बुध का राशि परिवर्तन – बुध का कुंभ राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

Thu, Jan 30, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Thu, Jan 30, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
बुध का राशि परिवर्तन – बुध का कुंभ राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

इस माह बुध राशि परिवर्तन कर मकर राशि के कुंभ राशि में जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में बुध को वाणी का कारक माना जाता है। कहते हैं कि वाणी में मधुरता हो तो शत्रु भी मित्र बन जाता है। परंतु वाणी में कटुता व कठोरता हो तो बना काम भी बिगड़ जाता है। ऐसे में बुध का राशि परिवर्तन करना सभी बारहों राशि के जातकों के लिए कई मामलों में सही व गलत भी हो सकता है। बुध 11 मार्च 2021 को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में आ जाएंगे। आइये जानते हैं 12 राशि पर इसका कैसा असर रहेगा।

 

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन के आधार पर लिखा गया है। आपकी कुंडली के अनुसार बुध आप पर क्या इफेक्ट डालेंगें जानने के लिये परामर्श करें एस्ट्रोयोगी एस्ट्रोलॉजर्स से।

 

मेष राशि

बुध का राशि परिवर्तन करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको मौद्रिक लाभ होने की प्रबल संभावना दिखायी दे रही है। आप हाइपर एक्टिव हो सकते हैं। इसके साथ ही आपका सोशलाइज एरिया भी बढ़ेगा। करियर व व्यापार से जुड़ी हुई विदेश यात्रा भी हो सकती है। अवधि का आनंद लें। बुध का गोचर कर कुंभ राशि में आना आपके स्वास्थ्य के लिए सामान्य रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ के लिए भी समय ठीक रहेगा। शादी की योजना बना सकते हैं।

 

बृषभ राशि

बुध का कुंभ राशि में गोचर करना आपके पेशेवर जीवन के लिए अच्छा है। आपकी तरक्की का मार्ग खुल सकता है। कार्य स्थल पर आपके सहयोगी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। यदि आप अपने करियर को लेकर किसी तरह की पढ़ाई कर रहे हैं या करने का विचार कर रहे हैं तो पेशेवर पाठ्यक्रमों को पूरा करने का अच्छा समय है। बिज़नेस पार्टनर या सीनियर आपकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना करते दिखाई दे सकते हैं।

 

मिथुन राशि

बुध का गोचर करना मिथुन राशि के जातकों के लिए समय प्रतिकूल बन सकता है। आप अपने सूझबूझ से समय को अपने पक्ष में कर सकते हैं। वित्तीय नुकसान का संकेत मिल रहा है। कहीं निवेश करने पर विचार कर रहे हैं तो समय आपके लिए ठीक नहीं है। सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कार्य स्थल पर आप पर कुछ आरोप लग सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन भी प्रभावित रहेगा।

 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध गोचर पेशेवर रूप से अच्छा रहने वाला है। इस समय आप अपने कार्य स्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लोगों का ध्यान भी आकर्षित करेंगे, साथ ही टीम और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा भी प्राप्त करेंगे। कार्यालय में कोई भी आपके आकर्षण से आकर्षित हो सकता है। अप्रत्याशित मौद्रिक लाभ होने की संभावना दिखायी दे रही है।

 

सिंह राशि

यदि आप एहतियाती उपाय नहीं करते हैं तो आपको एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस माह आप डॉक्टर के पास जा सकते हैं, यदि संभव हो तो अपने साथी या परिवार को साथ ले जाएँ। इसके साथ ही यह यात्रा करने का सही समय नहीं है। यात्रा करने से बचें। व्यवसायी सतर्क रहें, क्योंकि मौद्रिक हानि का संकेत मिल रहा है।

 

