पर्सनल जीवन के लिए समय ही नहीं बचता है। जब उन्हें कोई उपयुक्त पार्टनर मिल जाता है, तो वे उनकी अच्छी देखभाल करते हैं। ये रिश्तों में वफादार होते हैं, फिर भी आमतौर पर इनकी लव लाइफ वैसी नहीं होती जैसी होनी चाहिए।

अंकज्योतिष की भविष्यवाणियों से संकेत मिलता है कि साल 2024 अच्छे वाइब्स से भरा साल होगा, जो आपके जीवन में अधिक खुशियां और आनंद लाएगा।

  • वार्षिक अंक ज्योतिष राशिफल के अनुसार, साल 2024 जीवन में सही रास्ते पर चलने वालों को न्याय देगा।
  • सरकारी नौकरी और वित्त के लिए साल 2024 ठीक रहेगा।
  • अपना कारोबार करने वाले लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
  • साल 2024 आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा।

साल 2024 पर मूलांक 8 के ग्रह शनि का शासन है, और मूलांक 8 आपकी वित्तीय वृद्धि सुनिश्चित करेगा। आर्थिक रूप से इस साल आप भले ही धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपकी उन्नति जरुर होगी। अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी 2024 के अनुसार, आपको अपने पेशेवर जीवन में भी स्थिरता मिलेगी।

अंक ज्योतिष भविष्यवाणी 2024 के अनुसार, यह साल रिश्तों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप अपने पार्टनर और रिश्ते को लेकर गंभीर हैं, तो खुद को तैयार रखें क्योंकि आप सफल होंगे। भविष्य में भी आपका रिश्ता मजबूत होगा।

अंक ज्योतिष 2024 की भविष्यवाणियों से संकेत मिलता है कि साल 2024 राजनेताओं और रियल-एस्टेट के काम से जुड़े जातकों के लिए बहुत उल्लेखनीय रहेगा। जो लोग अपना घर चाहते हैं उनके लिए यह साल अच्छा रहेगा। आप अपना घर खरीद सकते हैं या बनवा सकते हैं।


2024 Numerology 2023 Moolank 1

मूलांक (1) - (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्म लेने वाले लोग) अंक (1) सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है

मूलांक1 बहुत शक्तिशाली अंक है। यह ऊर्जा और जीवन का जीवंत स्रोत है। मूलांक 1 वालों में लीडर के गुण होते हैं, आप हर काम में पहल करते हैं और आपके भीतर बहुत आत्मविश्वास होता है, आप बिना पढ़ाई के भी अपनी नॉलेज से काम कर सकते हैं। आप में हर चीज़ में शामिल होने की क्षमता होती है। आप  और पढ़ें...

2024 Numerology 2023 Moolank 2

मूलांक (2) - (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोग) अंक (2) चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है

अंकज्योतिष में मूलांक 2 सहयोग, सहनशीलता, क्षमा और धैर्य का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक 2 वाले लोग कूटनीतिक होते हैं। ये अपनी कूटनीति का प्रयोग कर किसी भी विकट परिस्थिति से बिना किसी तनाव के निकल आते हैं। आप आध्यात्मिक और मिलनसार होते हैं। वे हमेशा दूसरों को शांति और खुशी प्रदान करने का प्रयास  और पढ़ें...

2024 Numerology 2023 Moolank 3

मूलांक (3) - (महीने की 3, 12, 21,30 तारीख को जन्म लेने वाले लोग) अंक (3) बृहस्पति का प्रतिनिधित्व करता है

अंकज्योतिष के अनुसार, शनि 2024 का स्वामी है और बृहस्पति अंकज्योतिष संख्या 3 का स्वामी है। शनि न्याय का ग्रह है, और बृहस्पति ज्ञान का ग्रह है। जीवन में सफलता के लिए आपको शनि और बृहस्पति दोनों की आवश्यकता है। इसकी मदद से आप रोजाना अपनी जरूरत की हर चीज हासिल कर सकते हैं। शनि  और पढ़ें...

