Surya Gochar 2024: सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें किन राशियों को होगा धन लाभ?

Thu, Jun 13, 2024
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Thu, Jun 13, 2024
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
Surya Gochar 2024: सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें किन राशियों को होगा धन लाभ?

Sun Transit in Cancer 2024: सूर्य का कर्क राशि में गोचर 2024, 16 जुलाई 2024 को सुबह 11:29 बजे हो रहा है। इस समय सूर्य मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य हमारी आत्मा, जीवन ऊर्जा का प्रतीक है। कुंडली में सूर्य जितना मजबूत होता है, उतना ही यह आपके जीवन में आत्मिक शक्ति और ऊर्जा को बढ़ाता है। यह आपके हर क्षेत्र में उन्नति में मदद कर सकता है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य हमारे पिता का प्रतीक होते हैं, इसलिए उनकी देखभाल और सम्मान करना हमेशा हमारे सूर्य को मजबूत बनाता है। सूर्य हमारे करियर, प्रोफेशन, लीडरशिप, सरकारी अधिकारियों एवं एजेंसियों के साथ आपके संबंधों का भी संकेतक है। यह आपको नाम और प्रसिद्धि प्राप्त करने में मदद करता है।

पूर्व दिशा और अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हुए सूर्य हमारे जीवन में वृद्धि और समृद्धि के लिए सबसे महत्वपूर्ण ग्रह है। लगभग एक महीने तक प्रत्येक राशि में रहने के बाद, सूर्य को 360 डिग्री के राशि चक्र को पूरा करने में एक वर्ष लगता है।

भगवान श्री राम को भी हमारे देवताओं में सूर्य का प्रतिनिधित्व करने वाला कहा जाता है। विमशोत्तरी दशा प्रणाली के अनुसार, सूर्य की महादशा किसी व्यक्ति के जीवन में 6 साल तक चलती है। सूर्य 3, 6, 10 और 11वें भाव में सकारात्मक परिणाम देता है और 1, 2, 4, 5, 7, 8, 9 और 12वें भाव में अशुभ होता है।

सूर्य के तीन नक्षत्र होते हैं - 

1- कृतिका नक्षत्र 

2- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 

3- उत्तराषाढ़ा नक्षत्र

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें। 

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2024 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

वैदिक एक्सपर्ट टैरो सोनिया की भविष्यवाणियों के अनुसार, सूर्य गोचर अलग-अलग राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव दे सकता है। सूर्य किसी के लिए सकारात्मक तो कुछ के लिए नकारांतक प्रभाव दे सकता है। इस सूर्य गोचर 2024 का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन उपायों से हम इसके सकारात्मक प्रभाव को बढ़ा सकते हैं। 

मेष राशि पर सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव

प्रिय मेष राशि के जातकों, सूर्य गोचर 2024 (Surya Gochar 2024) आपके बन्धु भाव या चौथे घर में हो रहा है। यह भाव आपके घर और परिवार पर ध्यान केंद्रित करने से जुड़ा होता है। इस दौरान आपके रिश्ते, विशेष रूप से आपकी माता के साथ, प्रमुख भूमिका निभाएंगे। आप अपने घर में अधिक समय बिताने और पारिवारिक बातों पर ध्यान केंद्रित करने के इच्छुक रहेंगे। यह समय आपके लिए घर में सकारात्मक बदलाव लाने का हो सकता है।

घर और परिवार के प्रति आपका बढ़ता ध्यान आपके भावनात्मक संबंधों को मजबूत करेगा और आपको अधिक संतुष्टि प्रदान करेगा। अपने परिवार के साथ यह समय बिताना आपके लिए आत्मिक संतोष का कारण बनेगा।

उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें ताकि सूर्य दोष दूर हो सके।

वृषभ राशि पर सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव

प्रिय वृषभ राशि के जातकों, इस महीने सूर्य का राशि प्रवेश आपके तीसरे भाव में हो रहा है। यह भाव आपके संचार, भाई-बहनों, और छोटी यात्राओं से जुड़ा होता है। इस अवधि में, आप अपने भाई-बहनों के साथ बातचीत का आनंद लेंगे और कुछ छोटी यात्राओं की योजना बनाएंगे। 

यह सूर्य गोचर 2024 आपके शौक और रुचियों पर ध्यान केंद्रित करने का भी है, जिससे आप मानसिक संतुष्टि प्राप्त करेंगे। आपके विचार और कम्युनिकेशन स्किल इस समय अच्छे होंगे, जिससे आप अपने आस-पास के लोगों के साथ अच्छे तरीके से जुड़ पाएंगे।

