नाम के अनुसार जानिए अपना राशि नक्षत्र

Thu, Jul 25, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Thu, Jul 25, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
नाम के अनुसार जानिए अपना राशि नक्षत्र

कई बार लोग बोलते हैं कि इनके सितारे गर्दिश में हैं या इनके ग्रह-नक्षत्र अच्छे नहीं चल रहे हैं....यानि कि जातक के जीवन में इस वक्त समस्याएं चल रही हैं। और ज्योतिषशास्त्र में इन समस्याओं का जिम्मेदार ग्रह और नक्षत्रों को माना जाता है। जब कभी हम आकाश में तारों को देखते हैं तो क्या महसूस करते हैं? क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे जीवन में होने वाली अप्रत्याशित घटनाएं या भविष्य में होने वाली घटनाओं के पीछे इन्हीं सितारों और ग्रहों का हाथ होता है?

जी हां, वैदिक ज्योतिष के अनुसार, तारे और ग्रहों की चाल का असर जातक की जीवनशैली, व्यवहार और व्यक्तित्व पर जरूर पड़ता है। वहीं आकाश मंडल में स्थित कुछ खास तारों के समूह को नक्षत्र (Nakshatra) कहा जाता है। एक नक्षत्र 13.20 अंश का होता है। 

नक्षत्रों का ज्योतिष महत्व 

हिंदू ज्योतिष के अनुसार, सितारों को नक्षत्र (Rashi Nakshatra) कहा जाता है। नक्षत्र शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा के नक्ष यानि आकाश और क्षत्र यानि क्षेत्र से हुई है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियां होती हैं और 27 नक्षत्र हैं। हर राशि में 2 या 3 नक्षत्र आते हैं। कहा जाता है कि इन 27 नक्षत्रों के नाम दक्ष प्रजापति की 27 कन्याओं के नाम पर आधारित हैं और दक्ष ने अपनी 27 बेटियों का विवाह चंद्रदेव से कर दिया था।

इसलिए ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक चंद्रमा इन 27 नक्षत्रों में गोचर करता रहता है, तब कहीं 27.3 दिन में धरती की परिक्रमा पूरी कर पाता है। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा की स्थिति के अनुसार ही बच्चे का नामक्षर और उसकी राशि तय की जाती है। इसके अलावा प्रत्येक नक्षत्र का एक स्वामी होता है जिसका जातक के जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। 

नक्षत्रों को प्रमुख तौर पर देवगण, नरगण और राक्षसगण में विभाजित किया गया है। वहीं हिंदू धर्म में शादी या किसी शुभ तिथि को तय करने के लिए नक्षत्र की गणना की जाती है। ये नक्षत्र जातक के शारीरिक अंगों को परिभाषित करने के साथ-साथ बीमारियों को बताने के लिए जाने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार 27 नक्षत्र होते हैं। परंतु इन 27 नक्षत्रों को भी तीन भागों में विभाजित कर दिया गया है। शुभ नक्षत्र, मध्यम नक्षत्र और अशुभ नक्षत्र।  

यह भी पढ़ें: जानें पंचक 2024 की तिथियों और समय के बारें में। 

शुभ, मध्यम और अशुभ नक्षत्र 

शुभ नक्षत्र वे नक्षत्र होते हैं जिनमें किए गए समस्य कार्यों सिद्ध और सफल होते हैं।  इनमें 15 नक्षत्र आते हैं - रोहिणी, अश्विन, मृगशिरा, पुष्य, हस्त, चित्रा, रेवती, श्रवण, स्वाति, अनुराधा, उत्तराभाद्रपद, उत्तराषाढा, उत्तरा फाल्गुनी, घनिष्ठा, पुनर्वसु। वहीं मध्यम नक्षत्र में वे नक्षत्र आते हैं जिनमें किए गए कार्य मध्यम फलदायी और सिद्धकारी होते हैं। इसमें हानि नहीं होती है लेकिन मध्यम फल ही प्राप्त होता है। जैसे -पूर्वा फाल्गुनी, पूर्वाषाढ़ा, पूर्वाभाद्रपद, विशाखा, ज्येष्ठा, आर्द्रा, मूला और शतभिषा। अंतिम में अशुभ नक्षत्र वे होते हैं, जिसमें किए गए कार्यों का फल अशुभ और बुरा मिलता है। साथ ही कार्य के दौरान बाधाएं जरूर आती हैं। वे नक्षत्र होते हैं - भरणी, कृतिका, मघा और आश्लेषा।

