Numerology Prediction December 2022 : जानें किन मूलांक वालों की होगी बल्ले-बल्ले?

Thu, Dec 01, 2022
एस्ट्रो पुजेल
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
Thu, Dec 01, 2022
Team Astroyogi
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article view
480
Numerology Prediction December 2022 : जानें किन मूलांक वालों की होगी बल्ले-बल्ले?

साल का आखिरी महीना दिसंबर आ गया है। क्या आप जानना चाहते हैं कि क्या नया महीना आपके लिए भाग्य, धन या सफलता लेकर आएगा? अगर हां, तो अंक ज्योतिष के अंक आपके सभी सवालों का जवाब आपको दे सकते हैं! दिसंबर 2022 के लिए अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां पढ़ें और जानें कि दिसंबर आपके लिए क्या लेकर आया है।

दिसंबर माह साल का 12वां महीना होता है। दिसंबर माह के अंकों का योग (1+2=3), 3 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक (3) बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इस माह में जन्म लेने वाले लोग काफी प्रतिभाशाली और रचनात्मक होते है। ये लोग जीवन का अधिकतम लाभ उठाना और कई अलग-अलग क्षेत्रों में ज्ञान प्राप्त करना पसंद करते हैं। इन्हें अपने जीवन में मनोरंजन की बहुत आवश्यकता होती है। ये लोग हमेशा अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करते हैं। इनके पास उत्कृष्ट क्षमताएं होती हैं और ये जल्दी सीखने वाले होते हैं। इनका ज्ञान और रचनात्मकता दूसरों को प्रेरित करती है। ये आसानी से किसी भी नकारात्मक स्थिति से बाहर निकल सकते हैं और दूसरों को भी ऐसा करने में मदद करते हैं। ये लोग बहुत भावुक और संवेदनशील होते हैं, इनका यह गुण इन्हें कभी-कभी उदास या तनावग्रस्त महसूस करा सकता हैं। कुल मिलाकर, दिसंबर में जन्मे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं और इनका अपना आकर्षक व्यक्तित्व होता है।

 आइये जानते हैं विभिन्न अंकों के लिए अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां

मूलांक (1) वालों के लिए दिसंबर 2022 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

जिन लोगों का जन्म माह की (1,10,19,28) तारीख को होता है, उन जातकों को मूलांक (1) होता है। मूलांक (1) वालों के लिए दिसंबर का महीना अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को इस माह पदोन्नति मिल सकती है। इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है, इसके साथ ही आपको अपने पेट का भी ध्यान रखना होगा। आपको इस महीने हेल्दी फूड लेने के साथ ही व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जो रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए यह माह बहुत अच्छा साबित होगा। इसके साथ ही वे अपने क्वालिटी टाइम का आनंद लेंगे। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा।

उपाय- शक्कर मिले जल से शिव जी का अभिषेक करें।

मूलांक (2) वालों के लिए दिसंबर 2022 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

जिन लोगों का जन्म महीने की (2, 11, 20, 29) तारीख को होता है उनका मूलाकं (2) होता है। मूलांक (2) वालों के लिए दिसंबर का महीना ठीक रहेगा। यह महीना थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है और आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इस कारण आपको बेहद सकारात्मक और शांत रहने की जरूरत है। दिसंबर में आपको अपने उच्चाधिकारियों और वरिष्ठों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा, जो आपके लिए बहुत मददगार रहेगा। इस अवधि के दौरान आप थोड़ा चिंतित महसूस करेंगे, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएं क्योंकि उनका सहयोग आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए तनाव भरा महीना रह सकता है।

उपाय- अमावस्या के दिन कपूर जलाएं।

मूलांक (3) वालों के लिए दिसंबर 2022 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21,30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक (3) होता है। मूलांक (3) वालों के लिए दिसंबर का महीना आनंद से भरा रहेगा। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आप लोग पहले से ही बहुत रचनात्मक हैं, और इस महीने आपका रचनात्मक कौशल आपको आगे बढ़ने में बहुत मदद करेगा। हालांकि इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, जो आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेगा। कुल मिलाकर दिसंबर का महीना आपके लिए शानदार रहेगा।

उपाय- सप्ताह में एक बार गरीबों और ज़रूरतमंदों को फल दान करें।

 मूलांक (4) वालों के लिए दिसंबर 2022 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक (4) होता है। मूलांक (4) वालों को दिसंबर माह में अपने करियर के प्रति सचेत रहना होगा। आप अपनी दैनिक जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस माह आप अपने निर्णयों और कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। आपका परिवार आपका सपोर्ट और आपकी देखभाल करेगा। इसके साथ ही आप उनके साथ एक अच्छा समय बिताएंगे। इस माह आप अपनों का सहयोग भी करेंगे। कुल मिलाकर दिसंबर का महीना आपके लिए शानदार रहेगा।