उपाय: हर सुबह तांबे के बर्तन में उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें ताकि आपका सूर्य मजबूत हो सके।

मिथुन राशि पर सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव

मिथुन राशि के जातकों, आप के लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर दूसरे भाव में देखने को मिलेगा। इस समय, आप अपने वित्त और धन पर ध्यान देने के लिए प्रेरित होंगे। फ़ूड इंडस्ट्री या रेस्तरां चलाने वालों के लिए यह समय अनुकूल होगा, और आपको सफलता भी मिलेगी। यदि आप सोशल हेल्पिंग फिल्ड में हैं, तो आप उभरेंगे और चमकेंगे। आपके विचार और बोलने के स्किल इस समय बेहतर होंगे, जिससे आप अपने क्षेत्र में उभर सकेंगे। इस अवसर का उपयोग करके, आप अपने व्यापार में गुणवत्ता और सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

उपाय: गेहूं का दान मंदिर, गुरुद्वारा, अनाथालय या वृद्धाश्रम में करें। यह आपके सूर्य की ऊर्जा को बढ़ाएगा।

कर्क राशि पर सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव

प्रिय कर्क राशि के जातकों, आप के लिए सूर्य का गोचर 2024 आपके पहले घर या स्वयं के घर में हो रहा है। इस सूर्य गोचर के दौरान, आप अपनी आत्म-जागरूकता पर अधिक ध्यान देंगे, चाहे वह आपकी उपस्थिति ही हो या आत्म-विकास का मार्ग। आप अपने नेचुरल गुणों को और अधिक व्यक्त करने के लिए प्रेरित होंगे और अपनी बेहतरी के लिए प्रगति करेंगे। यह समय आपके विकास और अपने आप की सुनने के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। आपको अपने को समझने के लिए, इस समय का उपयोग करना चाहिए।

उपाय: हर सुबह और शाम गायत्री मंत्र का जाप करें ताकि सूर्य मजबूत हो और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़े।

सिंह राशि पर सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव

प्रिय सिंह राशि के जातकों, आप के लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर 2024 12वां भाव में हो रहा है, जिससे यह समय आपके विदेशी यात्राओं और ट्रांसफर के लिए अत्यधिक अनुकूल है। यह समय विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छा रहेगा, जो विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं और एडुकेशन लॉन ले सकते हैं। विदेश में नौकरी की तलाश में लगे लोग सूर्य गोचर के दौरान, ज्यादा सक्रीय हो जायेंगे। यह समय आध्यात्मिकता के शौकीन लोगों के लिए भी अत्यंत सुखद है।

उपाय: अपने घर में 7 घोड़ों के साथ सूर्य की तस्वीर लगाएं। यह एक ज्योतिष और वास्तु उपाय है।

यह भी पढ़ें: कौन सा रत्न है आपकी राशि के लिए भाग्यशाली?

कन्या राशि पर सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव

प्रिय कन्या राशि के जातकों, आप के लिए ग्यारहवां भाव वह भाव है जहां सूर्य गोचर (Surya Gochar 2024) हो रहा है। यह लाभ का भाव होता है। यह घर आपके सभी लाभ और फायदों का स्थान होता है। इस समय आपका भाग्य बहुत मजबूत और शक्तिशाली होगा, जिससे आपको अनेक सारे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यह भाव आपके जीवन में समृद्धि, सफलता और खुशहाली की संकेत दे रहा है। आपको इस सूर्य गोचर के दौरान, अपने कामों और उद्योगों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करने का मौका मिल सकता है।

उपाय: अपने घर के मंदिर में सूर्य यंत्र रखें और आप हमारे द्वारा प्रोग्राम किए गए यंत्र के लिए हमें कॉल कर सकते हैं।

तुला राशि पर सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव

प्रिय तुला राशि के जातकों, आप के लिए 10वां भाव वह भाव है जहाँ सूर्य का कर्क राशि में गोचर 2024 हो रहा है। यह आपके कर्म का स्थान होता है। इस सूर्य गोचर के दौरान, आप अपने करियर को लेकर संतुलित नजरिया अपनाएंगे, जिससे आपकी प्रोफेशनल गतिविधियों में सफलता मिल सकती है। कुछ लोग अपने चुने हुए वर्क फील्ड में उन्नति के लिए पढ़ाई कर सकते हैं, जिससे आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ बढ़ सकती है। यह समय आपके करियर में नई संभावनाओं और स्थिरता के लिए अच्छा है, जो आपको अपने लक्ष्यों की दिशा में मदद कर सकता है।

