क्या आप भी जन्मे हैं नवंबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

Sun, Nov 01, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sun, Nov 01, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्या आप भी जन्मे हैं नवंबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

इंसान किस महीने में जन्मा है, इसका प्रभाव उसकी जीवन की दशा और दिशा तय करने का प्रमुख कारक होता है। साल के अलग-अलग 12 महीनों में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व और उनके गुण भी अलग होते हैं, जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाते हैं। आज हम नवंबर में पैदा हुए लोगों के बारे में बताएंगे कि वो व्यक्तित्व से कैसे होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किसी भी साल के नवंबर में जन्में लोग सबकी भलाई करने के लिए ही पैदा हुए हैं। इनके अंदर दयालु और परोपकार की भावना कूट-कूटकर भरी होती है। 

 

यदि जन्म के महीने के अनुसार जानना चाहते हैं अपना स्वभाव तो एस्ट्रोयोगी  पर देश के जाने माने एस्ट्रोलॉजर्स से लें गाइडेंस। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

 

सहनशील होते हैं नवंबर में जन्म लोग

नवंबर में पैदा हुए ज्यादातर लोगों की राशि वृश्चिक और कुछ की धनु होती है। इस राशि के लोगों में सहनशक्ति कमाल की होती है। जब तक बात स्वाभिमान को चोट पहुंचाने वाली न हो, तब तक ये लोग हर छोटी-बड़ी बात को काफी हल्के तौर पर गुजरने देते हैं। इस महीने में जन्‍मे लोग बेहद भाग्यशाली, धनवान और मस्तमौला होते हैं। हालांकि, उनके भाग्‍य के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम होती है। 

 

नवंबर में जन्म लोगों की खासियत

  • सुव्यवस्थित ढंग से जीते हैं नवंबर में जन्मे लोग

ज्योतिषाचार्य की माने तो इस राशि के लोग अगर अपनी व्याकुलता या यूं कहें कि अपने अंदर की खलबली पर थोड़ा कंट्रोल करना सीख लें तो इनके जैसा तरीके से रहने वाला कोई दूसरा नहीं मिल सकता है। इन्हें हर काम सुव्यवस्थित और साफ-सुथरे ढंग से पूरा करना पसंद है। इसका उदाहरण है कि चाहे इनके बचपन से लेकर अबतक का कोई भी छोटे से छोटे डॉक्यूमेंट की भी जरूरत हो, वो भी किसी फाइल में सुरक्षित मिल जाएंगे। कई बार ये थोड़े सनकी भी कहे जा सकते हैं। 

  • सबसे अलग स्वभाव और बेबाक राय

नवंबर में पैदा हुए लोग बाकी दुनिया से बहुत अलग होते हैं। ये लोग काफी मस्तमौला होते हैं। यह न सिर्फ सबसे हटकर सोचते हैं बल्कि हर काम करने का इनका अंदाज भी औरों से बिल्कुल अलग होता है।  इनकी यही खूबी लोगों को प्रभावित करता है। लोग इनकी मौजूदगी पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ लोग इनकी इसी खूबी से जलन भी करते हैं। इन लोगों की राय एकदम बेबाक होती है। उतनी ही बेफिक्री से ये इसे दूसरों के सामने रखते भी हैं। ये वही मानते हैं, जो इन्हें सही लगता है। इस मामले में ये काफी जिद्दी होते हैं। हालांकि, ये अपने साथ-साथ दूसरों की विचारधाराओं का भी सम्मान करते हैं।

  • स्वभाव के होते हैं गुस्सैल

वैसे तो लोग इन्हें बड़े ही शांत और सौम्य स्वभाव वाला मानते हैं। अक्सर होता भी ऐसा ही है। लेकिन, एक बार पानी सिर से ऊपर चला जाए तो गुस्से से आपका उग्र रूप देखकर कोई भी सहम सकता है। ऐसा गुस्सा जिसने देखा बस वही जानता है कि आपके अंदर कितना तूफान भरा है। यही कारण है कि इस राशि के लोगों को कम उम्र में ही ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी लग जाती है। इसके अलावा ये काफी सिक्रेटिव स्वभाव के होते हैं, इसलिए इन्हें पसंद नहीं कि इनके पर्सनल स्पेस में कोई दखल दे।