2024 Numerology 2023 Moolank 4

मूलांक (4) - (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्म लेने वाले लोग) अंक (4) राहु का प्रतिनिधित्व करता है

अंक ज्योतिष में मूलांक 4 प्रभावशाली है। मूलांक 4 द्वारा शासित लोग मेहनती और व्यावहारिक होते हैं। शनि साल 2024 पर शासन करते हैं और राहु ग्रह संख्या 4 पर शासन करते हैं। मूलांक 4 लोगों को भौतिकवादी लक्ष्य, नेतृत्व गुण और कड़ी मेहनत करने वाला स्वभाव देता है, और अंक ज्योतिष में  और पढ़ें...

2024 Numerology 2023 Moolank 5

मूलांक (5) - (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोग) अंक (5) बुध का प्रतिनिधित्व करता है

अंक ज्योतिष मूलांक 5 ज्ञान, ऊर्जा, चतुराई, स्वतंत्रता और परिवर्तन के प्रति प्रेम और एक तेजतर्रार व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। साल 2024 पर शनि का शासन है, यह लोगों को व्यावहारिक और आध्यात्मिक बनाते हैं। अंक ज्योतिष में मूलांक 5 वाले लोगों में व्यक्तिगत हित के लिए  और पढ़ें...

2024 Numerology 2023 Moolank 6

मूलांक (6) - (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोग) अंक (6) शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है

मूलांक 6 संतुलन, ज़िम्मेदारियाँ, लव, परिवार, भरोसा और लग्जरीपूर्ण जीवन का अंक है। दूसरी ओर, अंक 8 पर शनि का शासन है, और यह कड़ी मेहनत, अधिकार, भौतिकवाद, शक्ति, स्थिति और धन के लिए है। अंक ज्योतिष में मूलांक 6 एक फॅमिली अंक है। मूलांक 6 वाले लोग हमेशा ज़िम्मेदारी लेते हैं,  और पढ़ें...

2024 Numerology 2023 Moolank 7

मूलांक (7) - (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोग) अंक (7) केतु का प्रतिनिधित्व करता है

अंकज्योतिष मूलांक 7 विश्लेषण, अध्ययन, अलगाव, पूर्णता और किसी भी समय नई परियोजनाओं को अपनाने के साहस के लिए है। मूलांक 7 वाले लोग सबसे अधिक आध्यात्मिक, दार्शनिक और ईमानदार होते हैं। आप दूसरों के जीवन को अच्छा बनाने में मदद करते हैं। आप स्वाभाविक शिक्षक और नेता हैं। उनमें चुंबकीय व्यक्तित्व होता  और पढ़ें...

2024 Numerology 2023 Moolank 8

मूलांक (8) - (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले लोग) अंक (8) शनि का प्रतिनिधित्व करता है

क्या आप जानते हैं कि अंक ज्योतिष में, मूलांक 8 अधिकार, दिशा, भौतिकवाद और प्रबंधन का प्रतिनिधित्व करता है? संख्या 8 भिन्न है क्योंकि यह एक अनंत संख्या Infinity है, जहाँ दो सर्किल एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। मूलांक 8 वाले जातकों के लिए साल 2024 का स्वामी ग्रह केतु हैं।   और पढ़ें...

2024 Numerology 2023 Moolank 9

मूलांक (9) - (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग) अंक (9) मंगल का प्रतिनिधित्व करता है

अंक ज्योतिष में मूलांक 9 धैर्य, सहनशीलता, क्षमा और आध्यात्मिकता का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक 9 से जुड़े जातक दूसरों की सेवा करने के लिए जाने जाते हैं। आप भाग्यशाली लोग हैं।  मूलांक 9 वाले लोग व्यापक सोच वाले, ऊर्जावान और दयालु होते हैं। ये शानदार लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते  और पढ़ें...

✍️ लेखक - एस्ट्रो नैन्सी

ये केवल सामान्य भविष्यवाणियाँ हैं, साल 2024 में अपनी जीवन के बारे में विशिष्ट और व्यक्तिगत जानकारी के लिए और विशेष उपायों की खोज के लिए, एस्ट्रोयोगी की विशेषज्ञ एस्ट्रो नैन्सी से मार्गदर्शन प्राप्त करें।

अंकज्योतिषचार्यों से बात करें

loader_image