Hanuman Jayanti Wishes In Hindi: हनुमान जयंती पर भेजें ये भक्ति भरे बधाई संदेश!

Tue, Mar 31, 2026
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Mar 31, 2026
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Hanuman Jayanti Wishes In Hindi: हनुमान जयंती पर भेजें ये भक्ति भरे बधाई संदेश!

Hanuman Jayanti Wishes In Hindi: हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। यह दिन शक्ति, भक्ति और निष्ठा की याद दिलाता है। हनुमान जयंती पर लोग सच्ची श्रद्धा से हनुमान जी और उनके सेवा भाव को याद करते हैं। इस दिन को सभी भक्त हनुमान जयंती के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं।  

साल 2026 में हनुमान जयंती 01 अप्रैल को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस विशेष मौके पर अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को शुभ भावनाएं भेजना बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आप भी हनुमान जयंती पर दिल को छू जाने वाले संदेश ढूंढ रहे हैं तो यहां आपके लिए हनुमान जयंती के कुछ खास शुभकामना संदेश दिए गए हैं। इन्हें आप अपने लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं और भक्तिमय हो सकते हैं।

हनुमान जयंती के लिए हार्दिक शुभकामनाएं हिंदी में (Hanuman Jayanti Wishes In Hindi)

यहां आपके लिए हनुमान जयंती 2026 के लिए अलग-अलग आसान, दिल से लिखे शुभकामनाएं और कोट्स तैयार किए हैं, जिन्हें आप व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या किसी भी प्लेटफॉर्म पर आसानी से शेयर कर सकते हैं।

भक्ति से भरे सन्देश 

करते हैं जो भक्तों के हर सपने पूरे,
मां अंजनी के हैं वो राजदुलारे,
राम-सीता को जो सबसे प्यारे
ऐसे हनुमान जी का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

संकट मोचन नाम है जिनका,
हर संकट को दूर करने वाले हनुमान प्यारे,
आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हों।
बजरंगबली की कृपा सदा बनी रहे।
हनुमान जयंती 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

रामदूत, अतुलित बलधामा,
अंजनीपुत्र पवनसुत नामा
हनुमान जी की कृपा से आपका जीवन
बल, बुद्धि और भक्ति से भर जाए।
शुभ हनुमान जयंती!

श्री हनुमान जी का आशीर्वाद
हमेशा आपके साथ बना रहे,
आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।
हनुमान जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं।

👉 यह भी पढ़ें 📖: Hanuman Chalisa - हनुमान चालीसा

परिवार के लिए Hanuman Jayanti Ki Hardik Shubhkamnaye 

इस पावन दिन पर दुआ है कि
हनुमान जी आपके पूरे परिवार को
स्वास्थ्य, खुशियां और सुरक्षा दें।
आपका घर हमेशा प्रेम और शांति से भरा रहे।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।

बजरंगबली की कृपा से
आपका परिवार हर मुश्किल से सुरक्षित रहे,
और हर दिन खुशियों से भरा हो।
आप सभी को हनुमान जयंती की बधाई।

आज के इस शुभ अवसर पर
प्रार्थना है कि आपके घर में
हमेशा प्रेम, अपनापन और पॉजिटिविटी बनी रहे।
जय हनुमान! शुभकामनाएं।

हनुमान जी की कृपा से
आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो,
और हर दिन नई खुशियां लेकर आए।
आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।

दोस्तों के लिए Hanuman Jayanti Ki Hardik Shubhkamnaye

दोस्त, हनुमान जी तुम्हें हर मुश्किल में हिम्मत दें,
और हर रास्ता आसान बनाएं।
तू हमेशा आगे बढ़ता रहे
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

बस यही दुआ है इस दिन
तेरी जिंदगी से हर परेशानी दूर हो,
और खुशियों की एंट्री कभी बंद न हो।
जय बजरंगबली!

जो भी हनुमान जी के चरणों में आता है,
वो हमेशा खुशियों का वरदान पाता है।
तुम्हें भी हर खुशी मिले
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।

👉 यह भी पढ़ें 📖: Hanuman Strotam - हनुमान स्तोत्र

पॉजिटिविटी से भरे सन्देश (Hanuman Jayanti Wishes In Hindi)

जिनके मन में श्रीराम हैं,
और तन में हनुमान
वही सच्चे अर्थों में बलवान हैं।
हनुमान जी का आशीर्वाद आपको भी
हर दिन मजबूत बनाए। जय श्रीराम!

