धनु राशि वालों की आजादी व बदलाव पसंद करने की आदत घरेलु कन्या के लिए बहुत ही ज्यादा असहनीय हो जाती है। धनु राशि के पुरुष कन्या राशि की महिला के साथ बहुत ही आसानी से प्यार कर बैठते हैं। उसकी साफ-सुथरी आदतें बहुत जल्दी उन्हें अपनी और आकर्षित कर लेती हैं, लेकिन शादी के बाद बहुत जल्दी हो वो ये जान जाते हैं कि उन्हें बहुत कुछ ऐसा भी मिल गया है, जिसकी कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। धनु को शादी के बाद ही इस बात का एहसास होता है कि वो बातें जो उसे शादी से पहले बहुत पसंद आती थीं, वो ही शादी के बाद उसके जी का जंजाल बन गई हैं। धनु राशि वालों को हर समय कलह करते रहना बिल्कुल पसंद नहीं आता और कन्या राशि वालों को इसमें महारत हासिल होती है। इन दोनों में रात और दिन का फर्क होता है। कन्या आज में जीते हैं, जबकि धनु राशि वाले भविष्य पर नज़र रखते हैं और इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि वो कल क्या करेंगे। इन दोनों के बीच के झगड़ों को सुलझाना संभव नहीं होता।