जानें आपके भाग्य के बारे में क्या कहती हैं, फरवरी 2023 के लिए अंकज्योतिष की भविष्यवाणियां।

Mon, Jan 30, 2023
एस्ट्रो पुजेल
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
Mon, Jan 30, 2023
Team Astroyogi
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article view
480
 जानें आपके भाग्य के बारे में क्या कहती हैं, फरवरी 2023 के लिए अंकज्योतिष की भविष्यवाणियां।

 साल का दूसरा महीना होने के कारण फरवरी का महीना, अंक 2 से जुड़ा होता है। यह संख्या व्यक्ति की फीलिंग्स को दर्शाती है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 2 पर चंद्रमा का प्रतिनिधित्व होता है। इस महीने में जन्म लेने वालों में अद्भुत कल्पना शक्ति होती है। ये लोग स्वभाव से बहुत मददगार और अद्भुत होते हैं। ये लोग अपने परिवार के साथ समय बिताना भी पसंद करते हैं। 

फरवरी में जन्मे व्यक्ति बहुत ही कोमल हृदय के होते हैं और भावनात्मक रूप से भी कमजोर होते हैं। ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व रखते हैं और संवाद करने का एक अद्भुत तरीका भी रखते हैं। ये लोग बहुत ही अध्ययनशील होते हैं। इसके साथ ही टीम वर्क में भी अच्छे होते हैं। इस महीने में जन्मे लोग व्यापार में कम इंट्रेस्ट लेते हैं। यह नौकरी करने में ज्यादा विस्वास रख सकते हैं। वे शांतिपूर्ण जीवन जीना पसंद करते हैं और जीवन में अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचते की कोशिश करते हैं। इन्हें ज्यादातर ओवरथिंकिंग करने की आदत होती है जो आगे चलकर परेशान कर सकती है। फरवरी महीने में जन्मे लोग अपने परिवार और दोस्तों के लिए बहुत भाग्यशाली होते हैं।

अंकज्योतिष भविष्यवाणी विज्ञान का एक अद्भुत पहलू है जो आपको अपने जीवन के बारे में जानने और आने वाले समय के लिए तैयार करने में मदद कर सकता है। आइए फरवरी 2023 में अंकज्योतिष की भविष्यवाणियां देखें, जो आपके लिए इस महीने की भविष्यवाणियों को समझने में आपकी सहायता करेंगी।

आप यहां 2023 के लिए वार्षिक अंक ज्योतिष के पूर्वानुमान भी पा सकते हैं।

फरवरी 2023 के लिए अंकज्योतिष की भविष्यवाणियां 

आइये जानते हैं कि अंक ज्योतिष के पूर्वानुमान आपको इस महीने के परिणामों के बारे में क्या बता सकते हैं। कुछ आवश्यक समाधानों के साथ, फरवरी 2023 के लिए अंक ज्योतिष के पूर्वानुमान नीचे दिए गए हैं।

मूलांक 1 वालों के लिए फरवरी 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी 

जिन जातकों का जन्म (1,10,19,28) का होता है उनका मूलांक 1 होता है। मासिक अंकज्योतिष की भविष्यवाणियां संकेत देती हैं कि मूलांक 1 वाले लोगों के लिए फरवरी एक अच्छा महीना होगा। इस महीने के दौरान, आपको कुछ भी हासिल करने के लिए बेहद कड़ी मेहनत करने और जबरदस्त प्रयास करने की जरूरत है। इस महीने अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें और अपनी योजनाओं को अधिक से अधिक गोपनीय रखने की कोशिश करें। यह महीना निवेश के लिए उचित नहीं है। आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आप भावुक होने की बजाय प्रैक्टिकल निर्णय लेने की कोशिश करें। आपको इस महीने में धैर्य से काम लेने और खुद पर काम करने की जरूरत है।

उपाय: शनि मंत्र का जाप करें। 

मूलांक 2 वालों के लिए फरवरी 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी 

जिन जातकों का जन्म (2,11,20,29) का होता है उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 वालों के लिए फरवरी का महीना शांतिपूर्ण रहेगा। आप इस दौरान काफी भावुक महसूस कर सकते हैं। इस महीने आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप दूसरों के साथ अच्छा रिश्ता बनाने की कोशिश करेंगे। आपको नकारात्मक लोगों से बचने की जरूरत है क्योंकि वह आपके साथ खराब व्यवहार कर सकते हैं। अपने शत्रुओं से भी सतर्क रहें। यह महीना आपके लिए उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

उपाय: गरीब बच्चों को खिलौने दान करें। 

मूलांक 3 वालों के लिए फरवरी 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी 

जिन जातकों का जन्म (3, 12, 21, 30) का होता है उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए फरवरी का महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण और निराशाजनक भी हो सकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके पार्टनर के साथ आपकी पर्सनल लाइफ कठिन हो सकती है, कोई भी विवाद पैदा करने के बजाय उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहने की पूरी कोशिश करें। इस महीने में व्यवसाय से सम्बन्धित यात्राओं पर जाने की प्रबल संभावना है। हर पल का आनंद लेने की कोशिश करें क्योंकि यह आपको इस महीने में खुश और शांत रहने में मदद करेगा। चुनौतियों से भागने की कोशिश न करें, उसका सामना करने का प्रयास करें। ये आपके लिए सीखने का सबसे उचित समय हो सकता है।

उपाय: राधा-कृष्ण के दर्शन करें। 

मूलांक 4 वालों के लिए फरवरी 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी 

