
Ank Jyotish Masik Rashifal September 2025: सितंबर अंक ज्योतिष मासिक राशिफल 2025 बताता है कि सितंबर साल का नौवां महीना है, और अंकज्योतिष में अंक 9 को अनुभव और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह अंक हर सबक से गुज़रकर मिली परिपक्वता और समझ का संकेत देती है। यही कारण है कि सितंबर को हमेशा समापन और आत्मचिंतन का महीना माना जाता है।
इस समय जीवन हमें सिखाता है कि हर अंत कोई हानि नहीं, बल्कि एक नए आरंभ की तैयारी है। यह महीना हमें रुककर सोचने का, अपने बीते अनुभवों से सीख लेने का और उन बोझों को छोड़ने का अवसर देता है जो अब हमारे काम के नहीं रहे। जब हम पुराने अध्याय बंद करते हैं, तभी जीवन हमें हल्के कदमों से भविष्य की ओर बढ़ने का मौका देता है।
मासिक अंक ज्योतिष सितंबर 2025 की भविष्यवाणी के अनुसार, यह दुर्लभ स्थिति संकेत देती है कि अब कई कार्मिक चक्र पूरे होंगे। चाहे करियर हो, रिश्ते हों या जीवन की कोई और ज़िम्मेदारी जो चीज़ें अब समाप्त हो रही हैं, वे वास्तव में आपको आगे बढ़ाने के लिए ही हैं।
यदि आप अपना व्यक्तिगत जीवन और भविष्य विस्तार से जानना चाहते हैं तो ऑनलाइन जन्म कुंडली देखें।
सभी मूलांक वालों के लिए यह महीना कुछ नई सीख और आगे बढ़ने के अवसर लेकर आएगा। जानिए मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए मासिक अंकज्योतिष की भविष्यवाणियां।
(जो लोग 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 1 होता है।)
सितंबर का महीना आपके लिए ठहराव और आत्ममंथन लेकर आ सकता है। यह समय जल्दबाज़ी करने या हर चीज़ को अपने नियंत्रण में रखने का नहीं है, बल्कि खुद को शांत करके नए अवसरों की तैयारी करने का है। जीवन में कुछ पुरानी चीज़ों का समापन होगा, और यही अंत आगे चलकर आपके लिए नई शुरुआत की राह खोलेगा।
करियर: सितंबर अंकज्योतिष भविष्यवाणियों के अनुसार, इस महीने आपके करियर में एक महत्वपूर्ण चक्र पूरा हो रहा है। कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है या कोई ज़िम्मेदारी समाप्त हो सकती है। घबराइए नहीं, क्योंकि यह ठहराव केवल अस्थायी है। ब्रह्मांड आपके लिए नई नेतृत्व भूमिकाओं और अवसरों की नींव रख रहा है।
रिश्ते: आपके करीबी लोग इस समय आपके साथ समय बिताना और आपकी भावनात्मक उपस्थिति महसूस करना चाहेंगे। कोशिश करें कि हर बात पर नियंत्रण रखने की आदत छोड़कर बस सुनने और समझने पर ध्यान दें। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति प्रवेश कर सकता है जिससे आत्मिक या कर्म संबंध जुड़ा हो। मूलांक 1 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ग्रोथ टिप: सच्ची विरासत केवल नए आरंभ करने में नहीं, बल्कि पुरानी चीज़ों को गरिमा और सहजता के साथ समाप्त करने में भी है।
शुभ अंक: 1, 9, 7
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 8 बजे तक (सूर्य होरा)
(जो लोग 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 2 होता है)
यह महीना आपके लिए साझेदारी और रिश्तों की परीक्षा लेकर आएगा। कई जुड़ाव जहां टूट सकते हैं, वहीं कुछ संबंध और मज़बूत होकर नए रूप में सामने आएंगे। सितंबर अंकज्योतिष भविष्यवाणी 2025 के अनुसार, यह बदलाव हानि नहीं बल्कि सही संतुलन की ओर बढ़ने का संकेत है।