कन्या राशि

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि बुध का राशि परिवर्तन करना कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। विशेषकर वित्तीय पक्ष के लिए। इस समय आपको मौद्रिक लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। विरोधी पक्ष इस समय आपसे दूर रहेगा। आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आपके मन में दूसरों के प्रति उदारता आएगी। उनसे ईर्ष्या नहीं करेंगे जो आपसे ईर्ष्या करते हैं या आपकी पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

 

तुला राशि

बुध का गोचर तुला राशि के जातकों के मन को अस्थिर करने का कार्य कर सकता है। इस समय आपको अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इसके लिए आप योगा और मेडिटेशन से मदद ले सकते हैं। इससे आपको लाभ होगा। पर्यावरण को बदलने की सोच सकते हैं। व्यावसायिक रूप से, एक बैक स्टेप लें क्योंकि आपकी योजना फलदायक परिणाम नहीं देगी।

 

वृश्चिक राशि

बुध का राशि परिवर्तन करना वृश्चिक जातकों के परिवार व संबंध के पहलू के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने माता-पिता के साथ महत्वपूर्ण समय बिताएंगे। घर में शांति व सद्भाव स्थापित होगा। आप अच्छे माहौल का आनंद लेंगे। बुजुर्ग आपके साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।

 

धनु राशि

बुध का कुंभ राशि में प्रवेश करना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। आप किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इसे किसी के साथ साझा करना चाहेंगे, जिसके लिए आप अपने जीवन साथी या सबसे प्यारे दोस्त को चुन सकते हैं। वित्तीय नुकसान का संकेत मिल रहा है। आपको निवेश करने से बचना चाहिए। निकट भविष्य में नए दोस्त आपकी मदद कर सकते हैं। 

 

टैरो रीडर । अंक ज्योतिषी । वास्तु सलाहकार । फेंगशुई एक्सपर्ट । करियर एस्ट्रोलॉजर । लव एस्ट्रोलॉजर । फाइनेंशियल एस्ट्रोलॉजर ।

मैरिज एस्ट्रोलॉजर । मनी एस्ट्रोलॉजर । स्पेशलिस्ट एस्ट्रोलॉजर 

 

मकर राशि

बुध का गोचर छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। इस अवधि का आप आनंद लेंगे। कुछ जातक विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं या अपने वांछित पाठ्यक्रम में प्रवेश कर सकते हैं। रिश्तेदार उत्साहजनक और सहायक होंगे। आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको परिवार के लोगों से भी समर्थन प्राप्त होगा।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि में ही बुध गोचर कर रहे हैं ऐसे में आपके लिए किसी मामले में परेशानी का कारण बन सकते हैं। कार्यस्थल पर एकाग्रता में कमी आ सकती है। इस समय आपको अपने कार्य पर पूरी तरह से ध्यान रखना होगा। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। भाग्य का भी कुछ खास सहयोग नहीं मिलने वाला है। आपकी सफलता आपके कार्य व परिश्रम पर निर्भर करेगा। वित्तीय स्थिति में भी कुछ उतार –चढ़ाव आ सकता है। निजी जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

 

मीन राशि

बुध का गोचर आपके लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। आप संपत्ति विवाद में फँस सकते हैं। इसके साथ ही अधिक कर्ज भी ले सकते हैं। मौद्रिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। राहत के रूप में आपको जरूरत पड़ने पर व्यक्तिगत ऋण मिल सकता है। व्यक्तिगत जीवन भी सुचारु नहीं रहने का संकेत मिल रहा है, आप प्यार और अपने प्रेमी / साथी से विचलित हो सकते हैं।

 

अन्य लेख -

शनि परिवर्तन   |   बृहस्पति वक्री 2021   |   विष योग   |   आपकी राशि और नापसंद बातें   |   राशि के अनुसार धन प्राप्ति के मंत्र   |   

आपका राशि चक्र और रूचि   |   आपका राशि चक्र और शौक   |   पंचक - क्यों नहीं किये जाते इसमें शुभ कार्य ?   |   राशिनुसार धारण करें रत्न 

article tag
Planetary Movement
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!