बजरंगबली सबकी भलाई करते हैं,
हर संकट को दूर कर देते हैं।
जो उनकी शरण में आता है,
उसे जीवन में सच्चा सुख मिलता है।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।

फाड़ सीना, हृदय में राम दिखाया
तभी तो वो महाबली कहलाए।
हनुमान जी हमें सिखाते हैं कि
सच्ची भक्ति सबसे बड़ी ताकत है।

अगर जीवन में राम को पाना है,
तो हनुमान का नाम लेते रहो
अंधकार अपने आप दूर हो जाएगा।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।

हनुमान जयंती के पारंपरिक संदेश 

रामदूत हे केसरी नंदन,
आपके बिना कौन है हमारा
हे संकट मोचन, हमारे दुख दूर करें,
और जीवन में भक्ति का रस भर दें।
जय हनुमान!

अंजनी के लाल, मेरी एक विनती सुन लीजिए,
मेरे सारे दुख दूर कर दीजिए
आप ही हैं दुख-भंजन।
हाथ जोड़कर करता हूं प्रणाम।
जय बजरंगबली!

करो कृपा मुझ पर हे हनुमान,
जीवन भर करता रहूं तुम्हारा गुणगान,
हर कदम पर मिले तुम्हारा साथ
बस यही है मेरी अरदास।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।

बजरंगी तेरी पूजा से हर काम बनता है,
तेरे दर पर आते ही हर दुख दूर होता है,
राम जी के चरणों में मन लग जाता है।
आपको हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

मैसेज पर भेजें हनुमान जयंती की ये शुभकामनाएं (Hanuman Jayanti Ki Hardik Shubhkamnaye)

लगाओ मिलकर जयकारा हनुमान का,
सबको शुभ हो जन्मोत्सव भगवान का!
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं 

जो लेता है नाम हनुमान का,
उसके जीवन में दुख नहीं ठहरता।
इस पावन दिन पर आपको मिले
हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद।

पहन लाल लंगोटा, हाथ में सोटा,
दुश्मनों का करते हैं नाश
भक्तों को कभी नहीं करते निराश।
जय बजरंगबली!

👉 यह भी पढ़ें 📖: आरती श्री हनुमानजी (Hanuman Ji Ki Aarti)

हनुमान जयंती के लिए कोट्स (Hanuman Jayanti Quotes In Hindi)

  • हनुमान जी हमें सिखाते हैं कि
    सच्ची ताकत शरीर में नहीं, विश्वास में होती है।

  • जहां भक्ति सच्ची हो, वहां असंभव भी संभव बन जाता है।
    यही हनुमान जी का संदेश है।

  • राम नाम में जो शक्ति है,
    वो हर डर को खत्म कर देती है।

  • हनुमान जी की तरह सेवा करो,
    और बिना घमंड के आगे बढ़ो।

  • जिसके दिल में राम हैं,
    उसके साथ हमेशा हनुमान हैं।

  • डर तब खत्म होता है,
    जब मन में हनुमान बस जाते हैं।

  • सच्ची भक्ति वही है,
    जहां मन में अहंकार नहीं होता।

  • हनुमान जी हमें बताते हैं
    ताकत और विनम्रता साथ-साथ चल सकते हैं।

  • हर मुश्किल छोटी लगती है,
    जब साथ में बजरंगबली का नाम होता है।

  • भक्ति में इतनी शक्ति है कि
    वो जिंदगी की हर राह आसान कर देती है।

  • हनुमान जी की तरह अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहो,
    रास्ते खुद बनते जाएंगे।

  • जब मन शांत हो और विश्वास मजबूत,
    तो हर काम सफल होता है।

  • हनुमान जी सिर्फ शक्ति के प्रतीक नहीं,
    बल्कि सच्ची निष्ठा का उदाहरण हैं।

  • जो राम का हो गया,
    वो हर डर से आजाद हो गया।

  • हनुमान जी का नाम लो,
    और हर दिन को बेहतर बनाओ।


अगर आप इस हनुमान जयंती पर अपनी जन्म कुंडली के अनुसार कोई खास पूजा करवाना चाहते हैं या किसी ज्योतिषीय समस्या का समाधान खोज रहे हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से संपर्क कर सकते हैं।

article tag
Festival
article tag
Festival
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!