करियर: इस समय आप पार्टनरशिप और सहयोग की स्थिति पर एक बार फिर विचार करेंगे। कुछ पार्टनरशिप्स समाप्त हो सकती हैं और कुछ नए, बेहतर स्वरूप में आगे बढ़ेंगी। इसे नुकसान की तरह न देखें, बल्कि इसे जीवन की दिशा-निर्देश समझें। भावनात्मक समझ इस समय आपके लिए सबसे बड़ा मार्गदर्शन बनेगी।
रिश्ते: सितंबर का समय आपके रिश्तों में कर्मफल का अनुभव कराएगा। जिन संबंधों में असंतुलन है, वे अपने आप दूर हो जाएंगे, वहीं आत्मीय और सच्चे रिश्ते और गहरे होंगे। मूलांक 2 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ग्रोथ टिप: रिश्तों में ज़बरदस्ती पकड़ बनाए रखना उन्हें घुटन देता है। प्रेम को बहने दें, उसे स्वाभाविक रूप से खिलने दें।
शुभ अंक: 2, 6, 9
शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार
शुभ समय: शाम 7 बजे से 9 बजे तक (चंद्र होरा)
ये भी पढ़ें: September Tarot Masik Rashifal 2025: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ?
(जो लोग 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 3 होता है।)
इस महीने आपके रचनात्मक कार्य और मेहनत का फल सामने आ सकता है। कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा, पढ़ाई का एक चरण समाप्त होगा या आपके पुराने काम की सराहना मिलेगी। यह समय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
करियर : सितंबर 2025 का अंकज्योतिष राशिफल बताता है कि सितंबर आपके लिए किसी क्रिएटिव काम का समापन लेकर आएगा। कोई कोर्स पूरा हो सकता है, प्रोजेक्ट खत्म होगा या आपके किए गए प्रयासों की सार्वजनिक रूप से सराहना होगी। तालियों और प्रशंसा को विनम्रता से स्वीकार कीजिए।
रिश्ते : रिश्तों में यह गहराई और आत्मचिंतन का समय है। आपको खुद से पूछना होगा कि आप प्रेम से वास्तव में क्या चाहते हैं। अविवाहित लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो शिक्षा, ज्ञान या आध्यात्मिकता के क्षेत्र से जुड़ा हो। मूलांक 3 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ग्रोथ टिप: आपके शब्द केवल प्रभावित करने के लिए नहीं, बल्कि दूसरों को आगे बढ़ाने और आशीर्वाद देने के लिए होने चाहिए।
शुभ अंक: 3, 9, 5
शुभ दिन: गुरुवार, शनिवार
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक (बृहस्पति होरा)
(जो लोग 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 4 होता है।)
इस महीने आप कुछ ज़िम्मेदारियां बदलेंगी, तो कुछ कार्यों का समापन होगा। यह परिवर्तन केवल अंत नहीं है, बल्कि आपके भविष्य की मज़बूत नींव रखने का अवसर भी है।
करियर : लंबे समय से जिन व्यवस्थाओं या कामों पर आप टिके हुए थे, उनमें अब बदलाव देखने को मिलेगा। कोई कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो सकता है या ज़िम्मेदारियों में परिवर्तन आ सकता है। इसे नकारात्मक न समझें, बल्कि मज़बूती से आगे बढ़ने का अवसर समझें।
रिश्ते : आपके रिश्तों में कठोरता और जिद्द धीरे-धीरे कम होगी। मासिक अंकज्योतिष राशिफल सितंबर 2025 सलाह देता है कि इस समय ईमानदारी और संवेदनशीलता रिश्तों में नज़दीकियां लाएगी। मूलांक 4 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ग्रोथ टिप: स्थिरता का असली रूप अटके रहने में नहीं, बल्कि जीवन के चक्रों पर भरोसा करके नई शुरुआत की नींव बनाने में है।