पंचक :- अक्सर आपने पंचक और गंडमूल नक्षत्रों के बारे में कई बार सुना होगा। दरअसल इन नक्षत्रों में कोई भी शुभ काम की शुरुआत नहीं की जाती है और अगर इस नक्षत्र में कोई जातक जन्म लेता है तो जन्म के 27 दिन बाद मूलशांति की पूजा की जाती है। पंचक नक्षत्र तब होता है जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करता है। उस वक्त घनिष्टा से रेवती के बीच में जितने नक्षत्र होते हैं उन्हें पंचक कहा जाता है। मान्यता है कि पंचक के दौरान जोखिम भरा कार्य करना वर्जित है और दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करना अशुभ माना जाता है। इस नक्षत्र के दौरान घर की छत यानि लेंटर नहीं डलवाना चाहिए।

गंडमूल नक्षत्र :- वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस नक्षत्र को सबसे अशुभ माना जाता है। अश्विनी,आश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा, मूल और रेवती को गंडमूल नक्षत्र कहा गया है। इस नक्षत्र में पैदा होने वाले जातक को जीवनभर कष्टों और संघर्षों का सामना करना पड़ता है। यदि इन 6 नक्षत्रों में किसी में भी बच्चा जन्म लेता है तो 27 दिन के पश्चात घर पर मूलशांति का पाठ करवाना पड़ता है और 27 दिन तक पिता बच्चे का मुख भी नहीं देखते हैं। 

आइए जानते हैं नक्षत्र उनके चरणों के अक्षर और राशि के बारे में - 

मेष राशि - 

  1. अश्विनि नक्षत्र:- चू, चे, चो, ला

  2. भरणी नक्षत्र:-ला, ली, लू, ले, लो

  3. कृतिका नक्षत्र:- आ,ई, ऊ, ए

वृषभ राशि-

  1. कृतिका नक्षत्र:-  आ,ई, ऊ, ए

  2. रोहिणी नक्षत्र:- ओ, वा, वी, वू

  3. मृगशिरा नक्षत्र:- वे, वो,का, की

मिथुन राशि-

  1. मृगशिरा नक्षत्र:- वे, वो,का, की

  2. आर्द्रा नक्षत्र:-  कू, घ, ङ, छ

  3. पुनर्वसु नक्षत्र:- के, को, हा, ही

कर्क राशि -

  1. पुनर्वसु नक्षत्र:- के, को, हा, ही

  2. पुष्य नक्षत्र:- हू, हे, हो, डा

  3. अश्लेषा नक्षत्र:- डी, डू, डे, डो 

सिंह राशि-

  1. मघा नक्षत्र:-  मा, मी, मू, मे

  2. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र:- मो, टा, टी, टू

  3. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र:- टे,टो,पा,पी

कन्या राशि -

  1. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र:- टे,टो,पा,पी

  2. हस्त नक्षत्र:- पू, ष, ण, ठ

  3. चित्रा नक्षत्र:- पे,पो, रा,री

free consultation

तुला राशि -

  1. चित्रा नक्षत्र:- पे,पो, रा,री

  2. स्वाती नक्षत्र:- रू, रे, रो, ता

  3. विशाखा नक्षत्र:- ती, तू, ते, तो

वृश्चिक राशि -

  1. विशाखा नक्षत्र:- ती, तू, ते, तो

  2. अनुराधा नक्षत्र:- ना, नी, नू, ने

  3. ज्येष्ठा नक्षत्र:- नो, या, यी, यू

धनु  राशि -

  1. मूल नक्षत्र:- ये, यो, भा, भी

  2. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र:- भू, धा, फा, ढा

  3. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र:- भे,भो, जा, जी

मकर राशि -

  1. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र:- भे,भो, जा, जी

  2. श्रवण नक्षत्र:- खी, खू, खे, खो

  3. धनिष्ठा नक्षत्र:- गा, गी, गू, गे

कुंभ राशि -

  1. धनिष्ठा नक्षत्र:- गा, गी, गू, गे

  2. शतभिषा नक्षत्र:- गो, सा, सी, सू

  3. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र:- से, सो, दा, दी

मीन राशि -

  1. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र:- से, सो, दा, दी)

  2. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र:- दू, थ, झ, ण

  3. रेवती नक्षत्र:- दे, दो, चा, ची

किसी भी ज्योतिषीय मार्गदर्शन के लिए अभी संपर्क करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से। पहला कंसल्टेशन आपके लिए मुफ्त है।

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!