क्या आप भी जन्मे हैं अक्टूबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

Wed, Sep 30, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Sep 30, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्या आप भी जन्मे हैं अक्टूबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

हर इंसान का स्वभाव, दिलचस्पी और प्राथमिकताएं अलग-अलग होती हैं। लोगों की पसंद-नापसंद सब कुछ उनकी कुंडली से निर्धारित होता है। हमारी कुंडली ही यह भी तय करती है कि हमारा रुझान किस तरफ होगा। लेकिन, कई चीजें ऐसी भी हैं जो इस बात पर निर्भर करती हैं कि हमारा जन्म किस महीने में हुआ है। यह बातें हर उस व्यक्ति पर समान रूप से लागू होती हैं जिनका जन्म एक ही महीने में हुआ है। यानी हम सभी का जन्म समय और राशि हमारे स्वभाव की कुछ खास विशिष्टता के लिए जिम्मेदार है।

 

तुला राशि के लोगों का स्वभाव

 

अक्टूबर में पैदा हुए ज्यातार लोगों की राशि तुला होती है। ज्योतिषशास्त्र में इस राशि के लोगों को शुक्र प्रधान व्यक्तित्व का स्वामी माना जाता है। तुला राशि के लोगों को स्वच्छता और सुंदरता से बेहद प्रेम होता है। ऐसे लोग अस्त-व्यस्त जीवनशैली बिल्कुल पसंद नहीं करते। इन्हें खुद को और अपने आसपास के माहौल को व्यवस्थित रखना अच्छी तरह आता है। इस राशि के लोगों को काफी शांत स्वभाव का माना जाता है। ये लोग जल्दबाजी में किसी के लिए कोई राय नहीं बनाते। पहले अच्छी तरह परख लेने पर ही किसी को सही या गलत ठहराते हैं।

 

यदि जन्म के महीने के अनुसार जानना चाहते हैं अपना स्वभाव तो एस्ट्रोयोगी  पर देश के जाने माने एस्ट्रोलॉजर्स से लें गाइडेंस। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

 

तुला राशि वालों की विशेषताएं- 

 

1. आकर्षक व्यक्तित्व और सुंदरता से लगाव

अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोगों को सुंदरता से लगाव होता है। स्वभाव से बिल्कुल कोमल इस राशि के लोग बेहद आकर्षक होते हैं। इनकी सुंदरता से कई बार लोग जलन भी कर बैठते हैं। हालांकि, बचपन में ये उतने आकर्षक न लगते हों, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है तो इनके व्यक्तित्व में काफी निखार देखने को मिलता है।

 

2. कठिनाइयों से लड़ने की ताकत और मुंहफट

ज्योतिषाचार्य की माने तो अक्टूबर महीने के जातकों की सबसे बड़ी खासियत है कि इन्हें अपने और अपनों पर आई मुसीबत से टकराना बखूबी आता है। जब हर तरफ निराशा और मुश्किलों का दौर होता है, तब भी ये हिम्मत नहीं हारते और उसका सामना कर मुसीबत से बाहर निकलते हैं। साथ ही इनकी खूबी है कि इन्हें अपनी बात सबके सामने उचित तरह से रखनी आती है। अक्टूबर में पैदा हुए लोग बिना समय गंवाए और नपे-तुले अंदाज में अपनी बात रखकर आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन, ये बिना सोचे-समझे  कोई बात नहीं नहीं करते।

 

3. सफल और प्रबंधित जिंदगी

इस राशि के लोगों को जिंदगी में अस्त-व्यस्त रहना पसंद नहीं है। ये लोग अपने हर काम को काफी प्रबंधित तरह से करते हैं। इसके साथ ही अपने जीवन में ये कई सारी योजनाएं बनाकर उनपर काम करते हैं। इनकी एक खास बात यह भी होती है कि ये लोग जिस भी क्षेत्र में होते हैं उसकी शीर्ष पद पर पहुंचना ही उनका लक्ष्य होता है, उससे पहले वो हार नहीं मानते। तुला राशि वाले जिंदगी में श्रेष्ठता के जो सपने देखते हैं, उसे पूरा करते हैं।