शुभ अंक : 4, 8, 9
शुभ दिन : शनिवार, सोमवार
शुभ समय : सुबह 9 बजे से 11 बजे तक (शनि होरा)
आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि जानने के लिए देखें हमारा आज का पंचांग।
(जो लोग 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 5 होता है।)
यह महीना आपके लिए स्वतंत्रता और बदलाव की सीख लेकर आएगा। कुछ कार्य या यात्राएँ पूरी हो सकती हैं, जिससे आपको नए अवसरों का अनुभव होगा। कुछ समय के उत्साह की बजाय इस समय जीवन की सीखों को अपनाना ज़रूरी होगा।
करियर: इस महीने काम में यात्राओं से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। आपको असली आज़ादी नई शुरुआत से नहीं, बल्कि पुरानी चीज़ों के खत्म होने से मिलेगी। सितंबर 2025 का मासिक अंकज्योतिष राशिफल संकेत देता है कि इस समय चीज़ों को जोड़ना और बैलेंस करना ज़रूरी है।
रिश्ते: जल्दबाज़ी में बने रिश्ते लंबे नहीं चलेंगे। पछताने की जगह उनसे सबक लें। जो भी रिश्ता बचा रहेगा, वो सच्चा और दिल से जुड़ा होगा। मूलांक 5 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ग्रोथ टिप: जिंदगी हमेशा बदलती रहती है। इसलिए हालात को ज़बरदस्ती कंट्रोल करने के बजाय बस फ्लो के साथ चलें।
शुभ अंक: 5, 9, 1
शुभ दिन: बुधवार, रविवार
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक (बुध होरा)
ये भी पढ़ें: September Shubh Muhurat 2025: जानें सितम्बर माह में शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त
(जो लोग 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 6 होता है।)
इस महीने आपके लिए काम और रिश्तों दोनों में संतुलन और आत्मीयता महत्वपूर्ण रहेगी। सितंबर अंकज्योतिष भविष्यवाणियों के अनुसार, आप ऐसे कामों की ओर आकर्षित होंगे जो सेवा, उपचार या रचनात्मकता से जुड़े हों। साथ ही, प्रेम जीवन में गहराई और जिम्मेदारी का भाव बढ़ेगा।
करियर: इस महीने सेवा, हेल्थ या क्रिएटिव काम से खुशी मिलेगी। जिन भूमिकाओं से थकान और बोझ महसूस होता है, उनसे दूरी बनाकर आप ऐसे कामों को अपनाएँगे जो आपके भीतर ऊर्जा और खुशी भरें। सेवा, कला और हीलिंग से जुड़े क्षेत्र विशेष लाभकारी होंगे।
रिश्ते: रिश्तों में इस महीने प्रेम गहराई लेकर आएगा और यह एक पवित्र ज़िम्मेदारी के रूप में विकसित होगा। सहारा बनने वाली आदतें कम होंगी और असली साझेदारी मजबूत होगी। मूलांक 6 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ग्रोथ टिप: अपने दिल को खुला रखें और प्रेम को सहजता व गरिमा के साथ स्वीकार करना सीखें।
शुभ अंक: 6, 9, 3
शुभ दिन: शुक्रवार, सोमवार
शुभ समय: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक (शुक्र होरा)
(जो लोग 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 7 होता है।)
यह महीना आत्मचिंतन और आध्यात्मिक प्रगति का समय लेकर आएगा। आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति मज़बूत होगी और आप अपने जीवन की दिशा को गहराई से समझ पाएंगे। सपनों और संकेतों पर ध्यान देना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।
