Numerology Prediction April 2023 - आपके मूलांक के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2023?

Sun, Apr 09, 2023
एस्ट्रो पुजेल
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
Sun, Apr 09, 2023
Team Astroyogi
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article view
480
Numerology Prediction April 2023 - आपके मूलांक के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2023?

अंकज्योतिष के अनुसार, अप्रैल का महीना अंक 4 का प्रतिनिधित्व करता है। इस माह में पैदा हुए लोग आत्मविश्वासी होने के साथ-साथ भावनाओं के मामले में बहुत संवेदनशील होते हैं। हालांकि वे दिखने में सख्त और जिद्दी लग सकते हैं, लेकिन वे वास्तव में भीतर से बहुत नरम और कोमल होते हैं। इस महीने में जन्मे लोग बहुत सी चीजों को लेकर बहुत असुरक्षित होते हैं इसलिए उनमें कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी दिखाई देती है। ये लोग स्वभाव से बहुत वफादार और उदार होते हैं और यही कारण है कि बहुत से लोग इन्हें बहुत आसानी से चोट पहुंचा देते हैं। ज्यादातर समय उन्हें अपने करीबियों से ही चोट पहुंचती है। कई बार ये लोग अपने परिवार के बजाय अपने दोस्तों को ज्यादा महत्व देते हैं और इस वजह से ये अपने परिवार के सदस्यों को बहुत चोट पहुंचाते हैं। इसके अलावा ये लोग बहुत भावुक और खाने के बहुत शौकीन होते हैं। इनमें साहस की कोई कमी नहीं होती और ये यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं।

 ये भी पढ़ें: 👉 अप्रैल माह के मासिक शुभ मुहूर्त से जानें

अप्रैल 2023 के लिए अंकज्योतिष की भविष्यवाणियां 

हम सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अप्रैल का महीना हमारे लिए क्या खास लेकर आने वाला है। ऐसे में अंकज्योतिष की भविष्यवाणियां आपको एक सही मार्गदर्शन प्रदान कर सकती हैं। आइए जानते हैं अप्रैल 2023 के लिए अंकज्योतिष की भविष्यवाणियां। 

मूलांक 1 वालों के लिए अप्रैल 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी 

मूलांक 1 के लिए आने वाला महीना अप्रैल थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सबसे अधिक संभावना है कि आप अपने लिए चुनौतियां पैदा करेंगे और यह बहुत तनाव की ओर ले जा सकती हैं। एक बार जब आप किसी चीज के प्रति बहुत समर्पित हो जाएंगे तो आप निश्चित रूप से अपनी कड़ी मेहनत के महान परिणाम प्राप्त करेंगे। इस महीने में मूलांक 1 वाले लोग अपने पैसे बचाने के प्रति बहुत सचेत रहेंगे जो लंबे समय में आपकी बहुत मदद करेंगे। इस समय आपकी लीडरशिप स्किल्स को और अधिक बढ़ाया जाएगा और इस अवधि में आप बहुत सारा ज्ञान प्राप्त करेंगे। कुल मिलाकर यह आपके लिए सीखने की एक शानदार अवधि होगी।

उपाय :- किसी गरीब व्यक्ति को चप्पल का दान करें। 

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- गोल्डन 

शुभ दिशा- उत्तर

अशुभ अंक- 7

अशुभ रंग-  मैटेलिक ग्रे

अशुभ दिशा- पश्चिम

मूलांक 2 वालों के लिए अप्रैल 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

अप्रैल का महीना मूलांक 2 वालों के लिए रोलर कोस्टर की तरह होगा। वे लोग जो पिछले कुछ महीनों से चिंता और अवसाद का सामना कर रहे हैं, वे अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर आकर थोड़ा एक्सप्लोर कर पाएंगे। इस महीने में आपको विशेष रूप से अपने वर्क प्लेस पर अपने छिपे हुए दुश्मनों के बारे में पता होना चाहिए वरना आप ऑफिस पॉलिटिक्स में फंस सकते हैं। आपके साहसिक निर्णय इस महीने में आपको बहुत मदद करेंगे, दूसरों की बात सुनने के बजाय अपने निर्णय लेने की कोशिश करें। मूलांक 2 वालों को अपने सीनियर्स से अच्छा सहयोग मिलेगा और यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। हर किसी पर भरोसा न करें क्योंकि लोग आपको या विशेष रूप से आपके किसी करीबी को नुक्सान पहुंचा सकते हैं। कुल मिलाकर इस महीने आप बहुत सारे लोगों के असली रंग देख सकते हैं।

उपाय :- वृद्धाश्रम में राशन की वस्तुओं का दान करें। 

शुभ अंक-

शुभ रंग- लाल

शुभ दिशा- दक्षिण

अशुभ अंक-

अशुभ रंग- हरे 

अशुभ दिशा- उत्तर

जानें बृहस्पति का मेष राशि में गोचर किन राशियों के लिए लाएगा बड़ा धन लाभ?