 

4. अच्छे मार्गदर्शक और दिल जीतने वाले

किसी भी साल अक्टूबर में पैदा हुए लोग अक्सर हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। इसलिए ही ये अच्छे मार्गदर्शक माने जा सकते हैं। इस राशि के लोग मानसिक रूप से बहुत बताए जाते हैं। हर चीज पर इनकी पैनी नजर होती है, कुछ भी इनसे बच नहीं सकता है। कई बार इनकी इस खूबी के कारण लोग इनसे ईर्ष्या भी करते हैं। इस राशि के लोग अगर सामान्य भी दिखें तो भी उनके अंदर आकर्षण करने की क्षमता होती है। इसके चलते दूसरे लोगों का इनकी ओर खींचते चले जाना तय है। ये खुद को लोगों के कुछ इस तरह से पेश करते हैं कि काफी आसानी से सामने वाले का दिल जीत लेते हैं।

 

5. भावुक होते हैं अक्टूबर महीने के जातक

पंडितजी का कहना है कि इस राशि के युवाओं को रिश्तों की राजनीति बहुत अच्छी तरह आती है। इसके साथ ही ये किसी भी बात को काफी गहराई से समझतें हैं। इसी योग्यता के कारण ये अपने हर रिश्तों को काफी अहमियत देते हैं। इस राशि के लोग भावुक भी होते हैं। इन्हें गुस्सा वैसे तो कम आता है, लेकिन अगर एकबार आ गया तो कोई इनके आगे टिक नहीं सकता है। हालांकि, भावुक होने के बाद कई पहलुओं में इनका प्रैक्टिकल रूप भी देखने को मिलता है। ये परंपरावादी भी होते हैं।

 

तुला राशि वालों का करियर और आर्थिक स्थिति

अब तक आप जान ही गए होंगे की इस राशि के लोग अपने क्षेत्र में पारंगत हासिल करके ही दम लेते हैं। इस राशि के लोग राजनीति, कला, टेक्नॉलजी, अभिनय, बिजनेस या मेडिकल क्षेत्रों में अपना परचम लहराते हैं। अक्टूबर में जन्में लोगों के कदमों में दौलत-शौहरत बिछी होती है। हर चीज इनके कदम चूमती है, इसके बाद भी ये लोग इस बात का घमंड नहीं करते हैं।

 

तुला राशि वालों की लव लाइफ

प्यार के मामले में अक्टूबर में जन्में लोगों की बराबरी कोई नहीं कर सकता है। ये लोग जिससे प्यार करते हैं या अपने जीवनसाथी को टूटकर चाहते हैं। ये लोग भले ही खुलकर अपने प्यार का इज़हार न कर सकें, लेकिन अंदरूनी तौर पर ये एक सच्चे आशिक होते हैं। हालांकि, दुर्भाग्यवश अक्सर इस राशि वालों का प्यार सफल नहीं होता, लेकिन इनके टूटे दिल की आवाज इनके अलावा कोई नहीं जान सकता है। अपनी मुस्कुराहट से ये अपने घर के लोगों को भी अपना हाल-ए-दिल पता नहीं लगने देते हैं। इन्हें देखकर किसी को भनक भी नहीं लग पाती कि ये अंदर से एकदम टूटे हुए हैं। इनका हावभाव भीतर का हर गम छिपाने में सफल रहता है।

 

संबंधित लेख

क्या आप भी जन्मे हैं सितंबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव । क्या आप भी जन्मे हैं अगस्त महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव । सितंबर में जन्मे लोगों का भाग्य रत्न होता है नीलम

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Libra
Zodiac sign
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Libra
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!