पाना चाहते हैं अपना खोया हुआ प्यार? तो जरूर अपनाएं ये आसान उपाय।

Wed, Jan 18, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Jan 18, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
पाना चाहते हैं अपना खोया हुआ प्यार? तो जरूर अपनाएं ये आसान उपाय।

कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो हमारे जन्म के साथ हमें मिलते हैं। वहीं कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो हम खुद बनाते हैं। जैसे दोस्ती या प्रेम का रिश्ता। वर्तमान में हम एक ऐसे समाज का हिस्सा हैं जहां लोगों का एक दूसरे से बात करना या फ्रेंडशिप करना बहुत आसान हो गया है। हालांकि कभी कभी उन्हीं रिश्तों को बरकरार रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। हर छोटी बड़ी बातें आजकल रिश्तों के टूटने का कारण बन जाती हैं, चाहें रिश्ता पति पत्नी का हो या लवर्स का। आज के समय में बढ़ती फ्रस्ट्रेशन और कम होता पेशेंस इसका सबसे बड़ा कारण है। हम सभी जानते हैं कि एक सही और अच्छा व्यक्ति बहुत मुश्किलों से मिलता है। हम अपने रिश्तों को अच्छा बनाने में अपना 100 परसेंट एफर्ट्स डाल देते हैं। लेकिन कभी-कभी सिचुएशन ऐसी बन जाती है कि न चाहते हुए भी रिश्तों में कड़वाहट आ ही जाती है। 

जब हम किसी रिश्ते को शुरू करते हैं तो हम वो हर चीज करने की कोशिस करते हैं जिससे सामने वाले को खुशी महसूस हो सके। लेकिन धीरे-धीरे हम उसी रिश्ते में एफर्ट्स डालने से कतराने लगते हैं। इस प्रकार समय के साथ आपसी तालमेल और कैमिस्ट्री कहीं खोने लगती है। दूरियां इतनी बढ़ जाती हैं कि हम उस व्यक्ति से दूर जाने या रिश्ता तोड़ देने तक के बारे में सोचने लगते हैं और कई बार तोड़ भी देते हैं। 

समय और परिस्थिति के चलते हम अलग तो हो जाते हैं लेकिन हमारा प्यार उस व्यक्ति के लिए कभी कम नहीं हो पाता। ऐसे में कुछ समय बीत जाने के बाद हमें एहसास होता है कि हम अपने प्यार के बिना अधूरे हैं। तब हम हर संभव प्रयास करते हैं और चाहते हैं कि हम उस व्यक्ति को अपने जीवन में वापस ले आएं। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही आसान तरीके बताने वाले हैं। जिनकी मदद से आप जल्द से जल्द अपना पुराना प्यार वापस पा सकते हैं। 

राशिफल 2023 : क्या इस साल आपको मिलेगा अपना सच्चा प्यार? 

क्यों होता है ब्रेकअप

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का हमारे जीवन पर बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। सभी 9 ग्रह सकारात्मक (पॉजिटिव) और नकारात्मक (नेगेटिव) तरीके से हमारे जीवन के प्रत्येक पहलू जैसे हेल्थ, फैमिली, करियर, फाइनेंस और लव रिलेशनशिप पर असर डालते हैं। लव लाइफ कैसी चल रही है? आपसी तालमेल की कमी है? या झगड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन सभी सवालों के जवाब आपको एस्ट्रोलॉजी में आसानी से प्राप्त हो सकते हैं।

ज्योतिषशास्त्र की मानें तो सूर्य, मंगल और शनि तीनों ग्रह हमारी लव लाइफ की समस्याओं के मुख्य कारण हो सकते हैं। जब भी इन तीनों में कोई भी एक ग्रह किसी उच्च राशि में विराजमान होकर पांचवें या सातवें भाव को देखते हैं, तो आपकी लव लाइफ में मुश्किलें पैदा हो जाती हैं, यहां तक की ब्रेकअप की भी आशंका होती है। यही वे तीनों ग्रह हैं जो कपल्स में झगड़ा करवा सकते हैं। 

सूर्य ग्रह- ग्रहों के राजा कहलाए जाने वाले सूर्य देव सभी नौ ग्रहों के बीच बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। सूर्य की स्थिति ज्यादातर सकारात्मकता ही प्रदान करती है। लेकिन कई बार इनका नाराज होना हमारी लव लाइफ में परेशानियां ला सकता है। 