मूलांक 3 वालों के लिए अप्रैल 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

मूलांक 3 वालों के लिए अप्रैल का महीना कुछ खास सीखने की अवधि होगी। जो लोग खराब रिश्ते या किसी भी तरह की बुरी नौकरी से परेशान हैं, उन्हें उस स्थिति से बाहर आना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि ऐसी स्थिति में रहना आपके लिए फलदायी नहीं होगा। अंत में यह आपको या बहुत सारी चीजों को नुकसान पहुंचाएगा। मूल रूप से यह महीना एक नई शुरुआत के लिए है। मूलांक 3 वाले लोग इस महीने बहुत सारे मजबूत निर्णय लेने में सक्षम होंगे, कोई भी निर्णय लेने से न डरें। इस महीने में यात्रा करने की संभावना है इसलिए इस यात्रा में अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में भी यह महीना आपका पूरा साथ देगा। आर्थिक रूप से आप स्थिरता की दिशा में कोई बड़ा कदम आगे बढ़ाएंगे। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।

उपाय :- गरीब वृद्ध महिला को डेयरी उत्पाद का दान करें।  

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- हरा

शुभ दिशा- पश्चिम

अशुभ अंक- 2

अशुभ रंग-  नीला  

अशुभ दिशा- पूर्व

मूलांक 4 वालों के लिए अप्रैल 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

मूलांक 4 वालों के लिए अप्रैल का महीना महान वित्तीय वृद्धि लाएगा। जो लोग वित्त के मामले में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वे स्थिरता की दिशा में एक अच्छा कदम आगे बढ़ाएंगे। अधिक खर्च करने के बजाय अधिक बचत करने की कोशिश करें वरना ज्यादा खर्चा आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। मूलांक 4 वालों के प्रेम संबंधों के लिए यह एक बहुत ही शानदार अवधि है आप अपने पार्टनर के साथ क़्वालिटी टाइम बिता पाएंगे जो बहुत भावुक होगा। इस अवधि में आपको अपनी मां का अच्छा सहयोग मिलेगा, अपनी मां का अनादर बिल्कुल न करें। इस महीने आप जो भी नई शुरुआत करेंगे वह आपके लिए एक बड़ी जीत के रूप में सामने आ सकता है। कुल मिलाकर यह महीना बहुत सारी चीजों को एक्सप्लोर करने के लिए अच्छा रह सकता है। 

उपाय :- जेब में चांदी का सिक्का रखें। 

शुभ अंक-  3 

शुभ रंग- पीला

शुभ दिशा- पश्चिम 

अशुभ अंक-

अशुभ रंग- ग्रे 

अशुभ दिशा- पूर्व 

मूलांक 5 वालों के लिए अप्रैल 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

मूलांक 5 वालों के लिए अप्रैल का महीना एक लाभदायक महीना होगा। इस महीने में आप अपना जीवन बहुत शांति से व्यतीत करेंगे, आर्थिक रूप से आप अपनी मेहनत से विलासितापूर्ण जीवन की ओर एक अच्छा कदम आगे बढ़ाएंगे। इस महीने मूलांक 5 वाले लोग अपनी सेहत का खासकर अपनी त्वचा की देखभाल का ध्यान रखें। ऑफिस में आपको अपने कलीग्स से अच्छा सहयोग मिलेगा और आपकी कड़ी मेहनत की सराहना भी होगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं जो आपको बहुत ऊर्जावान और आध्यात्मिक महसूस कराएगा। इस अवधि में किसी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए अद्भुत रह सकता है।

उपाय -: गरीब बच्चों को स्टेशनरी की वस्तुओं का दान करें। 

शुभ अंक-

शुभ रंग- गहरा हरा 

शुभ दिशा- पूर्व 

अशुभ अंक- 9 

अशुभ रंग-  लाल 

अशुभ दिशा- दक्षिण 

मूलांक 6 वालों के लिए अप्रैल 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

मूलांक 6 वालों के लिए अप्रैल बहुत भाग्यशाली महीना हो सकता है। आपको अपने परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा और सच्चे दिल से आप जो भी चाहेंगे वह भी आपको मिल सकता है। अतीत में की गई आपकी कड़ी मेहनत को बहुत सफलता मिलेगी। मूलांक 6 वाले लोगों को आर्थिक रूप से स्टेबल होने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और आप इस महीने में अपनी सेविंग्स करने में भी सक्षम होंगे जो लंबे समय में आपकी बहुत मदद कर सकती हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ बहुत रोमांटिक समय बिताएंगे और जो लोग सिंगल हैं वे इस महीने में कमिटेड हो सकते हैं। जो लोग रचनात्मकता के क्षेत्र में हैं उनके लिए भी यह महीना बहुत अच्छा है वे अप्रत्याशित सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस महीने में आप अपने भाग्य का लाभ उठा सकते हैं। 

