21 दिन बाद बुध चलेंगे तुला में सीधी चाल, कैसा होगा राशियों का हाल

Tue, Nov 03, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Nov 03, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
21 दिन बाद बुध चलेंगे तुला में सीधी चाल, कैसा होगा राशियों का हाल

बीते 14 अक्टूबर 2020 को बुध तुला में वक्री हुआ था वहीं 21 दिन उल्टी चाल चलने के बाद 3 नवंबर 2020 को रात्रि 11 बजकर 15 मिनट पर तुला राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में बुध का सीधी चाल में चलना शुभ माना जाता है। इसका कुछ जातकों के करियर और वैवाहिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं 28 नवंबर 2020 को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे यदि आप राशिनुसार बुध मार्गी का प्रभाव आप पर कैसा रहेगा यह जानना चाहते हैं तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए। तो आइये जानते है एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्य से बुध का मार्गी होना आपके लिए कितना शुभ?

 

मेष राशि

आपकी राशि से बुध सातवें स्थान में प्रवेश करेंगें। नौकरी में परिवर्तन के सकारात्मक प्रभाव होंगे। रुके हुए सरकारी कामकाज आपके निपटने की संभावना है। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है या अड़चन आ रही है, उनके शादी हो जाने के योग बन रहे हैं। जो मेष जातक कब से विदेश जाने की सोच रहे थे वह विदेश जाकर काम करने में सफल होंगे।

 

वृषभ राशि

आपकी राशि से बुध छठें स्थान में प्रवेश करेंगें। वृषभ राशि वाले कर्ज के लेन-देन में सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी से उलझे नहीं वरना झगड़ा हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रह सकती है। यात्रा करते वक्त सावधानी बरतें। 

 

मिथुन राशि

आपकी राशि से बुध पाचवें स्थान में प्रवेश करेंगें। मिथुन राशि विद्यार्थी जो उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, यह उनके लिए उत्तम समय है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रुके हुए कार्य सफल होंगे। आपको संतान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जिन दंपत्तियों को संतान सुख नहीं मिल पा रहा था, उन्हें संतान सुख मिलेगा। 

 

कर्क राशि 

आपकी राशि से बुध चौथे स्थान में प्रवेश करेंगें, जिसकी वजह से आपको माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मकान, दुकान, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। समाज में उच्च वर्गों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होने की संभावना है।

 

सिंह राशि

आपकी राशि से बुध तीसरे स्थान में प्रवेश करेंगें, इसकी वजह से आपके सभी कामकाज सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। सत्ता में बैठे उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपका यह समय सकारात्मकता से भरा होगा और आप विपरीत परिस्थिति से भी बाहर निकलकर सफलता प्राप्त करेंगे। 

 

कन्या राशि

आपकी राशि से बुध दूसरे स्थान में प्रवेश करने जा रहे हैं इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी सचेत रहें। जिस किसी को उधार दिए थे, वो वापस आने की संभावना है। आर्थिक रूप से आपको धनलाभ हो सकता है। किसी से भी झगड़ा करने से बचे नुकसान होने की संभावना है।

 

तुला राशि

आपकी राशि में ही बुध गोचर करेंगें। तुला प्रेमी जातकों के लिए यह प्रेम विवाह का सबसे उत्तम समय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह समय अच्छा है। धर्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा और आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं दांपत्य जीवन में भी मधुरता और रोमांस बना रहेगा। 

 

वृश्चिक राशि

आपकी राशि से बुध बारहवें स्थान में प्रवेश करेंगें। वृश्चिक राशि के जातक विदेश जाना चाहते हैं और नागरिकता लेना चाहते हैं तो यह समय काफी उत्तम है। आपके भौतिक सुखों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। झगड़े करने से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।

 

धनु राशि

आपकी राशि से बुध ग्यारहवें स्थान में प्रवेश करेंगें। धनु राशि वालों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को भी सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारी वर्ग को लाभ प्राप्त होगा। धनु प्रेमी जातक प्रेम विवाह करने में सफल होंगे। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता आएगी और धन के नए स्त्रोत के रास्ते खुलने के आसार हैं। 

 

आपकी कुंडली में बुध की स्थिति कैसी है व बुध कैसे आपको प्रभावित कर रहे हैं? जानने के लिये एस्ट्रोयोगी पर देश भर के जाने-माने ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

 

मकर राशि

आपकी राशि से बुध दसवें स्थान में प्रवेश करेंगें इसलिए नए वाहन खरीदने का योग बन रहा है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सफलतापूर्वक सुलझ सकते हैं और निपटारा होने के योग बन रहे हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। उच्चाधिकारियों का आपको सहयोग मिलेगा। सरकारी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। परंतु आपको माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

 

कुंभ राशि

आपकी राशि से बुध नौवें स्थान में प्रवेश करेंगें, जिसकी वजह से संतान पक्ष की ओर से आपको राहत मिलेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे उनको सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक तौर पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। 

 

मीन राशि

आपकी राशि से बुध आठवें स्थान में संचार करने जा रहे हैं आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। आप ऑफिस पॉलिटिक्स करने से बचें। महंगी वस्तु लेने के योग बन रहे हैं। उधारी में दिया हुआ धन और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

 

यह भी पढ़ें:  बुध ग्रह  |  ग्रह गोचर 2020   | बुध गोचर 2020  बुध वक्री 

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!