करियर: सितंबर 2025 की मासिक अंकज्योतिष भविष्यवाणी के अनुसार, इस समय आपका इंट्यूशन आपका मार्गदर्शक होगा। अब आप आध्यात्मिक या गहरे अर्थ वाले कार्यों से जुड़ सकते हैं। अपने सपनों, संयोगों और भीतर की आवाज़ों पर ध्यान दें, वे आपके लिए मार्गदर्शक साबित होंगी।
रिश्ते: आपको सोशल एक्टिविटी से ज़्यादा अपना पर्सनल स्पेस पसंद आएगा। सिंगल लोग किसी खास, आध्यात्मिक या कर्म से जुड़े इंसान से मिल सकते हैं। मूलांक 7 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ग्रोथ टिप: हर सवाल का जवाब ढूँढने की ज़रूरत नहीं है। खुद को छोड़ देना ही असली ज्ञान की ओर ले जाएगा।
शुभ अंक: 7, 9, 2
शुभ दिन: सोमवार, शनिवार
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक (राहु/केतु होरा)
(जो लोग 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 8 होता है।)
इस महीने आपके पास कुछ ज़िम्मेदारियां आ सकती हैं। कुछ लोगों को प्रमोशन या मान-सम्मान मिलेगा, तो कुछ लोग शक्तिशाली पद छोड़कर एक नई दिशा चुनेंगे। जो भी बदलाव होगा, वह आपके जीवन के कर्म से जुड़ा हुआ होगा।
करियर: इस समय ज़िम्मेदारी का शिखर सामने है। कुछ लोगों को प्रमोशन या सम्मान मिल सकता है, जबकि कुछ लोग अपनी पोज़िशन छोड़ सकते हैं। दोनों ही स्थितियाँ आपके कर्म से जुड़ी हैं। ईमानदारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
रिश्ते: जिन रिश्तों में समस्याएं थीं, वहाँ अब नरमी और करुणा से बदलाव आएगा। कोई सोलमेट आपकी ज़िंदगी में आ सकता है या कोई पुराना रिश्ता अपने अंत तक पहुँच सकता है। मूलांक 8 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ग्रोथ टिप: असली ताक़त विनम्रता और सेवा भाव में है, न कि केवल पद या अधिकार में।
शुभ अंक: 8, 1, 9
शुभ दिन: शनिवार, मंगलवार
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक (शनि होरा), शाम 6 बजे से 8 बजे तक (मंगल होरा)
Shradh 2025 Kab Hai: पितृपक्ष की शुरुआत, तिथियां और सर्वपितृ अमावस्या का महत्व
(जो लोग 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 9 होता है।)
अंकज्योतिष मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना आपको पुराने कार्य पूरे करने और मानवीय व आध्यात्मिक सेवा की ओर कदम बढ़ाने का अवसर देगा।
करियर: सितंबर आपके लिए समापन और नई शुरुआत का समय है। जिन कार्यों को आप लंबे समय से कर रहे थे, वे अब पूरे हो सकते हैं। पुराने काम सम्मान के साथ पूरे करें और फिर मानव सेवा या आध्यात्मिक काम में कदम बढ़ाएं।
रिश्ते: टॉक्सिक रिश्तों को छोड़ दें। माफ़ करना ही आपकी सबसे बड़ी दवा है। जैसे-जैसे आप पुराने बंधनों को मुक्त करेंगे, वैसे-वैसे महीने के अंत तक कोई नया आत्मिक संबंध आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है। मूलांक 9 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ग्रोथ टिप: जो भी आप देंगे, वो नए रूप में लौटकर आएगा। माफ़ करने की प्रवृति अपनाएँ।
शुभ अंक: 9, 6, 3
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार
शुभ समय: शाम 4 बजे से 6 बजे तक (मंगल होरा)
यदि अंकज्योतिष भविष्यफल पढ़ने के बाद भी आपके मन में सवाल हैं, तो अभी एस्ट्रोयोगी के अनुभवी ज्योतिषी एस्ट्रो रोली से सीधे कॉल करें और समाधान पाएं।