मंगल ग्रह- इसके अलावा मंगल का अच्छी स्थिति में न होना भी आपकी रिलेशनशिप के लिए अशुभ हो सकता है। ऐसे लोग ज्यादातर अपने पार्टनर की फीलिंग्स का खास ध्यान नहीं रखते। ये हमेशा अपने बारे में पहले सोचते हैं और अपनी दुनिया में मस्त रहते हैं। इस कारण इन लोगों के ब्रेकअप होने के चांस हमेशा ज्यादा हो जाते है। 

शनि ग्रह- वहीं अगर हम शनि ग्रह की बात करें तो ये भी अच्छी स्थिति में न होने पर आपकी लव लाइफ को प्रभावित कर सकते हैं। अक्सर शनि की बुरी दृष्टी व्यक्ति के व्यवहार को चिड़चिड़ा बना देती है। ये चिड़चिड़ापन हमारे जीवन के हर रिश्ते के बीच आने लगता है। हालांकि सबसे ज्यादा ये हमारे पर्सनल और लव रिलेशंस में निराशा लाने का काम कर सकता है।

राहु-केतु- लव लाइफ में चुनौतियों पैदा करने में राहु और केतु की भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इन ग्रहों का जातक की कुंडली में अशुभ स्थिति में न होना आपके रिश्तों के लिए भारी पड़ सकता है। ये ग्रह आपके रिश्तों में अचानक बिना किसी उचित वजह के बड़ा विवाद खड़ा कर सकते हैं। ये विवाद इतने बड़े भी हो सकते हैं कि लोग एक दूसरे को देखना तक भी पसंद न करें और जिसके बाद वह अपने रास्ते अलग-अलग कर भी सकते हैं।   

यह भी देखें: लव कम्पेटिबिलिटी टेस्ट

पांच विशेष ज्योतिषीय उपाय

हमें लगता है कि हमारी लव लाइफ किस दिशा में आगे बढ़ेगी ये हम निर्धारित करते हैं। हालांकि अगर ज्योतिषशास्त्र की मानें तो हमारे जीवन की प्रत्येक घटना हमारे ग्रहों की स्थिति पर आधारित होती है। आपकी लव लाइफ भविष्य में सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ेगी या नकारात्मक, ये सब कुछ हमारे ग्रहों की दशा ही तय करती हैं। अगर आप अपना प्यार खो चुके हैं या वो आपसे किसी कारण से अलग हो गया है तो एस्ट्रोयोगी आपके लिए कुछ ऐसे विशेष उपाय लेकर आया है, जिसकी मदद से आप एक बार फिर अपने एक्स को फिर से अपना बना सकते हैं। 

  1. भगवान श्री कृष्ण और राधा को प्रेम का सबसे पवित्र और महान प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपने प्यार को पाने के लिए अपने घर के पास ही किसी राधा-कृष्ण मंदिर में बांसुरी अर्पित करेंगे तो आप पर उनकी कृपा जरूर होगी। 
  2. अगर आपका प्यार सच्चा है और आप उसे पाने के लिए पवित्र मन से कोशिश कर रहे हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपने प्यार को सफल बनाने के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना करें और उनकी मूर्ति पर  लाल चुनरी की भेंट चढ़ाएं। 
  3. मंगलवार के दिन आपको सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके साथ ही पास के किसी भी मंदिर में जाकर लाल गुलाब और चमेली का तेल चढ़ाना चाहिए। ध्यान रहे कि आप पूर्व प्रेमी को वापस पाने की जो भी प्रार्थना करें वे बिलकुल शुद्ध मन से करें।
  4. अपने पुराने प्यार को अट्रैक्ट करने के लिए अपने हाथ की ऊंगली में हीरा या ओपल पहनना चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे शुक्र को मजबूत किया जा सकता है। कुंडली में शुक्र को प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है। 
  5. इसके अलावा अगर आप पुरानी बातों को भुलाकर एक नया जीवन शुरू करना चाहते हैं और अपने एक्स लवर के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी की आराधना करें। इसके साथ ही दिन में 21 बार “ओम लक्ष्मी नारायण नमः” का जाप करें।

अगर आप अपनी लव लाइफ को लेकर परेशान हैं और कोई सलाह चाहते हैं, तो एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से कॉल या चैट पर बात कर सकते हैं।

article tag
Love
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!