तुला संक्रांति 2021 – सूर्य कर रहे हैं तुला में गोचर, जानिए कैसा रहेगा आपका राशिफल

Sun, Oct 10, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sun, Oct 10, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
तुला संक्रांति 2021 – सूर्य कर रहे हैं तुला में गोचर, जानिए कैसा रहेगा आपका राशिफल

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि इस वर्ष सूर्य कन्या राशि से तुला राशि में 17 अक्टूबर 2021 को सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर गोचर कर रहे हैं। जो पृथ्वी पर उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को प्रभावित करने वाला है। इस लेख में हम सूर्य के इस गोचर का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। इसके बारे में हम आपको इस लेख में जानकारी देने जा रहे हैं। राशिनुसार सूर्य का कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करना कैसा रहेगा? यदि आप अपने राशि के हिसाब से सूर्य गोचर का प्रभाव आप पर कैसा रहेगा जानना चाहते हैं तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए। तो आइये जानते है सूर्य गोचर आपके लिए कितना शुभ?

 

प्रिय पाठकों, यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन के आधार पर लिखा गया है। सूर्य के साथ अन्य ग्रहों की दृष्टि आपकी राशि पर किस तरह से पड़ रही है इस पर भी आपका भविष्य निर्भर करता है। हमारी सलाह है कि बेहतर जानकारी के लिये आप एस्ट्रोयोगी पर इंडिया के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट अवश्य करें। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।


मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन करना कुछ साख नहीं रहने वाला है। इससे आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके आत्मबल में कमी आएगी। किसी भी तरह का निर्णय लेने में आप स्वयं को सहज नहीं पाएंगे। इसके अलावा कार्य क्षेत्र में भी आपको अधिक परिश्रम करना होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्यार के मामले में थोड़ा आपको राहत मिल सकती है। परंतु वैवाहिक जातकों के लिए समय गंभीर है।

 

बृषभ राशि

आपके लिए सूर्य गोचर स्वास्थ्य जुड़े कुछ मुद्दे सामने निकालकर ला सकता है। इससे साथ ही इस समय आपके अधिक दुश्मन बन सकते हैं। करियर में कुछ खास तरक्की नहीं होगी, परंतु परिश्रम करने से आपके हित में परिणाम आ सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन व लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा।

 

मिथुन राशि

पंडितजी का कहना है कि सूर्य गोचर आपके बच्चों से जुड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। परंतु आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। पेशेवर रूप से आपके लिए अच्छा समय रहने वाला है। किसी पुराने मित्र या पुरानी प्रेमी व प्रेमीका से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ सामान्य रहने की उम्मीद है। गलतफहमी से बचें।

 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को सूर्य गोचर से आपके परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य समस्या से सामना हो सकता है। जिससे आप मानसिक रूप से तनाव में आ सकते हैं। अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए अधिक तनाव न लें। समय के साथ यह ठीक हो जाएगा। व्यक्तिगत जीवन अच्छा रहने के संकेत हैं। प्रोफेशनल लाइफ में कुछ अच्छे पल आ सकते हैं। प्रेम को फिर से जगाने की जरूरत है।

 

सिंह राशि

सूर्य गोचर सिंह राशि के जातकों को एक नई ऊर्जा से भर देगा। इसके साथ ही आपकी कुछ यात्राएं हो सकती हैं। परिवार के साथ भी आप मजेदार यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन संतोषजनक रहने की उम्मीद की जा सकती है। निजी जीवन रोमांचक रहने वाला है। व्यावसायिक जीवन के प्रति कम झुकाव रहेगा यानी की आप व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं देंगे। जो आपके  लिए ठीक नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए सूर्य गोचर वित्तीय लाभ करवाने वाला हो सकता है परंतु इसके साथ ही धन व्यय होने के भी संकेत मिल रहे हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए निवेश के मौके लेकर आने वाला है। भविष्य की योजना बनाने का एक अच्छा समय। आप इस समय में किसी की भावनाओं को आहत कर सकते हैं। इसलिए कुछ कहने से पूर्व विचार करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ भी ठीक रहेगी।

 

तुला राशि

सूर्य गोचर तुला राशि के जातकों में कम आत्मविश्वास का कारण बन सकता है। कार्य पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। नुकसान का डर भी आपके अंदर बना रहेगा। धन वापसी में मौद्रिक हानि या समस्या खड़ी हो सकती है। सूर्य की स्थिति कमजोर है, जिससे इस तरह की समस्याएं होती हैं। बड़ों या अनुभवी से सलाह लें। यात्रा की संभावना है।

 

वृश्चिक राशि

ज्योतिषाचार्य की माने तो सूर्य गोचर आपको अपने जीवन साथी आपका भरपूर सहयोग मिलेगा। दोनों के बीच चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं। विवाहित जोड़ों के बीच अच्छी समझ विकसीत होगी। जो जातक सिंगल है उनको अपना प्यार मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। ये कार्य व व्यापार या अन्य पहलु से जुड़ा हो सकता है। वित्तीय वृद्धि का समय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए सूर्य गोचर उनके जीवन में अच्छा बदलाव लेरक आने वाला है। साथी के साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा। हर पहलु पर साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विवाहित जोड़ों के बीच अच्छी समझ व तालमेल बनेगी। जो सिंगल है इनको अपना प्यार मिल सकता है। शुभ समाचार मिलने के भी आसार हैं। वित्तीय वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

मकर राशि

पेशेवर जीवन में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। बिना परिश्रम के आपको सफलता नहीं मिलेगी। प्रतियोगिता के लिए तैयार रहें। दृढ़ इच्छा शक्ति की आवश्यकता आपको पड़ सकती है। सूर्य गोचर से आप में सुस्ती भी आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निजी जीवन अच्छा है, जीवन साथी हमेशा आपके साथ रहेगा।

 

कुंभ राशि

सूर्य गोचर का आपके स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आपको परेशान करने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। साथी का साथ रहेगा। अच्छा पेशेवर जीवन के लिए सूर्य गोचर अच्छा रहने वाला है। कार्य में सफलता मिलेगी।

 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर किन्हीं मामलों में समस्याएं लेकर आ सकता है। जिसमें स्वास्थ्य समस्या शामिल है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। फिलहाल अपने पेशेवर कार्यों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपमें आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। बड़े फैसलों से बचें।

यह भी पढ़े

 ग्रह गोचर 2020  |   सूर्य गोचर 2020  |   सूर्य ग्रह - कैसे हुई उत्पत्ति क्या है कथा?

article tag
Planetary Movement
Hindu Astrology
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
article tag
Planetary Movement
Hindu Astrology
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!