अंकज्योतिष मासिक राशिफल दिसंबर 2021

Wed, Dec 01, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Dec 01, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
अंकज्योतिष मासिक राशिफल दिसंबर 2021

अंक ज्योतिष का प्रयोग किसी व्यक्ति के स्वभाव और उसके संभावित भविष्य के बारे में जानने के लिए किया जाता है। दिसंबर माह के लिए अंक क्या भविष्यवाणी कर रहे है, पढ़ें अंकज्योतिष मासिक राशिफल दिसंबर 2021 में। 

 

अंकज्योतिष के अनुसार दिसंबर माह का मूलांक 3 है जो बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग बहुत रचनात्मक होते हैं और प्रतिभा के धनी होते है। यह लोग अपने जीवन का भरपूर आनंद लेते हैं। इन लोगों को अपने जोश को फिर से जीवंत करने के लिए अपने जीवन में मनोरंजन की आवश्यकता होती है। ये लोग जो भी कार्य करते हैं उनमे हमेशा संतुलन बनाए रखते हैं। किसी चीज़ को सीखने की क्षमता उनकी अच्छी होती है और वे जल्दी सीखते हैं। ऐसे लोग अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वे नई चीजें सीखने और प्रत्येक क्षेत्र का ज्ञान प्राप्त करने में बहुत रुचि लेते हैं। उनके आसपास के सभी लोग उनके ज्ञान और कौशल से प्रभावित होते हैं। वे जानते हैं कि किसी भी नकारात्मक स्थिति से कैसे बाहर आना है और आगे की यात्रा में दूसरों की मदद भी करते है।

अंकों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क करें एस्ट्रोयोगी पर भारत के प्रसिद्ध अंकशास्त्री एस्ट्रो पुजेल से। अभी कॉल करें 

 

मूलांक 1 के लिए अंकज्योतिष मासिक राशिफल दिसंबर 2021

(1, 19, 28 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)

दिसंबर के महीने में मूलांक 1 के लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। यह महीना करियर की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत का ख़्याल रखें, ख़ासकर उदर का। आप स्वस्थ आहार का सेवन करने पर विचार कर सकते हैं, और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। आपके रिलेशनशिप के लिए भी एक अच्छा महीना है। कुल मिलाकर यह एक श्रेष्ठ महीना होगा।

उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।

 

मूलांक 2 के लिए अंकज्योतिष मासिक राशिफल दिसंबर 2021

(2, 11, 20 को तारीख जन्म लेने वाले लोग)

जो लोग मूलांक 2 से संबंध रखते हैं उनके लिए यह महीना तनावपूर्ण हो सकता है जो उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इस महीने शांत रहने की कोशिश करें। आपको वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सहयोग मिलेगा और यह आपके कार्यस्थल पर आपकी मदद करेगा। इस अवधि में आप थोड़ा निराश महसूस कर सकते हैं लेकिन परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें; जो आपको ख़ुशी देगा। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

उपाय- शिव मंत्र का जाप करें।

 

मूलांक 3 के लिए अंकज्योतिष मासिक राशिफल दिसंबर 2021

(3, 1, 21,30 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)

जो लोग मूलांक 3 से संबंध रखते हैं उनके लिए यह महीना खुशियों भरा रहेगा। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप रचनात्मक हैं, और यह रचनात्मकता इस महीने आपको सफलता हासिल करने में मदद करेगी। इस अवधि में सब कुछ अच्छा रहेगा और आप अपनी सेहत का भी ख़्याल रखेंगे। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए शानदार रहेगा।

उपाय- केले के पौधे को पानी दें।

 

मूलांक 4 के लिए अंकज्योतिष मासिक राशिफल दिसंबर 2021

(4, 13, 22, 31 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)

इस माह मूलांक 4 वाले जातक अपने करियर को लेकर थोड़े गंभीर रहेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में भी उपयुक्त बदलाव करेंगे जो आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आप खुद को संतुष्ट महसूस करेंगे। आपका परिवार भी आपका ख्याल रखेगा और आप उनके साथ समय बिताएंगे। आप उन लोगों का भी समर्थन करेंगे जिन्हें आप प्यार करते हैं। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।

उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं। 

 

यह भी पढ़ें👉 मासिक राशिफल ➔  |  राशिफल 2021

 

मूलांक 5 के लिए अंकज्योतिष मासिक राशिफल दिसंबर 2021:

(5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)

जो लोग मूलांक 5 से संबंध रखते हैं उनके लिए यह महीना काफी बदलाव लेकर आ सकता है। आप जो काम कर रहे हैं उसमें आपकी रुचि कम हो सकती है और आप ऊब सकते हैं। अपने करियर में अचानक बदलाव न करें; यह आपके लिए गलत फैसला साबित हो सकता है। उन लोगों के साथ समय बिताएं जो आपको प्रेरित करते हैं जिससे आप प्रेरित महसूस करेंगे। यह आपके करियर पथ का पुनर्मूल्यांकन करने का समय हो सकता है, इसलिए सबसे पहले अपने आपको प्रेरित करने की कोशिश करें।

उपाय- बच्चों को उपहार दें।

 

मूलांक 6 के लिए अंकज्योतिष मासिक राशिफल दिसंबर 2021

(6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)

इस माह जो लोग मूलांक 6 के हैं उन्हें अपने आसपास के लोगों पर ध्यान देने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे और यह एक शानदार समय होगा। आपके कार्यस्थल पर चीजें सकारात्मक होंगी क्योंकि आपको अपने सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आपको अपने खान-पण की आदतों में सुधार करने और अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए ठीक रहेगा।

उपाय- मिठाई का दान करें।

 

मूलांक 7 के लिए अंकज्योतिष मासिक राशिफल दिसंबर 2021

(7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)

जो लोग मूलांक 7 से संबंध रखते हैं, जब प्रयोग करने की बात आती है तो वह इसे एक मूल्यवान महीना मानेंगे। अंक 7 सबसे आध्यात्मिक संख्याओं में से एक है। आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। यह महीना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। यदि आप व्यक्तिगत विकास एवं आपका मार्गदर्शन करने के लिए एक हीलर,या गुरु की तलाश कर रहे हैं, तो यह महीना आपकी इच्छाओं को पूरा करेगा। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।

 

मूलांक 8 के लिए अंकज्योतिष मासिक राशिफल दिसंबर 2021

(8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)

जो लोग मूलांक 8 से संबंध रखते हैं, दिसंबर का महीना उनके लिए कुछ विशेष लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में पद्दोन्नति होने की संभावना है। यह समय संपत्ति या गहनों जैसी चीजों में निवेश करने के लिए भी उत्तम है। इस समय आप अपने आप पर भी धन खर्च कर सकते हैं। इस महीने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। जीवनसाथी के साथ आप आनंदायक समय बितोएँगे। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए शानदार रहने वाला है।

उपाय- काली वस्तु का दान करें।

 

मूलांक 9 के लिए अंकज्योतिष मासिक राशिफल दिसंबर 2021

(9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

जो लोग मूलांक 9 से संबंध रखते हैं, यह महीना आपके लिए मिश्रित भावनाएं लेकर आएगा। कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित करें; अन्यथा, आने वाले अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं। इस महीने यदि आप कोई अवसर छोड़ देंगे, भविष्य में वह अवसर कुछ बड़ा करने के लिए जगह बनाएगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, एक उचित आहार योजना बनाएं और उसका पालन करें। यदि आप किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं तो आपको एक प्यारा सा साथी मिल सकता है। कुल मिलाकर यह महीना उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।

उपाय- भगवान सूर्य की पूजा करें।

✍️ By-: एस्ट्रो पुजेल

 

ओर पढ़ें: ➭ वार्षिक राशिफल 2022  |  अंकज्योतिष भविषयफल 2022  |  टैरो रीडिंग 2022

article tag
Numerology
article tag
Numerology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!