उपाय :- इस महीने लाल गुलाब के इत्र का प्रयोग करें। 

शुभ अंक-

शुभ रंग- चांदी

शुभ दिशा- उत्तर

अशुभ अंक- 7 

अशुभ रंग- पीला 

अशुभ दिशा- पूर्व 

 ये भी पढ़ें : नवरात्रि के दिनों में यह पूजा विधि करेगी दुर्गा माता को प्रसन्न। 

मूलांक 7 वालों के लिए अप्रैल 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

मूलांक 7 वालों के लिए अप्रैल का यह महीना कड़ी मेहनत के साथ बहुत प्रशंसा लेकर आएगा। आप बहुत भ्रम पैदा करने वाली परिस्थितियों में पड़ सकते हैं और आपको अपने निर्णय को बहुत समझदारी से लेने होगा वरना आपको पछतावा हो सकता है। मूलांक 7 वाले लोग इस दौरान किसी भी तरह का निर्णय लेने के लिए जल्दी न करें, विशेष स्थिति के लिए बहुत अधिक विचार करें और फिर किसी भी चीज के लिए अपना अंतिम निर्णय लें। आपके सभी अच्छे निर्णयों को बहुत सराहना मिलेगी और जीत भी हासिल होगी। आपको अपने परिवार और दोस्तों से अच्छा भावनात्मक समर्थन मिलेगा जो आपको ऊर्जावान महसूस कराएगा। अपने पार्टनर के साथ अनावश्यक बहस से बचने की कोशिश करें इस अवधि में आपको चोट लग सकती है। संबंधों के लिहाज से यह महीना आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।

उपाय :- किसी भी धार्मिक स्थल पर चीनी का दान करें। 

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- नारंगी

शुभ दिशा- दक्षिण

अशुभ अंक- 8

अशुभ रंग- काले रंग

अशुभ दिशा- पश्चिम

मूलांक 8 वालों के लिए अप्रैल 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

मूलांक 8 वालों के लिए अप्रैल का महीना किसी भी प्रकार का खास निर्णय लेने के लिए बेहतर हो सकता है। इस महीने में आपको अपने वर्कप्लेस पर विशेष रूप से बहुत बड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। मूलांक 8 वाले लोगों को नौकरी परिवर्तन के लिए नए अवसर या अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपको अपना अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अच्छी लीडरशिप की भूमिकाएं मिल सकती हैं जो आपको अच्छा नाम और प्रसिद्धि दिलाएगी। आपको सब कुछ मैनेज करते समय बहुत मजबूत होने की आवश्यकता है क्योंकि इस अवधि में आपको किसी से बड़ा समर्थन नहीं मिलेगा। इस महीने में आप बहुत अपने प्रति बहुत सचेत रहेंगे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे जो आपके लिए बहुत अच्छी बात होगी। इस दौरान अनहेल्दी फूड से बचने की कोशिश करें यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। कुल मिलाकर यह महीना व्यावहारिक निर्णय लेने के लिए है।

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।  

शुभ अंक-  6

शुभ रंग- चांदी

शुभ दिशा- उत्तर

अशुभ अंक- 1

अशुभ रंग- लाल रंग

अशुभ दिशा- दक्षिण

मूलांक 9 वालों के लिए अप्रैल 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

मूलांक 9 वालों के लिए अप्रैल का महीना एक सुंदर महीना होगा। इस महीने में आप बहुत सी चीजों का अनुभव कर पाएंगे। करियर के लिहाज से यह महीना आपके पक्ष में रहेगा और आर्थिक रूप से यह आपको काफी मजबूत बनाएगा। मूलांक 9 वाले जो लोग विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं उन्हें इस महीने में इसकी योजना बनानी चाहिए, यह उनके लिए बहुत अच्छी यात्रा होगी। इस महीने में आप अपने आप में बहुत आध्यात्मिकता महसूस करेंगे जिससे आपके भीतर ऊर्जा आएगी। आपके छिपे हुए शत्रु आपको इस अवधि में चोट पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए किसी के साथ कोई सीक्रेट या पर्सनल बातें साझा न करें। इस अवधि में जो लोग किसी भी प्रकार का फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। कुल मिलाकर आप अपने इस महीने का पूरा आनंद लेंगे।

उपाय:- माथे पर केसर का तिलक लगाएं। 

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- गुलाबी रंग

शुभ दिशा- पूर्व दिशा 

अशुभ अंक- 5  

अशुभ रंग- गहरे भूरे रंग  

अशुभ दिशा- पश्चिम दिशा

अगर आप अप्रैल 2023 में अंकज्योतिष की भविष्यवाणियों से जुड़ा व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर एस्ट्रो पुजेल से कॉल या चैट पर संपर्क कर सकते हैं।

article tag
Numerology
Astrology
Zodiac sign
एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article tag
Numerology
Astrology
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!