उपाय- शनि मंत्र का जाप करें।

मूलांक (5) वालों के लिए दिसंबर 2022 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14, 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक (5) होता है। मूलांक (5) वालों के लिए दिसंबर का महीना बदलावों से भरा हो सकता है। इस महीने आपकी काम में कम रूचि हो सकती है,या आप काम से थकान महसूस कर सकते हैं। आप अपने भविष्य के बारे में अधिक जानने और विश्लेषण करने का प्रयास करेंगे। लेकिन अभी अचानक कोई बदलाव न करें। उन लोगों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें, जो आपको प्रेरित करते हैं। यह ऐसा समय हो सकता है, जब आप अपनी दिशा बदलना चाहते हैं। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए विश्लेषण और चिंतन का समय रहेगा।

उपाय- पूर्णिमा की रात किसी जरूरतमंद को या मंदिर में दूध का दान करें।

मूलांक (6) वालों के लिए दिसंबर 2022 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15, 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक (6) होता है। मूलांक (6) वाले लोगों को दिसंबर में अपने सच्चे शुभचिंतकों के बारे में पता लगेगा। इस महीने आप कई लोगों की असलियत को पहचान पाएंगे। इस महीने आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का आनंद लेंगे, और आपको अपने कार्यालय में सभी का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। इस माह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। कुल मिलाकर यह माह अहसासों से भरा रहेगा।

उपाय- शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद या मंदिर में तली हुई चीजें दान करें।

मूलांक (7) वालों के लिए दिसंबर 2022 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16, 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक (7) होता है। मूलांक (7) वाले व्यक्तियों के लिए, दिसंबर उनकी ज्ञान की सीमा का पता लगाने का एक अच्छा समय होगा। इस महीने आप आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिक रुचि लेंगे और आप कुछ धार्मिक यात्राओं की योजना भी बना सकते हैं। इस महीने आप खुद पर अधिक फोकस कर पाएंगे और पिछले कष्टों से खुद को उबार पाएंगे। इस महीने आप अपने लिए एक अच्छे गुरु की तलाश करेंगे, जो आपको जीवन में एक अच्छे रास्ते पर ले जाएगा। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता पाएंगे। कुल मिलाकर दिसंबर का महीना आपके लिए ख़ूबसूरत रहेगा।

उपाय- केले के पेड़ या पीले गेंदे के पौधे की पूजा करें।

मूलांक (8) वालों के लिए दिसंबर 2022 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

जिन जातकों का जन्म महीने की  8, 17, 26 तारीख को हुआ है, उन व्यक्तियों का मूलांक (8) होता है। मूलांक (8) वाले व्यक्तियों के लिए दिसंबर एक अच्छा महीना रहेगा। यह माह आपके लिए तरक्की के अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट या प्रमोशन मिल सकता है। इस दौरान आपके द्वारा किया गया कोई भी निवेश आपको लाभ देगा। इस महीने आप अपने बारे में अधिक खोजबीन करेंगे और नई चीजों का विश्लेषण करेंगे। आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे। इस महीने शारीरिक व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। पार्टनर के साथ रोमांटिक और क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए शानदार रहेगा।

उपाय- गरीब बच्चों को किताबें दान करें।

मूलांक (9) वालों के लिए दिसंबर 2022 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी

जिन जातकों का जन्म महीने की 9, 18, 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक (9) होता है। मूलांक (9) वालों के लिए दिसंबर उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बहुत सी चीजों को लेकर आपके मन में मिली-जुली भावना रहेगी। आपको केंद्रित रहने की जरूरत है अन्यथा, आप बहुत सारे अच्छे अवसर खो सकते हैं। इस महीने, आपको हर चीज़ के प्रति बहुत सचेत रहने की आवश्यकता है, एक अच्छी चीज खोने से आपको भविष्य में पछतावा हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हेल्दी डाइट प्लान करें और इसका पूरी तरह से पालन करें। सिंगल लोग इस महीने एक खूबसूरत रिश्ते में बंध सकते हैं। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

उपाय- प्रतिदिन सूर्य मंत्र का जाप करें।

नोट: ऊपर की गई भविष्यवाणियां प्रत्येक अंक के लिए सामान्यीकृत हैं और सभी के लिए सटीक हो भी सकती हैं और नहीं भी। 

व्यक्तिगत परामर्श के लिए बात करें एस्ट्रो पूजल से केवल एस्ट्रोयोगी पर।

✍️ By-  एस्ट्रो पूजल

 

 

article tag
Numerology
एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article tag
Numerology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!