जिन जातकों का जन्म (4, 13, 22) का होता है, उनका मूलांक 4 होता है। अगर आपका मूलांक 4 है तो फरवरी का महीना आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। फरवरी महीने में आपके सारे कर्ज उतर सकते हैं लेकिन दूसरी ओर आपको अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। अपनों से एक बार धोखा मिल सकता है इसलिए नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखने की कोशिश करें। वे आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि इस महीने आप थोड़े परेशान रहेंगे। फरवरी महीने में आपको अपने लिए अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

उपाय: जेब में चांदी का बना वर्ग रखें। 

मूलांक 5 वालों के लिए फरवरी 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी 

जिन जातकों का जन्म (5, 14, 23) का होता है, उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 वालों के लिए फरवरी का महीना अवसरों से भरा महीना होगा। फरवरी का महीना आपको जीवन के सभी पहलुओं में बेहतरीन अवसर देगा। आपको इस महीने का लाभ अपने सभी कार्यों में मिलेगा। फरवरी महीने में आपको अपने सीनियर्स का अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा फरवरी का महीना आपके प्रेम संबंधों के लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें क्योंकि आपका बिजी शेड्यूल आपके और आपके पार्टनर के बीच टकराव पैदा कर सकता है। आपको अपने परिवार का भी अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

उपाय: वृद्ध लोगों को फलों का दान करें। 

numerology 2023 in hindiमूलांक 6 वालों के लिए फरवरी 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी 

जिन जातकों का जन्म (6, 15, 24) का होता है, उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 वालों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही संतुलित महीना रहेगा। इस महीने में आपको अपने पिता का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपको अपनी मेहनत का भी अच्छा फल मिल सकता है। इस दौरान आर्थिक रूप से आप बहुत स्थिर रहेंगे और अपने लाइफस्टाइल को अच्छा बनाने पर भी ध्यान देंगे। इस अवधि में आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख़याल रखना होगा, काम का अधिक बोझ आपको काफ़ी तनावग्रस्त महसूस करा सकता है। फरवरी का महीना आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा।

उपाय: चमड़े की वस्तुओं से परहेज करें। 

मूलांक 7 वालों के लिए फरवरी 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी 

जिन जातकों का जन्म (7, 16, 25) का होता है, उनका मूलांक 6 होता है। मासिक अंकज्योतिष की भविष्यवाणियों के अनुसार मूलांक 7 वाले व्यक्तियों के लिए फरवरी का महीना अच्छा रह सकता है। इस महीने आपको आपके दुश्मन थोड़ा परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने आस-पास के सभी लोगों के असली रंग भी देखने को मिल सकते हैं। इस अवधि में बेवजह के वाद-विवाद या लड़ाई-झगड़े से बचने की कोशिश करें, यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहेगा। जो लोग लव रिलेशन में हैं उनके लिए फरवरी का महीना बहुत ही शानदार रहेगा। आप लोग एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में सफल रहेंगे। इस महीने का उपयोग अच्छे और प्रगतिशील कार्यों के लिए करें।

उपाय: अपनी जेब में लाल रुमाल रखें। 

मूलांक 8 वालों के लिए फरवरी 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी 

जिन जातकों का जन्म (8, 17, 26) का होता है, उनका मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 के साथ जन्म लेने वाले जातकों के लिए फरवरी का महीना सामान्य रहेगा। आप अपने वर्कप्लेस पर समस्याओं का सामना कर सकते हैं और उससे आपको दुख महसूस हो सकता है।अपने परिवार या पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें, इससे आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस महीने में आपको अपने पार्टनर का अच्छा सहयोग मिल सकता है। आपका पार्टनर भावनात्मक रूप से आपसे जुड़ जाएगा। आर्थिक रूप से आपको अनावश्यक ख़र्चों को रोकने और धन को बचाने के लिए अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है। अच्छे उपचार के लिए नियमित व्यायाम करने का प्रयास करें। यह आपके लिए सीखने का एक अच्छा समय रहेगा।

उपाय: चंदन के इत्र का प्रयोग करें। 

मूलांक 9 वालों के लिए फरवरी 2023 की अंकज्योतिष की भविष्यवाणी 

जिन जातकों का जन्म (9, 18, 27) का होता है, उनका मूलांक 9 होता है। यदि आपका मूलांक 9 है तो फरवरी का महीना आपके लिए जीत का महीना हो सकता है। इस महीने आप हर लड़ाई जीतने में सक्षम हो सकते हैं। आपको वह सब कुछ मिल सकता है जिसकी आप कामना कर रहे थे। इसके अलावा जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं, उनके लिए वहां जाने का अच्छा मौका है। इस महीने आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो लोग किसी भी क्षेत्र में ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए फरवरी का महीना काफी सपोर्टिव रहेगा क्योंकि यह आपके लिए सीखने का एक अच्छा महीना होगा। इस प्रकार फरवरी का महीना आपके लिए शानदार रहेगा।

उपाय: गरीब लोगों को हरी सब्जियां दान करें। 

यदि आप जानना चाहते हैं कि फरवरी 2023 में अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां आपके जीवन के बारे में क्या बता सकती हैं, तो एस्ट्रोयोगी पर एस्ट्रो पुजेल से बात करें और व्यक्तिगत भविष्यवाणी प्राप्त करें

article tag
Numerology
एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article tag
Numerology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!