  • कमाल की इंटि्यूशन पॉवर और प्रैक्टिकल स्वभाव

इन लोगों का इंटि्यूशन पॉवर बेमिसाल होता है। इन्हें हर होनी का पूर्वाभास हो जाता है। यही नहीं, ये बस सूरत देखकर किसी भी इंसान की फितरत से वाकिफ हो जाते हैं। वहीं, ये लोग दिखने में तो काफी भावुक होते हैं, लेकिन स्वभाव काफी प्रैक्टिकल होता है। ये चोट खाने पर खुद को उचित समय लेकर संभाल भी लेते हैं। यही वजह है कि इन्हें अपना गम भुलाने के लिए किसी और के कंधों की जरूरत नहीं पड़ती है। इनमें सहनशक्ति इतनी भरी होती है कि इसके कारण ये जीवन की हर जंग जीत लेती हैं।

 

वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति 

  • इस राशि के लोगों को जीवनभर धन की कमी नहीं होती है। चाहे जितनी भी आमदनी हो और कितना भी पैसा ये कमाएं, उसको बचत करने की कला इन्हें बखूबी आती है।यही कारण भी है कि ये लोग कभी भी खाली नहीं होते हैं। इनके कोई भी जेब या पर्स टटोलने पर कुछ पैसे तो हर जगह से जरूर ही निकल आएंगे। 
  • इस राशि के कुछ युवाओं पर कंजूस होने का टैग लग सकता है। लेकिन, आमतौर पर नवंबर में पैदा हुए लोग तो दिल के इतने उदार होते हैं कि किसी की खुशी के लिए अपनी जेब भी खाली कर सकते है।

 

इन करियर क्षेत्रों में मिलती है सफलता

पंडितजी का कहना है कि इस महीने में जन्मे लोगों अपने काम में सफलता जरूर हासिल कर लेते हैं। ये लोग जो भी ठान लेते हैं, उसे करके दिखाते हैं। ये लोग अपने हर काम में 200 प्रतिशत देते हैं। इसीलिए,  इनकी तरक्की से जलने वालों के लिए चेतावनी है कि उनको दुश्मनी भारी पड़ सकती है और सीधे मुंह की खानी पड़ सकती है। काफी मेहनती और बुद्धिमान होने के कारण इस राशि के लोगों को  संवेदनशील लेखक, पुलिस, पत्रकार, कलाकार, सर्जन या गुप्तचर जैसे विभागों में सफलता मिलती है।

 

नवंबर में जन्में लोगों के पार्टनर और दोस्तों से संबंध

  • इस राशि के लोगों को सबके बीच सामंजस्य बैठाने का काम बखूबी आता है। अक्सर अपने दोस्तों के बीच पैचअप करवाने का बीड़ा भी यही उठाते हैं। दोस्तों के मामले में तो ये काफी किस्मतवाले होते हैं। तभी तो ये दोस्तों के लिए कुछ करें या नहीं, इनके दोस्त इनपर जान लुटाने को हर वक्त तैयार रहते हैं। इनके दोस्त इनकी भोलेपन के कायल होते हैं। 
  • वहीं, प्रेम संबंधों की बात करें तो नवंबर में जन्में युवाओं में प्यार का अथाह सागर होता है। ‍ये काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। ये एक बार जिसे प्यार करते हैं तो बस उसी के हो जाते हैं। चाहे इनका पार्टनर इन्हें मिले या न मिले ये कभी उन्हें भूल नहीं पाते हैं। वहीं, अगर इनके प्यार को मंजिल मिल जाती है तो उसकी खुशी भी हमेशा संजो के रखते हैं। ये लोग अपने पार्टनर के लिए खुद को मिटाकर भी हार नहीं मानते हैं।

 

संबंधित लेख

क्या आप भी जन्मे हैं अक्टूबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव । क्या आप भी जन्मे हैं सिंतबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव । अक्टूबर में जन्मे लोगों का भाग्य रत्न होता है नीलम

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Scorpio
Zodiac sign
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Scorpio
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!