इस शिवरात्रि पर महाकाल के भक्तों को ऐसे दें शुभकामनाएं, ये हैं खास संदेश

Sun, Jan 08, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sun, Jan 08, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
इस शिवरात्रि पर महाकाल के भक्तों को ऐसे दें शुभकामनाएं, ये हैं खास संदेश

Happy Mahashivratri 2023 :  हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का पर्व हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती थी। इस दिन व्रत रखने का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी  को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में शिव की दो रूप माने जते है। एक वह जो स्थूल रूप से व्यक्त किया जाए, दूसरा वह शिव लिंग रूप है। शिव लिंग हर शिव मंदिर में देखने को मिल जाता है। शिव के लिंग रूप की ही सबसे ज्यादा पूजा की जाती है। शिवरात्रि के दिन मंत्रों के जाप से रोग, दोष,कष्ट, संकट, पाप, भय सब दूर हो जाते हैं, सुख, सौभाग्य, आरोग्य, संतान आदि की प्राप्ति होती है। 'शिव' संस्कृत भाषा का एक शब्द है, जिसका अर्थ होता है, कल्याणकारी या शुभकारी। यजुर्वेद की माने तो शिव का अर्थ शांतिदाता है। 'शि' का मतलब है, पापों का नाश करने वाला, जबकि 'व' का मतलब है देने वाला यानी दाता। इस मौके पर सुबह से ही सोशल मीडिया पर शिवरात्रि (Shivratri 2023) के संदेशों का सिलसिला शुरू हो जाता है। आप भी अपनों को इन मैसेजेज (Maha Shivratri Wishes) के जरिए दे सकते हैं शिवरात्रि की बधाई...

Mahashivratri 2023  : शुभकामनाएं एवं सन्देश

ॐ में ही आस्था
ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति
ॐ में ही सारा संसार
ॐ से होती है अच्छे दिन की शुरुआत!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं...

 

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
महाशिवरात्रि 2023 की शुभकामनाएं...

सारा जग है प्रभु तेरी शरण में, सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में
हम बनें भोले की चरणों की धूल, आओ शिव जी पर चढ़ायें श्रद्धा के फूल
शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 2023 

“ओम नम शिवाय! मेरे प्रिय आप को एक धन्य और हर्षित शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
जीवन नामक इस यात्रा में भगवान शिव हमेशा आपके साथ हों।”
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं...

अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का
काल भी उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं...

कर्ता करे न कर सकै, शिव करै सो होय।
तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा न कोय।।
शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 2022

शिव सत्य है, शिव अनंत है,
शिव अनादि है, शिव भगवंत है,
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं...

ॐ हौं जूं सः
ॐ भूर्भुवः स्वः
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात्
ॐ स्वः भुवः भूः
ॐ सः जूं हौं ॐ.
शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 2023 

ओम तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।
इसका जाप सुख, समृद्धि आदि की प्राप्ति के लिए करते हैं.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं...

शिव आरोग्य मंत्र
माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।
आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
उत्तम स्वास्थ्य के लिए इस मंत्र का भी जाप करते हैं।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं…


यह भी पढ़े: - महाशिवरात्रि | शिव चालीसा | शिव मंत्र | भगवान शिव | महादेव आरती | शिव स्तोत्र | पार्वती आरती | महामृत्युंजय मंत्र

article tag
Hindu Astrology
Mahashivratri
Festival
article tag
Hindu Astrology
Mahashivratri
Festival
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!