उपाय: सूर्योदय से पहले जागें ताकि आप सूर्य की अधिकतम ऊर्जा प्राप्त कर सकें और अपने सूर्य को खुश और शक्तिशाली बना सकें।

वृश्चिक राशि पर सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव

प्रिय वृश्चिक राशि के जातकों, आप के लिए 9वें घर यानि धर्म भाव या पितृ भाव में सूर्य गोचर हो रहा है। इस सूर्य गोचर 2024 के दौरान, आप धर्म और आध्यात्मिकता की ओर अधिक झुकाव महसूस करेंगे और आपकी आध्यात्मिक साधना में रुचि बढ़ सकती है। आप में से कई लोग इस समय मंदिर या धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे और दान-धर्म करेंगे। यह समय आपके आत्मिक और आध्यात्मिक विकास के लिए अत्यंत अनुकूल हो सकता है और आपको आत्मा के उत्थान में सहायता प्रदान कर सकता है।

उपाय: गंगा में स्नान करें या अपने स्नान के पानी में गंगाजल मिलाएं। गंगाजल की शक्तिशाली ऊर्जा आपके सूर्य को मजबूत बनाएगी।

यह भी पढ़ें: जुलाई माह के मासिक शुभ मुहूर्त से जानें, शुभ कार्यों के लिए सही समय और तिथि!

धनु राशि पर सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव

प्रिय धनु राशि के जातकों, आप के लिए सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन आपके 8वें घर यानि आयु भाव में हो रहा है। इस सूर्य के कर्क राशि में गोचर के दौरान, आप अपने चारों ओर रहस्य पैदा कर सकते हैं और कुछ छिपी हुई बातें सामने आ सकती हैं। आपमें गहन रुचि और गूढ़ता का विकास हो सकता है। यह समय आपकी आध्यात्मिक रुचि बढ़ा सकता है और आपको अपने जीवन के गहन रहस्यों को समझने का मौका मिल सकता है।

उपाय: शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल या दूध चढ़ाएं ताकि सूर्य की स्थिति आपकी कुंडली में अच्छी बनी रहे।

मकर राशि पर सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव

प्रिय मकर राशि के जातकों, आप के लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर 2024 आपके 7वें भाव में हो रहा है। यह आपकी भागीदारी का भाव है। इस समय आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ की समीक्षा करेंगे। आपको अपने कारोबारिक पार्टनर के साथ मिलकर काम करने का अच्छा मौका मिलेगा। आप अपने पार्टनर और लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और रोमांटिक पलोंका आनंद लेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

उपाय: सूर्य स्नान करें जिसमें आप ध्यान की तरह आंखें बंद करके सूर्य की ऊर्जा को अपने शरीर के आगे और पीछे के हिस्से में अवशोषित करें।

कुम्भ राशि पर सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव

प्रिय कुंभ राशि के जातकों, आप के लिए 6वां भाव वह भाव है जिसमें सूर्य का राशि परविर्तन हो रहा है। इस समय आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देंगे और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की कोशिश करेंगे। आपकी दैनिक दिनचर्या बहुत अनियमित रही है और इसलिए आप इसे व्यवस्थित करने और संतुलित बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे। यह समय आपके लिए अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर है, जो आपके स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन को सुधार सकता है।

उपाय: सूर्य को प्रसन्न करने के लिए मांसाहारी भोजन से परहेज करें। मासूम जानवरों की हत्या करना सूर्य ग्रह को पसंद नहीं है।

मीन राशि पर सूर्य गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव

प्रिय मीन राशि के जातकों, सूर्य का कर्क राशि में गोचर 2024 आप के लिए 5वां भाव में हो रहा है। इस सूर्य गोचर (Surya Gochar 2024) के दौरान, आप अपने जीवन में अधिक से अधिक क्रिएटिव बनेंगे। आप समस्याओं को हल करने के लिए अलग सोचेंगे। अपने बच्चों के साथ समय बिताने से आपको आनंद मिलेगा। इस महीने आपके जीवन में आराम, रोमांस और आनंद होगा। यह समय आपके लिए संतुष्टि और समृद्धि का अवसर है, जो आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और सुख लाने के लिए हो सकता है।

उपाय: शराब से जितना हो सके परहेज करें ताकि सूर्य प्रसन्न हो और आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता को घटाए बिना बना रहे।

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2024 से जुड़े किसी भी पर्सनल सवाल के लिए अभी संपर्क करें एस्ट्रोयोगी की बेस्ट एस्ट्रोलॉजर टैरो सोनिया से।

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Planetary Movement
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!